Hot News

सहारनपुर में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, UP में सियासी हलचल तेज

Saharanpur Masjid Bulldozer Action: यूपी के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. मस्जिद को लेकर कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी. इसी बीच कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर जाने की तैयारी में थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया. इकरा हसन ने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं.

मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ने पिछले महीने मस्जिद को अवैध मानते हुए उसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था. मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय का रुख किया था. कोर्ट ने पहले सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाई थी. हालांकि, शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से किया गया दावा खारिज कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की.

सहारनपुर जाने से पहले रोकी गईं इकरा हसन

कार्रवाई की जानकारी के बाद कैराना की सपा सांसद इकरा हसन शनिवार को सहारनपुर जाने वाली थीं. उनका मकसद मौके की स्थिति का जायजा लेना और अधिकारियों से मुलाकात करना था. लेकिन उनके सहारनपुर रवाना होने से पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई. रात से ही पुलिस की तैनाती रही और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई.

इकरा हसन ने उठाए सवाल

इकरा हसन ने कहा कि वह अधिकारियों से मिलकर जनता की आवाज उठाने के लिए सहारनपुर जाना चाहती थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी वजह के उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. सांसद का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके चलते उन्हें घर से निकलने से रोका जाए.

इमरान मसूद बोले- प्रशासन माहौल बिगाड़ रही

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कार्रवाई और इकरा हसन को रोके जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इकरा हसन वहां हालात देखने और अधिकारियों से मिलने जा रही थीं. उनके मुताबिक, सांसद को अधिकारियों से मिलकर जानकारी लेने का अधिकार है. इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि प्रशासन को माहौल बिगाड़ने के बजाय स्थिति को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए.

Also Read: Prayagraj Flood: प्रयागराज में घटने लगा गंगा-यमुना का पानी, लेकिन 24 गांवों में अब भी मंडरा रहा आफत का साया!

The post सहारनपुर में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, UP में सियासी हलचल तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top