Hot News

Alpha Box Office Collection Day 5: सोमवार की सुस्ती के बाद ‘अल्फा’ ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 5वें दिन कितना कमाया

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को इसने फिर से शानदार वापसी कर ली. पांचवें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और अब तक की पूरी कमाई.

Alpha Box Office Day 5: मंगलवार को फिर बढ़ी फिल्म की रफ्तार

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा‘ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यानी वीकडे होने के बावजूद फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली.

इसी के साथ फिल्म का हिंदुस्तान में कुल नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म की नजर वीकेंड से पहले अपनी कमाई को और मजबूत करने पर होगी.

Alpha Worldwide Collection: दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने पांचवें दिन दुनियाभर में करीब 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 70.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

Alpha vs Dhamaal 4: अब आगे क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती?

फिलहाल ‘अल्फा’ के पास कमाई बढ़ाने के लिए कुछ और दिन हैं. लेकिन 10 जुलाई 2026 से फिल्म की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उसी दिन अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में नई रिलीज का असर ‘अल्फा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है और इसके स्क्रीन शेयर व कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Alpha Cast: फिल्म में कौन-कौन आया नजर?

‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. इनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन ने ‘वॉर’ के अपने मशहूर किरदार मेजर कबीर धालीवाल के रूप में खास कैमियो किया है.

यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा है, इसलिए इसमें एक्शन और स्पाई मिशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

The post Alpha Box Office Collection Day 5: सोमवार की सुस्ती के बाद ‘अल्फा’ ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 5वें दिन कितना कमाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top