Hot News

117Km रेंज, Boost Mode और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आया Yamaha का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जो सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं बल्कि स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस भी दे, तो Yamaha का नया Aerox-E आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने अपनी नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Aerox-E को हिंदुस्तान में 2.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह फिलहाल हिंदुस्तान में Yamaha का सबसे महंगा स्कूटर है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास मिलता है.

डिजाइन Aerox 155 जैसा

डिजाइन की बात करें, तो Aerox-E काफी हद तक पेट्रोल वाले Aerox 155 जैसा ही दिखता है. इसमें ट्विन LED हेडलाइट, LED टेललाइट और स्पोर्टी बॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे इसकी पहचान बरकरार रहती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Yamaha Aerox-E में 1.5kWh के दो डिटैचेबल बैटरी पैक दिए गए हैं. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 9.5kW (करीब 12.9hp) की मैक्सिमम पावर और 48Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, इसमें हाई-एनर्जी बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कूटर को बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है.

रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 117km (IDC) तक की रेंज देता है, जो रोजमर्रा के शहर के सफर के लिए काफी मानी जाती है. इसका वजन 139 किलोग्राम है. हालांकि, ज्यादा वजन के बावजूद Yamaha ने इसे शहर में आरामदायक और आसान राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

Aerox-E में दिए गए हैं कई राइडिंग मोड्स

Yamaha Aerox-E में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. राइडर ट्रैफिक और बैटरी की जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर में Boost Mode भी मिलता है, जो कुछ समय के लिए ज्यादा पावर देता है. इससे ओवरटेक करना और शहर के ट्रैफिक में तेजी से निकलना आसान हो जाता है.

इसके अलावा, बेहतर सुरक्षा के लिए स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ ABS और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है. यह सेटअप इसे स्पोर्टी राइडिंग के साथ बेहतर ब्रेकिंग भी देता है. Yamaha ने Aerox-E को इस तरह तैयार किया है, कि पेट्रोल वाले Aerox 155 चलाने वाले राइडर्स को भी इसकी राइडिंग काफी एक जैसे लगे, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की वजह से इसका रनिंग कॉस्ट भी कम रहेगा.

मिलेंगे ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Aerox-E में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. यह रेगुलर Aerox 155 में मिलने वाले LCD डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है. इसलिए अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो Aerox-E एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

किन शहरों में मिलेगी?

फिलहाल Yamaha Aerox-E की बिक्री दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और चेन्नई में शुरू की गई है. अगर आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जिसमें स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी रेंज मिले, तो Yamaha Aerox-E आपके लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है.

ये भी पढ़ें: 1.25 लाख की ई-बाइक की डिलीवरी शुरू, मिलेगी 180KM की रेंज और 110kmph की रफ्तार

The post 117Km रेंज, Boost Mode और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आया Yamaha का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top