Sonam Wangchuk Health Update: अस्पताल की ओर से जारी ताजा हेल्थ अपडेट में बताया गया- भर्ती किए जाने के समय वांगचुक की नाड़ी (पल्स), रक्तचाप (बीपी) और ऑक्सीजन का स्तर पूरी तरह सामान्य और स्थिर पाया गया. उनके ब्लड गैस एनालिसिस में ‘कंपनसेटेड एसिडोसिस’ (शरीर में एसिड का असंतुलन) और सीरम पोटैशियम की कमी पाई गई है. दोबारा जांच में भी सीरम पोटैशियम का स्तर कम ही पाया गया.
ब्लड शुगर लेवल 78 मिलीग्राम/डीएल दर्ज किया गया
सुबह अस्पताल में भर्ती के समय वांगचुक के यूरिन में कीटोन की मात्रा 1+ थी, जो दोपहर 1:00 बजे तक बढ़कर 3+ हो गई है.
इलाज लेने से किया इनकार
सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत इंट्रावेनस (IV) फ्लूइड (ड्रिप) चढ़ाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की ड्रिप, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन फ्लूइड) या कोई अन्य दवा लेने से साफ इनकार कर दिया है. फिलहाल, अस्पताल के डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है. अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर उनके बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के लिए उन्हें इलाज स्वीकार करने के लिए लगातार समझाने (काउंसलिंग करने) का प्रयास कर रहे हैं.
पुलिस ने वांगचुक को जंतर मंतर से उठकर ले गई और अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने वांगचुक को शनिवार सुबह प्रदर्शन स्थल से उठाकर ले गई और सात बजकर 40 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया. वांगचुक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और इस विवाद से जुड़े विद्यार्थियों की मौतों के मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों ने बताया- भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन करीब 9.5 किलोग्राम घट गया है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर स्त्री ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, Video वायरल
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अस्पताल में भी अनशन जारी, पत्नी गीतांजलि बोलीं- 20 जुलाई को होकर रहेगा संसद मार्च
The post सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: भूख हड़ताल से बढ़ी कमजोरी, पल्स-बीपी सामान्य पर इलाज लेने से किया इनकार appeared first on Naya Vichar.

