Hot News

मौसम: अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक बारिश का अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 11 से 16 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं 11 से 16 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

11 से 16 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 11 से 14 जुलाई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, 11 से 13 जुलाई तक विदर्भ जबकि 11 से 12 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

उत्तर प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, 12 से 14 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 11 से 13 जुलाई के दौरान मौसम सामान्यतः बादल छाए रहने वाला रहेगा. 11 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 12 और 13 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इन दिनों अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. हालांकि, कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है.

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान का मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 11 से 14 जुलाई के बीच इन राज्यों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

दक्षिण हिंदुस्तान में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 16 जुलाई के बीच केरल, 11 से 16 जुलाई तक लक्षद्वीप जबकि 11 और 15-16 जुलाई को रायलसीमा के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है.

The post मौसम: अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक बारिश का अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top