Hot News

झारखंड छात्र आंदोलन पर खरगे बोले- छात्रों के मुद्दे जहां होंगे, कांग्रेस उनकी आवाज उठाएगी

Jharkhand Student Protest : कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड छात्र प्रदर्शन पर पहली बार बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि छात्रों से संबंधित मुद्दे जहां भी होंगे, कांग्रेस उसकी आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने आंदोलन को लेकर अपने गठबंधन के सहयोगियों (जेएमएम) से भी बात की है. हालांकि उन्होंने जेएमएम का नाम नहीं लिया.

देवेंद्रनाथ महतो 5 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

झारखंड में हजारों की संख्या में छात्र बीते 11 दिनों से रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं छात्रों की मांगों को लेकर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. सोनम वांगचुक के फोन पर आग्रह के बाद उन्होंने नमक पानी पीना शुरू किया है. इससे पहले उन्होंने अन्न-जल दोनों का त्याग कर दिया था. आज उनकी भूख हड़ताल का पांचवां दिन है. हालांकि उनकी सेहत में गिरावट बताई गई है. वहीं राज्य प्रशासन की एक मेडिकल की टीम प्रदर्शन स्थल पर तैनात कर दी गई है, जो निरंतर अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो सहित अन्य छात्रों की जांच कर रही है.

Also read : झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे CJP चीफ अभिजीत दीपके, बोले- जरूरत पड़ी तो आऊंगा रांची

क्या हैं छात्रों की मांगें?

छात्रों की मांगें हैं कि 14वीं जेपीएससी की परीक्षा रद्द की जाए, टीडीपीएल कंपनी को परीक्षा कंडक्ट कराने के लिए टेंडर दिया गया है उसे हटाया जाए. उत्तर प्रदेश और जम्मू-कस्मीर जैसे राज्यों में ये कंपनी पहले ही ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है. इसके अलावा छात्रों की मांग है कि परीक्षा में अनियमितताओं की जांच का जिम्मा सीआईडी को दिया गया है, इसे सीबीआई के हाथ सौंपा जाए.

7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे छात्र

प्रदर्शनकारी छात्रों का अगला महत्वपूर्ण कदम है- विधानसभा मार्च. झारखंड विधानसभा सत्र 6 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है, इसके ठीक अगले दिन यानी 7 अगस्त को प्रदर्शनकारी विधानसभा मार्च करने वाले हैं.

धीरे-धीरे व्यापक हो रहा आंदोलन

अब तक यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण चलता आ रहा है. बीते कुछ दिनों से कुछ बड़े मीडिया संस्थान भी इस प्रदर्शन को कवरेज प्रदान कर रहे हैं. साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से आंदोलन को समर्थन भी मिलता नजर आ रहा है.

Also read : Parliament LIVE : राम मंदिर और छात्र मुद्दे पर हंगामे से ठप रही लोकसभा, दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित

The post झारखंड छात्र आंदोलन पर खरगे बोले- छात्रों के मुद्दे जहां होंगे, कांग्रेस उनकी आवाज उठाएगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top