Hot News

इन तीन विषय के लिए जारी हुआ UGC NET जून परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UGC NET June 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के तहत इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इन विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

कैंडिडेट्स को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET June 2026 स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Result या Scorecard से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें.
  • फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसकी एक कॉपी सेव रख लें.

9 और 10 सितंबर को हुआ था री-एग्जाम 

UGC NET June 2026 के English, Commerce और Sociology सब्जेक्ट का री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था. अब इन विषयों में शामिल उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट को ही देखें.

ये भी पढ़ें: UPSC इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आवेदन शुरू, पिछले साल से डबल हो गई वैकेंसी

The post इन तीन विषय के लिए जारी हुआ UGC NET जून परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top