Hot News

बिहार में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से इन 4 शहरों के लिए बनेगा कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट में फैसला

Bihar Rapid Rail Corridor: बिहार में तेज और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में कदम उठाया गया है. अब पटना से चार प्रमुख शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. सम्राट कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में इन रूटों के लिए DPR तैयार करने की मंजूरी दे दी है.

पटना से चार शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

राज्य में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत चार कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे.

इन रूटों पर चलेगी रैपिड ट्रेन

  • पटना से मुजफ्फरपुर (हाजीपुर और सोनपुर होते हुए)
  • पटना से बेगूसराय
  • पटना से आरा
  • पटना से गया जी

इन कॉरिडोर के बनने से पटना और आसपास के शहरों के बीच सफर आसान और तेज होने की उम्मीद है.

NCRTC तैयार करेगा DPR

रैपिड रेल परियोजना के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (AAR) और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को दी गई है.

NCRTC दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल परियोजनाओं पर काम कर रहा है. अब बिहार में भी इसी तर्ज पर आधुनिक परिवहन नेटवर्क तैयार करने की तैयारी है.

सीएम ने बताया बड़ा कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि रैपिड रेल परियोजना बिहार में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देगी. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और शहरों के विकास को भी गति मिलेगी.

यात्रियों को मिलेगी तेज और सुरक्षित सुविधा

RRTS कॉरिडोर शुरू होने के बाद पटना से जुड़े शहरों के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है. तेज रफ्तार, सुरक्षित सफर और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह परियोजना बिहार के शहरी विकास में अहम भूमिका निभा सकती है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पटना AIIMS विस्तार को भी मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पटना AIIMS के विस्तार को भी मंजूरी दी गई है. इसके लिए दानापुर के भूसौला में 26.76 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इस योजना पर करीब 348.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे. प्रशासन का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी.

Also Read: ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन खरीदेगी प्रशासन, पटना AIIMS का होगा विस्तार, सम्राट कैबिनेट में 22 एजेंडों पर लगी मुहर

The post बिहार में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से इन 4 शहरों के लिए बनेगा कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट में फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top