IIT Kanpur Placement 2026: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार IIT कानपुर हर साल अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए चर्चा में रहता है. यहां का कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच छात्रों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है और इसी ब्रांच से Google, Qualcomm, Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में जॉब ऑफर मिलते हैं.
IIT कानपुर की सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच कौन सी है?
IIT कानपुर में BTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांच है. JEE एडवांस्ड काउंसलिंग में इस ब्रांच का क्लोजिंग रैंक सबसे कम रहता है, जो साफ दिखाता है कि छात्रों में इसकी मांग कितनी ज्यादा है. सामान्य कैटेगरी में CSE ब्रांच का कटऑफ शुरुआती राउंड में ही टॉप 300 ऑल इंडिया रैंक के अंदर बंद हो जाता है.
BTech CSE ब्रांच की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों है
BTech CSE ब्रांच की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे फील्ड में करियर की भरपूर संभावनाएं होने की वजह से छात्र इस ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं. इसके अलावा स्टार्टअप और क्वांट ट्रेडिंग फर्म भी इस ब्रांच के छात्रों को हाथों-हाथ लेते हैं.
ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर
IIT कानपुर प्लेसमेंट 2026 का ओवरव्यू
IIT कानपुर के 2025-26 बैच के लिए फेज 1 प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 1,202 जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से छात्रों ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर सहित 1,079 ऑफर स्वीकार किए. खास बात यह रही कि 15 छात्रों को यूरोप, जापान, कोरिया और अमेरिका जैसे देशों से इंटरनेशनल ऑफर भी मिले.
IIT Kanpur Placement 2026 Check Here
Google और Qualcomm में मिले जॉब ऑफर्स
CSE और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच के छात्रों को Google, Microsoft, Amazon और Qualcomm जैसी टेक कंपनियों से नियमित रूप से जॉब ऑफर मिलते हैं. इनके अलावा Databricks, Oracle, Intel, ICICI Bank, Deutsche Bank, American Express, BlackRock और Boeing जैसी कंपनियां भी हर साल कैंपस में आती हैं. सॉफ्टवेयर डेवलपर, बिजनेस एनालिस्ट और मैनेजमेंट कंसल्टेंट जैसे पदों पर सबसे ज्यादा भर्तियां होती हैं.
एवरेज और हाईएस्ट पैकेज कितना रहता है
पब्लिक सोर्स से मिली 2024 की ब्रांच वाइज जानकारी के मुताबिक CSE ब्रांच का औसत पैकेज करीब 52.80 लाख रुपये सालाना रहा था. वहीं 2026 के फेज 1 प्लेसमेंट में सभी ब्रांच का औसत पैकेज लगभग 26.27 लाख रुपये रहा. संस्थान ने अभी तक 2026 का फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी नहीं किया है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट spo.iitk.ac.in देखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर
The post IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

