Hot News

दतिया विधानसभा उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का बवाल, पुलिस पर पथराव

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके हजारों समर्थक सड़क पर उतर आए. उन्होंने देर रात नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया, जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम और तनाव का माहौल बन गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा को उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने दतिया में पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हजारों समर्थकों ने बीती रात नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया, जिससे लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

नरोत्तम मिश्रा को थी टिकट मिलने की उम्मीद

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से समाचार है. समाचार के अनुसार, मिश्रा को टिकट मिलने की उम्मीद थी और उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था. ऐसे में बीजेपी का यह फैसला उनके लिए झटका माना जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे के निवासी तिवारी लंबे समय से प्रदेश बीजेपी संगठन में सक्रिय हैं. उम्मीदवार घोषित होने के बाद तिवारी ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को झटका

आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके लिए अभिभावक समान हैं. उन्होंने बताया कि मिश्रा ने भरोसा दिलाया है कि वह उनके समर्थन में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे.

दतिया में उपचुनाव क्यों ?

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राजेंद्र हिंदुस्तानी ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों से हराया था. लेकिन इसी साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में हिंदुस्तानी को तीन साल की सजा सुनाई. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई और दतिया सीट पर उपचुनाव कराने की नौबत आई. हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई.

नया विचार की खास पेशकश

The post दतिया विधानसभा उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का बवाल, पुलिस पर पथराव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top