Hot News

Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज

IIIT Ranchi Placement 2026: आईआईआईटी रांची के 2022-26 बैच के प्लेसमेंट आंकड़ों में CSE के साथ ECE और Data Science & AI ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि ECE का औसत पैकेज CSE से थोड़ा ज्यादा रहा, जबकि इसी ब्रांच के एक छात्र को 60 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज मिला.

IIIT Ranchi Placement 2026: इस ब्रांच का बोलचाल

ECE इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि इस ब्रांच के एक छात्र को 60 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला. ECE का औसत पैकेज 15.71 लाख और मीडियन पैकेज 11 लाख रुपये रहा.

वहीं CSE का हाईएस्ट पैकेज 47.78 लाख रुपये रहा. हाईएस्ट पैकेज के मामले में BTech ECE ने CSE से करीब 12.22 लाख रुपये ज्यादा का आंकड़ा दर्ज किया.

औसत पैकेज में DS & AI सबसे आगे

अगर औसत पैकेज की बात करें तो इस आंकड़े में CSE DS & AI सबसे ऊपर है. इस ब्रांच का औसत पैकेज 22.44 लाख रुपये रहा. मीडियन पैकेज 20 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 56 लाख रुपये दर्ज किया गया.

इस ब्रांच के लिए एक और खास आंकड़ा सामने आया है. उपलब्ध डेटा के अनुसार यहां प्लेसमेंट प्रतिशत 100% रहा. कुल 25 स्टूडेंट में सभी 25 कैंपस प्लेसमेंट में सेलेक्ट हो गए.

BTech ब्रांच औसत पैकेज मीडियन हाईएस्ट लोएस्ट प्लेसमेंट
CSE ₹15.61 लाख ₹12 लाख ₹47.78 लाख ₹3.4 लाख 89.79%
CSE-DS & AI ₹22.44 लाख ₹20 लाख ₹56 लाख ₹8 लाख 100%
ECE ₹15.71 लाख ₹11 लाख ₹60 लाख ₹4.8 लाख 74.55%
ECE-ES & IoT ₹10.88 लाख ₹10 लाख ₹18 लाख ₹6 लाख 88.23%

BTech CSE में 89.79% छात्रों का प्लेसमेंट

BTech CSE की बात करें तो कुल 115 छात्रों में से 98 जॉब के लिए योग्य थे और 89 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस तरह प्लेसमेंट प्रतिशत 89.79% रहा. CSE में औसत पैकेज 15.61 लाख रुपये, मीडियन 12 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 47.78 लाख रुपये रहा.

ये भी पढ़ें: Computer Science नहीं, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला 14.67 लाख का प्लेमसेंट, इंटरनेशनल कंपनी में जॉब

सबसे कम पैकेज 3.4 लाख रुपये दर्ज किया गया. यानी CSE का औसत पैकेज ECE से मामूली रूप से कम है, लेकिन प्लेसमेंट प्रतिशत ECE से करीब 15 प्रतिशत अंक ज्यादा है.

195 में से 170 को मिली नौकरी

पूरे 2022-26 बैच के आंकड़ों को देखें तो चारों ब्रांच में कुल 248 students थे, जिनमें 195 सेलेक्ट हुए. इनमें 170 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. कंपनियों की ओर से कुल 243 ऑफर्स दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: IIIT रांची में 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, BTech CSE ब्रांच का दिखा जलवा

The post Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top