Hot News

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्कूटी, बजट ₹1 लाख से कम

देश में स्कूटी का क्रेज काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. खासकर स्त्रीओं के लिए टू व्हीलर में यह सबसे बढ़िया विकल्प होता है. रोजाना काम पर आने-जाने वाली स्त्रीओं के लिए यह अच्छा साधन है. ऐसे में यहां हम आपको टॉप-5 बेस्ट स्कूटियों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेहतर चॉइस बन सकती है. इसके अलावा सीनियर सिटीजंस भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Suzuki Access

इस स्कूटर की मांग इंडियन मार्केट इस समय काफी अधिक है. सुजुकी आपके डेली ऑफिस आने-जाने वाली लाइफ को आसान बना सकती है. इसमें आपको 124CC का इंजन मिलता है, जो 8.7PS पावर और 10NM टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. 1 लीटर फ्यूल में यह 55 से 60 kmpl माइलेज दे सकती है. इसके अलावा इसका टॉप वेरिएंट डिस्क ब्रेक के साथ आती है. इस स्कूटी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77 हजार से 93 हजार रुपए तक है.

Hero Destini

हीरो कंपनी इंडियन ऑटो मार्केट में रिलायबिलिटी और भरोसे के लिए फेमस है. इस स्कूटी की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 77,888 रुपए (दिल्ली) है. इसमें 125cc डिसप्लेसमेंट इंजन मिलता है, जो 9bhp और 10.04 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर है. अगर आप हीरो कंपनी की स्कूटी लेना चाहते हैं, तो यह बेस्ट चॉइस हो सकती है. कंपनी इसका माइलेज 60 kmpl क्लेमड करती है.

TVS Jupiter 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर TVS Jupiter का नाम हमने रखा है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 76,400 से 90,425 रुपए है. यह 5 वेरिएंट्स और कई कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जो आपके लिए एक बढ़िया विकल्प होगा. इसमें 113.3सीसी सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन लगाया गया है, जो 9.88PS पावर और 9.2NM टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda Activa 110

रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक बढ़िया स्कूटी की तलाश कर रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा 110 भी बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसमें 109.51CC, 4 स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है, जो 5.88 kW पावर और 9.05NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें 6 कलर चॉइस है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 86,360 रुपए है। यह 45 से 55 kmpl माइलेज देती है.

Yamaha Fascino 125

अगर आप 125cc वेरिएंट में कोई स्टाइलिश स्कूटी लेना चाहते हैं, तो Yamaha Fascino 125 आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,980 रुपए (दिल्ली) है. इसमें 125सीसी, Air-Cooled, 4 स्ट्रोक, SOHC 2 Valv इंजन मिलता है, जो 10.3NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा यह 60 से 68 kmpl माइलेज भी देती है.

यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

The post ऑफिस जाने वाली स्त्रीओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्कूटी, बजट ₹1 लाख से कम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top