Awaarapan 2 Trailer: करीब 19 साल बाद शिवम पंडित एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर चुका है. इस बार वह पहले से ज्यादा टूटा हुआ, ज्यादा गुस्से में और अपने अधूरे हिसाब चुकता करने के इरादे के साथ लौटा है. विशेष फिल्म्स ने ‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. वीडियो में शबाना आजमी का दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वह कहती हैं, इतनी हसीन शक्ल है.. मौत से मिलने का शौक है तुम्हें. फिर इमरान हाशमी कहते हैं, मौत… उससे मेरा पुराना रिश्ता है, एक कर्ज है, जो मुझे चुकाना है.
आवारापन 2 में शिवम की दिखेगी अंधेरी दुनिया, चुकाएंगे पुराना हिसाब
आवारापन 2 के ट्रेलर में एक्शन, इमोशन्स और सस्पेंस का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो सीधे शिवम की अंधेरी दुनिया में ले जाता है. बदला, मुक्ति और मुश्किल फैसलों से भरी यह कहानी शुरू से आखिर तक बांधे रखती है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक भी पुराने ‘आवारापन’ की याद ताजा कर देता है. दिशा पाटनी, जारा के रोल में फिल्म की कहानी में नया इमोशनल एंगल जोड़ती नजर आती हैं. शबाना आजमी भी नफीसा के किरदार में विलेन बनी हुई है. ट्रेलर में कई नए किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है, जिनमें पूरन गब्बी (ज़ोरावर), अनिरुद्ध रावल (सिकंदर), सुरेंद्र विक्की (जयदीप), विजयंत कोहली (महमूद) और अतुल कुमार (समर्थ) शामिल हैं.
आवारापन 2 के सॉन्ग्स मचा रहे हैं धमाल
ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है ‘तेरा मेरा रिश्ता’, जिसे मिथून ने कंपोज किया है और साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है. आवारापन 2 का म्यूजिक भी काफी दमदार माना जा रहा है. मिथून, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अखिल सचदेवा और वासिफ अहमद ने एल्बम को संगीत दिया है, जबकि गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिरिक्स लिखे हैं, फिल्म के गाने ‘वे जुनून’, ‘ये आवारापन’ और ‘तो फिर आओ’ पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
आवारापन 2 कब होगी रिलीज
मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: सनी देओल Vs इमरान हाशमी की होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत, नहीं टलेगी ‘आवारापन 2’ की रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर
The post मौत से मेरा पुराना हिसाब है… 19 साल बाद लौटा शिवम पंडित, आवारापन 2 के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट appeared first on Naya Vichar.

