Bihar Encounter News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में सोमवार सुबह आर्मी जवान और उसके पिता की हत्या के आरोपित के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित जगदीश राय गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भूमि विवाद में आरोपी ने जवान व उनके पिता को मारी थी गोली
जानकारी के अनुसार, रविवार को भूमि विवाद में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड में जगदीश राय को मुख्य आरोपित बनाया गया था.
सोमवार सुबह पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान रजासन गांव में पुलिस और आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपित घायल हो गया.
फोटो-कैफ अहमद
The post वैशाली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

