Hot News

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप, भाजपा ने EC से की शिकायत

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी घमासान और तेज हो गया है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने जन सुराज पार्टी पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है. वहीं, जन सुराज ने इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

BJP ने निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र

भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मतदान प्रक्रिया में सख्त सत्यापन की मांग की है. पार्टी का कहना है कि कुछ लोग फर्जी मतदाताओं के जरिए मतदान कराने की कोशिश कर रहे हैं. इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है.

भाजपा ने EC से की शिकायत

‘हर वोटर का हो सत्यापन’

भाजपा ने चुनाव आयोग से सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का कड़ाई से सत्यापन कराने की मांग की है. पार्टी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.

मृत्युंजय तिवारी ने लगाया बड़ा आरोप

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी वीडियो जारी कर दावा किया कि बांकीपुर में हार सामने देखकर प्रशांत किशोर के समर्थक फर्जी मतदाताओं से वोट डलवाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ है और विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी.

जन सुराज ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

जन सुराज पार्टी ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पार्टी का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस तरह के आरोप लगा रही है. जन सुराज ने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब मतदान के जरिए देगी.

प्रशांत किशोर बोले- पुलिस का हो रहा इस्तेमाल

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से प्रशासन की मदद से चुनाव लड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में पटना पुलिस ने जन सुराज के 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. उनका कहना है कि इन लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

‘हार के डर से हताश है भाजपा’

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा अब अंतिम हथियार के रूप में पुलिस का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही कहा कि बांकीपुर और बिहार की जनता भाजपा का “चाल, चरित्र और चेहरा” देख रही है.

आरोप-प्रत्यारोप के बीच जारी है मतदान

बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है. इस बीच दोनों प्रमुख दलों के आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी माहौल और गरमा गया है. अब सभी की नजर चुनाव आयोग की कार्रवाई और मतदान के अंतिम रुझानों पर टिकी है.

Also Read: नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, जक्कनपुर थाना पहुंचे; बोले- प्रशासन बताए हमारे लोग कहां हैं

The post बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप, भाजपा ने EC से की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top