Hot News

Rain Warning: 8 से 14 जुलाई तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Rain Warning: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 8 से 14 जुलाई के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 12 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 14 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारी बारिश की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 8 जुलाई और 11-12 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश में 8 से 14 जुलाई तक, उत्तराखंड में 8 से 9 जुलाई और 11 से 14 जुलाई के दौरान तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मैदानी इलाकों में भी मौसम की करवट जारी है. दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है . मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को पंजाब, 8 से 10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. वहीं, 8 से 13 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है.

कई इलाकों में आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश के अलावा तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी भी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक 8 से 12 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 8 से 9 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 8 से 10 जुलाई के दौरान भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 11 से 12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

बिहार, झारखंड, बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और गरज चमक की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी हिंदुस्तान के कई इलाकों में आगामी दिनों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 से 11 जुलाई और 14 जुलाई, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 14 जुलाई, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 10 से 14 जुलाई, झारखंड में 9 से 10 और 12 से 14 जुलाई और बिहार में 8,10 और 11 जुलाई को मध्यम से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है. 10 से 14 जुलाई के दौरान अंडमान-निकोबार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के इलाके, झारखंड, बिहार, ओडिशा में आंधी, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 10 से 13 जुलाई तक भी उत्तर बंगाल के इन जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. वहीं मैदानी इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी जताई गई है.

दक्षिण बंगाल के मौसम को लेकर भी विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है. वहीं 9 और 10 जुलाई को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्व बर्दवान जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कूचबिहार में सबसे अधिक 10 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा अलीपुरद्वार के आर्यमान चाय बागान, कूचबिहार के घुघुमारी और जलपाईगुड़ी के बारादीघी चाय बागान में 9-9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मध्य हिंदुस्तान में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 10 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 11 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में 8 से 9 और 13-14 जुलाई को बारिश का अनुमान है, वहीं, छत्तीसगढ़ में 9 जुलाई और 13-14 जुलाई को कई स्थानों पर जोरदार बारिश होने का अनुमान है.

8 से 14 जुलाई तक पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 से 14 जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 11 जुलाई और 14 जुलाई को, असम और मेघालय में 8 से 12 जुलाई और 14 जुलाई को, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 14 जुलाई तक बारिश हो सकती है. 8 से 12 जुलाई के दौरान पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने विशेष चेतावनी जारी की है. अरुणाचल प्रदेश में 10 से 14 जुलाई, असम और मेघालय में 8 जुलाई और 10 से 14 जुलाई, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 14 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 8 से 9 जुलाई, असम-मेघालय में 9 जुलाई और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

8 से 14 जुलाई तक कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 14 जुलाई के दौरान पश्चिम हिंदुस्तान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. कोंकण और गोवा में 8 से 14 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में 8 जुलाई जबकि गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में 8 से 9 जुलाई के दौरान अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के लिए 8 और 9 जुलाई को आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का अनुमान जाहिर किया है. वहीं झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुच सकती है.

मुंबई में फिर तेज हुई बारिश, रेल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. मंगलवार (7 जुलाई) को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई थी. मौसम भी साफ होने लगा था, लेकिन बुधवार (8 जुलाई) को एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. लगातार हो रही बारिश के एक बार फिर लोगों का बुरा हाल है. बारिश के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, दफ्तर जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. थोड़ी राहत मेट्रो और बेस्ट की बस सेवाएं चालू रहने के कारण लोगों को मिली.

वसई-विरार और दक्षिण गुजरात में जलभराव, लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित

पड़ोसी जिले पालघर के वसई-विरार क्षेत्र और दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में जलभराव के कारण गुजरात की ओर जाने वाली लंबी दूरी की रेल सेवाएं बाधित रहीं. पश्चिम रेलवे के अनुसार, सूरत के सचीन स्टेशन के पास एक पुल के निकट जलभराव होने से मंगलवार शाम करीब 7 बजे से बुधवार सुबह करीब 7 बजे तक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा. जलस्तर कम होने के बाद सेवाएं दोबारा शुरू की गईं. रेलवे के मुताबिक, इस व्यवधान के चलते अब तक 39 ट्रेनें रद्द की गई हैं, 21 ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया, जबकि 46 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

14 जुलाई तक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 8 से 14 जुलाई के दौरान दक्षिण हिंदुस्तान के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश औऱ यनम, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में इस अवधि के दौरान मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 12 से 14 जुलाई, लक्षद्वीप में 10 से 14 जुलाई और रायलसीमा में 8 से 11 जुलाई तक कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार तटीय कर्नाटक, उत्तर एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. भारी बारिश की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 से 9 जुलाई, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 8 जुलाई और तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read:मुंबई में भारी बारिश का कहर: गृह मंत्री अमित शाह की फडणवीस से बात, जताया मदद का भरोसा

The post Rain Warning: 8 से 14 जुलाई तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top