Hot News

BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज

Best BTech College: IIIT गुवाहाटी में बीटेक लेवल पर कुल 206 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 166 जॉब ऑफर्स आए और 147 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला. यानी ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 71.35 फीसदी रहा, जो किसी भी इंस्टीट्यूट के लिए एक अच्छा आंकड़ा माना जाता है.

BTech CSE ब्रांच का दबदबा रहा बरकरार

CSE ब्रांच में इस बार भी सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हुए. यहां 150 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 133 को जॉब ऑफर मिले और 116 स्टूडेंट्स फाइनली प्लेस हुए. यानी CSE का प्लेसमेंट पर्सेंटेज 77.33 फीसदी रहा, जो सभी ब्रांचों में सबसे ऊपर है.

Best BTech College: IIIT गुवाहाटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

सैलरी के मामले में भी CSE ब्रांच सबसे आगे रही. यहां औसत सैलरी 18.38 LPA रही, जबकि ओवरऑल एवरेज सैलरी 17.64 LPA दर्ज की गई. सबसे ज्यादा पैकेज यानी हाईएस्ट सैलरी 59 LPA रही, जो CSE स्टूडेंट को मिली.

कैटेगरी CSE ECE ओवरऑल
रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 150 56 206
कुल जॉब ऑफर्स 133 33 166
एवरेज सैलरी 18.38 LPA 14.89 LPA 17.64 LPA
मीडियन सैलरी 11.89 LPA 10 LPA 11.89 LPA
प्लेस्ड स्टूडेंट्स 116 31 147
हाईएस्ट सैलरी 59 LPA 46.38 LPA 59 LPA
प्लेसमेंट पर्सेंटेज 77.33% 55.35% 71.35%

ECE ब्रांच में भी दिखा अच्छा रिस्पॉन्स

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) ब्रांच में 56 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए. इनमें से 33 ऑफर्स आए और 31 स्टूडेंट्स प्लेस हुए. यहां प्लेसमेंट पर्सेंटेज 55.35 फीसदी रहा.

कौन-कौन सी कंपनियां आईं कैंपस में

इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में कई बड़ी और नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें शामिल रहीं:

  • Amazon
  • Google
  • Microsoft
  • Adobe
  • Oracle
  • Cisco
  • IBM
  • Infosys
  • Deloitte
  • Accenture
  • JP Morgan
  • Chase
  • DE Shaw & Co
  • ServiceNow
  • HCLTech
  • Cadence
  • NatWest
  • Nagarro

ये भी पढ़ें: लखनऊ के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज, Google Microsoft से मिला जॉब ऑफर

MTech स्टूडेंट्स का अच्छा प्रदर्शन

एमटेक लेवल पर भी प्लेसमेंट के अच्छे नतीजे सामने आए हैं. कुल 44 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 18 को जॉब ऑफर मिले. दिलचस्प बात ये रही कि यहां ECE ब्रांच का प्लेसमेंट पर्सेंटेज CSE से भी बेहतर रहा. ECE में 71.42 फीसदी स्टूडेंट्स प्लेस हुए, जबकि CSE में ये आंकड़ा 26.67 फीसदी रहा. एमटेक ECE स्टूडेंट को सबसे ज्यादा 25.2 LPA का पैकेज मिला.

ये भी पढ़ें: Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज

The post BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top