Hot News

स्पीड के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ देते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, देखें इनकी टॉप स्पीड

आज हिंदुस्तान में कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. ये न सिर्फ दमदार एक्सीलरेशन देते हैं बल्कि टॉप स्पीड के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को भी पीछे छोड़ देते हैं. इनमें से कुछ स्कूटर तो 100 km/h से भी ज्यादा की स्पीड पकड़ सकते हैं. अगर आप भी सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं हिंदुस्तान के फास्ट EV स्कूटर्स कौन-कौन से हैं.

River Indie 

इसका दमदार, मस्कुलर लुक और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे सड़क पर अलग लुक देता है. परफॉर्मेंस के मामले में भी River Indie किसी से कम नहीं है. मजबूत और रग्ड डिजाइन के बावजूद यह हिंदुस्तान की फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में गिनी जाती है. कंपनी के मुताबिक, यह 90 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के अनुसार 160 km तक की रेंज देने का दावा करती है. River Indie की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.54 लाख रुपये है.

Ather 450 Apex

Ather 450 Apex कंपनी का सबसे परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल है. इसे हल्के और मजबूत मटेरियल्स के साथ तैयार किया गया है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 km/h की टॉप स्पीड का दावा करती है. वहीं, Ather 450X की टॉप स्पीड 90 km/h है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 157 km तक की रेंज देती है. कीमत की बात करें तो Ather 450 Apex की एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है, जबकि Ather 450X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन

TVS X

TVS Motor Company की यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसका लुक काफी एग्रेसिव है. कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 105 km/h है, जबकि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 159 km (IDC सर्टिफाइड) तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये रखी गई है.

Simple One Gen 2

यह हिंदुस्तानीय EV स्टार्टअप अपने परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की वजह से तेजी से पहचान बना रहा है. कंपनी की नई Gen 2 लाइनअप में 105 km/h तक की दावा की गई टॉप स्पीड मिलती है. वहीं, डेली यूज को ध्यान में रखते हुए इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर 265 km तक की दावा की गई रेंज भी मिलती है. कंपनी ने नया Ultra वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी दावा की गई रेंज 400 km तक है. Simple One की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.90 लाख से शुरू होती है.

Ola S1 Pro Plus Gen 3

यह स्कूटर 130 km/h की टॉप स्पीड के साथ आता है. इतना ही नहीं, यह IDC के अनुसार 320 km तक की रेंज देने का दावा करता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 13 kW की पीक पावर मिलती है. वहीं, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है. इसमें Brake-by-Wire, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत

The post स्पीड के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ देते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, देखें इनकी टॉप स्पीड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top