Hot News

NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के खिलाफ केस बंद, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

दिल्ली प्रशासन ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई और कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों का आपराधिक बैकग्राउंड है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.

दिल्ली प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में यह बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने कुल 13 केस नीट पेपर लीक के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के खिलाफ दायर किए थे, जिनपर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली के अंदर कोई भी पुलिस अथॉरिटी नहीं करेगी कार्रवाई

प्रशासन ने यह जानकारी दी है कि विरोध प्रदर्शंनों में शामिल लोगों के खिलाफ दिल्ली के अंदर कोई भी पुलिस अथॉरिटी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. हालांकि, यह सुरक्षा उन लोगों को नहीं मिलेगी जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है. इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से पुख्ता भी किया गया है. ये केस उन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल पाया था.

‘चलो संसद मार्च’ के दौरान पुलिसवालों पर हुआ था हमला

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए 2,873 लोगों की पहचान की, जिन्होंने ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान पुलिसवालों पर हमला किया और गाड़ियों में तोड़-फोड़ की. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया गया था कि उनमें से लगभग एक हजार लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड था.केंद्र ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों और वॉलंटियर्स के खिलाफ कोई कानूनी या पुलिस कार्रवाई नहीं की जाएगी, उसी आश्वासन के तहत यह कार्रवाई की गई है.

सीजेपी के नेतृत्व में हुआ था आंदोलन

CJP के नेतृत्व वाला आंदोलन पिछले महीने तब शुरू हुआ जब बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों पर नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. प्रदर्शनकारियों ने एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े सुधार और उस समय के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन ने तब और जोर पकड़ा जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इसमें शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए.

ये भी पढ़ें : अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला

The post NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के खिलाफ केस बंद, दिल्ली प्रशासन ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top