Hot News

कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए छुट्टियों की तारीख जानना जरूरी है. 19 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है. बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके बाद 20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां

20 से 27 सितंबर के बीच बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी. 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे. 22 सितंबर को झारखंड में करमा पूजा के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा, जबकि 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 25 सितंबर को सिक्किम में इंद्रजात्रा की छुट्टी है. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट

20 से 27 सितंबर तक कब और कहां बैंक बंद?

तारीख दिन बैंक छुट्टी कहां
20 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
21 सितंबर सोमवार श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि दिवस असम, केरल
22 सितंबर मंगलवार करमा पूजा झारखंड
23 सितंबर बुधवार महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन जम्मू-कश्मीर
25 सितंबर शुक्रवार इंद्रजात्रा सिक्किम
26 सितंबर शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
27 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

The post कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top