• 28 जुलाई 2026 को शिशो यार्ड में फुट ओवर ब्रिज गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक संपन्न
• 04 अगस्त 2026 को ककरघट्टी यार्ड में होगी फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग
• फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग कार्य से बढ़ेगी सुरक्षा और परिचालन क्षमता
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को शिशो यार्ड में शिशो यार्ड की लाइन संख्या 01, 02, 03 एवं 04 पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई l
रेल प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि ये ब्लॉक यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा, भीड़भाड़ में कमी आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों के समयपालन में सुधार होगा तथा भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
यह कार्य समस्तीपुर मंडल के रेल नेटवर्क को और अधिक आधुनिक एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
फुट ओवर ब्रिज गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक संपन्न
दिनांक 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को शिशो यार्ड की लाइन संख्या 01, 02, 03 एवं 04 पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग के लिए प्रातः 06:55 बजे से 10:50 बजे तक (03 घंटे 55 मिनट) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया।
विदित हो कि यह कार्य ट्रेन संख्या 15502 के गुजरने के उपरांत प्रारंभ किया गया था।

इस दौरान 63374 नरकटियागंज–दरभंगा मेमू पैसेंजर को रक्सौल जंक्शन–मुहम्मदपुर रेलखंड के मध्य लगभग 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित (Regulated) कर चलाया गया।
04 अगस्त 2026 को ककरघट्टी यार्ड में होगा द्वितीय चरण
दिनांक 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को ककरघट्टी यार्ड की लाइन संख्या 01, 02, 03 एवं 04 पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग के लिए 11:20 बजे से 15:15 बजे तक (03 घंटे 55 मिनट) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 13212 के गुजरने के बाद प्रभावी होगा।
इस दौरान निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन रहेगा-
पुनर्निर्धारित (Rescheduled) ट्रेनें
13225 जयनगर–आरा एक्सप्रेस : जयनगर से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
13226 आरा–जयनगर एक्सप्रेस : आरा से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
63377 लहेरियासराय– सहरसा मेमू पैसेंजर : लहेरियासराय से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
नियंत्रित (Regulated) ट्रेनें
15553 भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस : समस्तीपुर जंक्शन–दरभंगा जंक्शन के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस : जयनगर–तारसराय रेलखंड के मध्य 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
यात्रियों को होंगे ये महत्वपूर्ण लाभ
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद—
* शिशो एवं ककरघट्टी स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक फुट ओवर ब्रिज की सुविधा उपलब्ध होगी।
* प्लेटफॉर्म बदलने में लगने वाला समय कम होगा तथा भीड़भाड़ में कमी आएगी।
* रेलवे संरक्षा मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
* रेल परिचालन अधिक सुचारु एवं समयबद्ध होगा।
* भविष्य में अधिक ट्रेनों के सुरक्षित संचालन एवं बेहतर परिचालन क्षमता विकसित होगी।
* आधुनिक रेल अवसंरचना के माध्यम से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि उपर्युक्त अवधि में यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के अधिकृत माध्यमों तथा 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भविष्य में और अधिक बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिए जा रहे इन अस्थायी परिचालन परिवर्तनों में सहयोग प्रदान करें।