Hot News

आप ही से प्यार हुआ था… पवन सिंह से इश्क का कबूलनामा, फिर आम्रपाली पर लगे आरोप, ‘भोजपुरी बवाल’ का पहला प्रोमो आउट

Bhojpuri Bawaal Show: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी पहली बार एक ही रियलिटी शो में साथ नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि बिहार के नेता तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं. मेकर्स ने ‘भोजपुरी बवाल’ का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है. प्रोमो में हंसी-मजाक से शुरू हुई बातचीत कुछ ही देर में तीखी बहस और आरोपों तक पहुंच जाती है. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, मस्ती और अनफिल्टर्ड बातचीत देखने को मिलेगी.

यहां देखें शो का प्रोमो-

View on Instagram

Bhojpuri Bawaal Show Promo: प्रोमो में ऐसा क्या दिखा कि मच गया बवाल?

जो वीडियो सामने आया है, उसमें ये सभी सितारे एक साथ एक डिनर टेबल पर बैठकर खाना खाने और बातचीत करने के लिए इकट्ठा होते हैं. शुरुआत में सब हंसते-मजाक करते हैं. पवन सिंह पूछते हैं कि “आपको जीवन में प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल राघवानी सीधे पवन सिंह की तरफ देखकर कहती हैं, “आप ही से हुआ था.” यह सुनकर सब हंसने लगते हैं. लेकिन थोड़ी ही देर में हंसी-मजाक बंद हो जाता है और पुरानी दुश्मनी और अफवाहों पर बहस शुरू हो जाती है.

सितारों के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

बातचीत के दौरान काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे से सीधा सवाल पूछ लेती हैं कि “क्या आपकी वजह से निरहुआ जी मेरे साथ फिल्मों में काम नहीं करते?” यह सुनकर निरहुआ भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आप सीधे-सीधे आरोप लगा रही हैं. वहीं पवन सिंह भी किसी बात पर गुस्सा होकर सीट से उठकर खड़े हो जाते हैं. बहस इतनी बढ़ जाती है कि आम्रपाली दुबे इसे ‘गंदगी’ कहकर वहां से उठ जाती हैं और पवन सिंह के साथ तेज प्रताप यादव भी गुस्से में अपनी सीट छोड़ देते हैं.

यह शो बाकी शो से अलग कैसे है?

यह कोई आम शो नहीं है जहां कोई टास्क या गेम स्पोर्ट्सा जाएगा या किसी को बाहर किया जाएगा. इस शो में इन सुपरस्टार्स की असली जिंदगी, उनके आपसी रिश्ते, उनकी दोस्ती, दुश्मनी और उनके विवादों को बिना किसी स्क्रिप्ट के, यानी बिल्कुल सच-सच दिखाया जाएगा.

प्रोमो के आखिर में निरहुआ एक बहुत बड़ी बात कहते हैं कि “यह भोजपुरी बवाल… बिग बॉस से भी आगे जाएगा. “

Bhojpuri Bawaal Show Release Date: कब और कहां देख सकते हैं यह शो?

अगर आप भी भोजपुरी के इन दिग्गज सितारों का यह हंगामा देखना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह धमाकेदार रियलिटी शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें- क्या मोनालिसा कर रहीं दूसरी शादी? लाल दुल्हन अवतार ने बढ़ाई हलचल, जानें पूरा सच

The post आप ही से प्यार हुआ था… पवन सिंह से इश्क का कबूलनामा, फिर आम्रपाली पर लगे आरोप, ‘भोजपुरी बवाल’ का पहला प्रोमो आउट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top