Hot News

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर में रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एडमिट कार्ड कल होगा जारी

Bihar Police Havildar Instructor Rejection List: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए रिजेक्ट किए गए आवेदन फॉर्म की सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही आयोग ने साफ कर दिया है कि इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार हो चुका है, वे कल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

50 उम्मीदवारों का फॉर्म रिजेक्ट

BPSSC की ओर से जारी रिजेक्शन समरी के अनुसार कुल 50 आवेदन अलग-अलग कारणों से रद्द किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया, लेकिन आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया.

वहीं 22 उम्मीदवारों ने खुद अपना आवेदन रद्द कर दिया. इसके अलावा 2 उम्मीदवारों के आवेदन एक से अधिक फॉर्म भरने की वजह से अमान्य घोषित किए गए हैं. आयोग ने सभी रिजेक्ट उम्मीदवारों की जानकारी सार्वजनिक कर दी है.

Bihar Police Havildar Instructor Rejected Candidates List Check Here PDF

14 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग के शेड्यूल के मुताबिक हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया गया है, वे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच जरूर करें.

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Havildar Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: अग्निवीर वायु भर्ती Intake 2027 के लिए आवेदन शुरू, 550 रुपये फीस, जानें कैसे करें अप्लाई

The post बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर में रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एडमिट कार्ड कल होगा जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top