Hot News

ओरमांझी राइस मिल में डकैती, दो वैन से पहुंचे 22 अपराधियों ने पांच घंटे तक मचाया उत्पात

पंकज त्रिपाठी, रांची

रांची जिले के ओरमांझी स्थित एक बड़े राइस मिल और कोल्डड्रिंक्स गोदाम में अपराधियों ने पांच घंटे तक डकैती की घटना को अंजाम दिया. यह कारखाना ओरमांझी के तापे गांव में स्थित है. 20 से 22 की संख्या में आये सशस्त्र अपराधियों ने परिसर में मौजूद कर्मियों को बंधक बना लिया और मारपीट की. उन्होंने मौके पर मालिक के अपहरण की भी धमकी दी और लॉकर से तीन लाख 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गये. इसके अलावा ट्रांसफार्मर तोड़कर कॉपर वायर और गोदाम में रखी कोल्डड्रिंक्स की बोतलें भी लूटकर ले गये. 

पिकअप वैन से पहुंचे थे अपराधी 

घटना 10 जुलाई की रात करीब 10.45 बजे की है. इस मामले में रांची निवासी आदित्य सिंह के बयान पर 12 जुलाई को ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चेहरे और सिर पर काला कपड़ा बांधे अपराधी एक पिकअप वैन से परिसर में दाखिल हुए थे. सभी के हाथों में पिस्तौल, चाकू और अन्य हथियार थे. सबसे पहले परिसर में टहल रहे कमी अनिल सिंह को पकड़कर उनसे मालिक और कैंपस की जानकारी ली. फिर उन्हें पीएलसी रूम में हाथ-पैर बांधकर बंद कर दिया गया. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर मौजूद कमी विनीत सिंह पर हमला कर लॉकर की चाबी छीन ली गयी और नकदी लूट ली गयी. विनीत को भी बांधकर पैनल रूम में बंद कर दिया गया. अपराधियों को कारखाने की बनावट और लॉकर की जानकारी थी.

रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक करते रहे लूटपाट

  • पीड़ित आदित्य सिंह के अनुसार डकैत रात करीब 11 बजे से सुबह चार बजे तक परिसर में मौजूद रहे. सभी अपराधी लूटपाट के बाद दो वाहनों पर सामान लादकर फरार हो गये. उन्होंने पुलिस पर भी सवाल खड़े किये कि चोर की तलाश करने की बजाय पुलिसकर्मी पूछताछ के नाम पर कर्मी विनीत आदित्य सिंह को थाने ले गये. उनका आरोप है कि थाने में उनके साथ 10 घंटे तक पूछताछ की गयी. दुर्व्यवहार किया गया. ज्ञात हो कि इसी परिसर में वर्ष 2023 में भी बड़ी डकैती हो चुकी है, जिसमें लाखों की संपत्ति लूटी गयी थी.
  • राइस मिल के कर्मी विनीत बताते हैं कि मैंने सारी जानकारी पुलिस को दे दी है. फिर भी वह अपराधियों को पकड़ने की बजाय मुझसे ही अपराधी जैसे व्यवहार कर रहे है. 
  • ओरमांझी के कन्व प्रभारी मनोज कुमार ने कहा,इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल जांच जारी है. विनीत को पूछताछ के लिए बुलाया वाया था. मारपीट का आरोप गलत है.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें… 13 से 19 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर के लोग पढ़ लें ये समाचार

ये भी पढ़ें: रांची में बोरिंग कराने से पहले करनी होगी जेब ढीली, 2500 रुपये की NOC के साथ घर में वाटर हार्वेस्टिंग भी जरूरी

The post ओरमांझी राइस मिल में डकैती, दो वैन से पहुंचे 22 अपराधियों ने पांच घंटे तक मचाया उत्पात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top