Hot News

जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है,पति राज कौशल के निधन पर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

Mandira Bedi On husband Raj Kaushal Death: टीवी होस्ट मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के अचानक हुए निधन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि खुद को संभालने के लिए थेरेपी का सहारा लिया.

Mandira Bedi On Sudden Death Of Husband Raj Kaushal: मंदिरा बेदी ने पति के अचानक निधन पर की बात

मंदिरा बेदी ने Max, Min And Meowzaki के ट्रेलर लॉन्च पर अपने पति की अचानक हुई मौत पर बात की. इमोशनल होते हुए उन्होंने कहा, “जब भी मुझे लगा कि मेरी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है या मैं मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रही हूं, तब मैंने थेरेपिस्ट और काउंसलर की मदद ली है. हर बार इससे मुझे काफी राहत मिली. साल 2021 में पति को खोने के बाद थेरेपी मेरे लिए खुद को संभालने और उस दर्द से बाहर निकलने का एक जरिया बन गई थी. यही वजह है कि मैंने उस मुश्किल वक्त में भी प्रोफेशनल मदद लेना जारी रखा.”

View on Instagram

Mandira Bedi Finds Therapy Counseling Usefull: मंदिरा बेदी को थेरेपी, काउंसलिंग से मिलती है मदद

मंदिरा ने आगे कहा, “थेरेपी, काउंसलिंग और खुद को बेहतर तरीके से समझना मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं. करीब 20 साल पहले मैंने पहली बार थेरेपी ली थी. जब मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो उनका पहला सवाल था, ‘तुम्हें थेरेपी की जरूरत क्यों पड़ी? क्या हुआ?’ मैंने उनसे कहा कि मेरे मन में जो कुछ चल रहा था, उसे खुलकर किसी के सामने रखना जरूरी था. इस पर मां ने कहा, ‘तुम मुझसे भी तो बात कर सकती थीं.’ मैंने जवाब दिया, ‘नहीं, मुझे प्रोफेशनल मदद की जरूरत थी.'”

Mandira Bedi And Raj Kaushal: मंदिरा और राज के बारे में

मंदिरा बेदी ने साल 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी. बाद में इस कपल का बेटा वीर हुआ और 2020 में उन्होंने अपनी बेटी तारा को गोद लिया. जून 2021 में 50 साल की उम्र में राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया.

Mandira Bedi Project: मंदिरा बेदी के प्रोजेक्ट

मंदिरा बेदी फिल्म ‘Max, Min And Meowzaki’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म का निर्देशन नरसिम्हा मूर्ति ने किया है. मूवी की कहानी मैक्स और मिन नाम के एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. रिश्ते में आई मुश्किलों की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं. ब्रेकअप के बाद मैक्स अकेलेपन और टूटे दिल से जूझता है. तभी उसकी जिंदगी में एक बिल्ली ‘Meowzaki’ की एंट्री होती है, जो उसकी जिंदगी में फिर से खुशियां लेकर आती है. फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल? बेटी इदा ने कर ली है सगाई

ये भी पढ़ें: पहली नजर में ही मंदिरा बेदी को दिल दे बैठे थे राज, ऐसी है लव स्टोरी

The post जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है,पति राज कौशल के निधन पर मंदिरा बेदी का छलका दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top