नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपौली बनघारा टोला में छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.बरामद शराब के साथ ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैइस संबंध में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.