Hot News

कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम

Krishna Dress Kid Death : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रोहतास के कोचस से दर्दनाक समाचार सामने आ रही है. परिवार की छोटी सी लापरवाही के कारण मोती का दाना निगलने से श्रीकृष्ण के गेटअप में सजे एक मासूम की मौत हो गयी. घटना नरवर पंचायत के भगीरथा गांव की है.

मृतक की पहचान भगीरथा गांव में किराये के मकान में रहने वाले विमलेश यादव के छह वर्षीय पुत्र आर्यन यादव के तौर पर हुई है. विमलेश यादव भगीरथा गांव में किराये का मकान लेकर मशरूम उत्पादन का व्यापार करता है. वह अपने परिवार के साथ रहता है. हालांकि, परिवार का स्थायी पता अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

View on Instagram

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आर्यन को भगवान श्रीकृष्ण के गेटअप में सजाया गया था. वह गले में मोतियों की माला पहने हुए था. उसी मोतियों की माला में से एक मोती उसने निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी.

आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले गए, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी.

मासूम की मौत के बाद होशोहवास खो बैठे माता-पिता.

इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार ने बताया कि आर्यन के श्वासनली में मोती का दाना फंस गया था. जिससे उसकी श्वसन प्रणाली बाधित हो गई थी. स्वांस नहीं लेने के कारण उसकी दम घुटने से मौत हो गई.

इधर, घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. अस्पताल कर्मियों के अनुसार आर्यन की मृत्यु के बाद परिजन शव को लेकर चले गए हैं. उनका मूल गांव कौन सा है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है.

जिस मासूम को परिवार ने जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर खुशी मनाई थी, उसी दिन उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

यह घटना एक बार फिर छोटे बच्चों को सजाते समय इस्तेमाल होने वाली छोटी वस्तुओं को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत की ओर इशारा करती है. खासकर मोती, माला, सिक्के या ऐसी छोटी चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है. सासाराम समेत रोहतास की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें :

सासाराम में हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, कंचन नदी उफान पर

जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा चेनारी, मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां

The post कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top