Rohini Building Collapsed: दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश के बीच रोहिणी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया. घटना के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) समेत अन्य बचाव एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने घटना को लेकर बताया कि यह हादसा शाम करीब चार बजे के आसपास रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एक एमसीडी स्कूल के पास हुआ.
मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया
अधिकारी ने बताया कि अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. हालांकि, एहतियात के तौर पर बचाव अभियान लगातार जारी है, अनुमान है कि कुछ और लोग मलबे के नीचे हो सकते हैं. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए चार बचाव दल घटनास्थल पर भेजे हैं.
कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि अब तक दो लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने संभावना जताई है कि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं.
The post दिल्ली में भारी बारिश के बीच गिरी बिल्डिंग, मलबे से दो लोगों को निकाला गया, राहत-बचाव जारी appeared first on Naya Vichar.

