Tamil Nadu Stampede 2025: विजय ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की. कार्यक्रम में AIADMK के पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर ने CM को चांदी की तलवार भेंट की. लोगों को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने कहा- “जीवन में इंसान चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, दिल में कुछ दर्द और घाव ऐसे होते हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता. सबसे ज्यादा मुझे करूर की घटना से दुख और घाव हुआ है.”
सीएम विजय ने करूर पुलिस पर लगाया आरोप
करूर में मची भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के CM सी जोसेफ विजय ने कहा, “पेरम्बलूर पुलिस ने हमें चेतावनी दी थी कि भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है. लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी. सीएम विजय ने आगे कहा- नमक्कल में हुई बैठक खत्म होने के बाद जब हम करूर आ रहे थे , तो क्या करूर पुलिस हमें सूचित नहीं कर सकती थी? अगर उन्हें लगता कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा, तो वे बैठक रद्द कर सकते थे. उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार था. इसके बजाय, वे हमें कार्यक्रम स्थल तक ले गए. मैंने उन पर पूरा भरोसा किया और उस दिन पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया. मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी त्रासदी हो जाएगी.”
दुखद घटना की याद में करूर में स्मारक बनाया जाएगा : सीएम
सीएम विजय ने कहा- “दुखद घटना की याद में करूर में एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां कभी न भूलें कि क्या हुआ था.”
सीएम विजय ने विपक्ष पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
करूर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर निशाना साधते हुए उनपर ‘पार्टी फंड’ के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: होमवर्क न करने पर 20 रुपये जुर्माना और TC की धमकी, डिप्रेशन में आई 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
ये भी पढ़ें: कर्नाटक के कलबर्गी में 50 शिशु फूड पॉइजनिंग के शिकार, हॉस्टल का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
The post तमिलनाडु: भगदड़ के एक साल बाद करूर पहुंचे सीएम विजय, कहा-मैंने पुलिस पर भरोसा किया पर उन्होंने मुझे दोषी बना दिया appeared first on Naya Vichar.

