Hot News

1 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी को इंफ्लुएंसर ने बताया खतरनाक, कहा सपने देखना बंद कर देते हैं लोग

1 Lakh Salary Debate: एक लाख सैलरी कुछ लोगों के लिए सपना होती है. लेकिन एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इसे खतरनाक बताया. ये आपके लिए शॉकिंग होगा. लेकिन इस स्त्री ने कहा कि ये कम होने के कारण खतरनाक नहीं है बल्कि काफी होने के कारण डेंजरस है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा क्यों कहा. आइए, जानते हैं इसके पीछे का कारण.

इंफ्लुएंसर ने बताया क्या होती है डेंजरस सैलरी?

सोशल मीडिया पर निधि ने कहा कि डेंजरस सैलरी वो होती है जो तुम्हें इतना कंफर्टेबल बना दे कि तुम सपने देखना बंद कर दो. सोच के देखो, इसमें तुम्हारा रेंट निकल जाता है, खाना-पीना और दूसरी जरूरतें पूरी हो जाती हैं. साल में एक बार ट्रिप भी हो जाती है. यही सबसे बड़ा ट्रैप है क्योंकि जब सब मिल ही रहा है तो दिमाग ये सवाल नहीं पूछता है कि और ज्यादा क्यों चाहिए.

View on Instagram

एक लाइन में कहें तो इस इंफ्लुएंसर का कहना है कि ऐसी सैलरी जो आपकी बेसिक नीड्स को पूरी कर दे और आपको आरामदायक बना दे, वही सबसे खतरनाक है क्योंकि वह आपको बड़े सपने देखने और आगे बढ़ने की चाह से दूर कर सकती है.

1 लाख सैलरी का नुकसान, ग्रो करना बंद कर देते हैं लोग

उन्होंने आगे कहा कि तुम्हें लगता है कि 1 लाख रुपये हर महीने तो बैंक अकाउंट में आ ही रहे हैं. लाइफ सॉर्टेड है और जिस दिन ये लगने लगता है, उसी पल से तुम ग्रो करना बंद कर देते हो.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया, कहा -माइंडसेट का स्पोर्ट्स है

अब इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं. कुछ का कहना है कि इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर परोसे गए हर रील्स से प्रेरित होना बंद कर दें क्योंकि आपने 1 लाख रुपये महीने की सैलरी तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. जब सैलरी इतनी हो गई है तो इसे आप एन्जॉय करें. किसी ने कहा लाइफ में ग्रो करने का मतलब सिर्फ पैसे कमाना नहीं है. किसी ने कहा कि मेट्रो सिटी में एक लाख रुपये महीने की सैलरी मैटर नहीं करती.

एक यूजर ने कहा 1 लाख रुपये मूंगफली के दाने के बराबर

एक यूजर ने कहा कि हिंदुस्तान में एक लाख प्रति महीने की सैलरी कमाना एक मूंगफली के दाने जितना पैसा कमाने जैसा है. एक सिंगल आदमी के लिए भी ये बहुत छोटा अमाउंट है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि कितनी सैलरी काफी हो ये माइंडसेट पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर पढ़ें ये किताब, कंपनी के CEO ने कहा क्लासरूम से ज्यादा काम आएगी

The post 1 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी को इंफ्लुएंसर ने बताया खतरनाक, कहा सपने देखना बंद कर देते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top