Hot News

लंबे समय बाद झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

JSSC Excise Constable Result 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने लंबे समय से पेंडिंग Jharkhand Excise Constable Competitive Examination (JECCE) 2023 वैकेंसी का रिजल्ट 28 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

इस वैकेंसी के जरिए झारखंड राज्य में एक्साइज कांस्टेबल के कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जानी हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही सफल कैंडिडेट्स के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण जल्द शुरू होने की संभावना है.

583 पदों पर निकली थी भर्ती

JSSC ने Excise Constable के 583 रिक्त पदों के लिए वर्ष 2023 में आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2023 से 12 जुलाई 2023 तक आवेदन लिए गए थे. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास निर्धारित की गई थी. खास बात यह रही कि झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स भी आवेदन करने के पात्र थे.

ऐसे चेक करें JSSC Excise Constable Result 2026

  • सबसे पहले JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Notice” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Other Notice” ऑप्शन पर क्लिक कर “Combined Merit List of JECCE-2023” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब सामने दिख रहें मेरिट लिस्ट के पीडीएफ को डाउनलोड करें.
  • अब डाउनलो़डेड पीडीएफ में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
JSSC वेबसाइट

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

Combined Merit List of JECCE-2023

अब आगे क्या होगा?

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सफल कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. आयोग की ओर से इससे संबंधित आगे की सूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. ऐसे में कैंडिडेट्स समय-समय पर JSSC की वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो.

ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

The post लंबे समय बाद झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top