Hot News

Katrina Kaif Beauty Routine: बेटे Vihaan के जन्म के बाद बढ़ा वजन तो हुई ट्रोल, अब कैटरीना बोली- खूबसूरत दिखने का मतलब…

Katrina Kaif Beauty Routine: कभी अपनी स्लिम-ट्रिम और ग्लैमरस अंदाज से पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली कैटरीना कैफ की जिंदगी में मां बनने के बाद काफी कुछ बदल चुका है. बेटे विहान के जन्म के बाद अब उनकी प्रायोरिटी सिर्फ परफेक्ट फिगर और कैमरे के सामने बेदाग दिखने तक सीमित नहीं रहीं. अंबानी परिवार की गणेश पूजा में विक्की कौशल के साथ पहुंचीं कैटरीना का बदला हुआ लुक चर्चा में आ गया, उन्हें बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब कैटरीना ने खुद बताया है कि मां बनने के बाद उनकी नजर में खूबसूरती के मायने हैं.

जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद क्या बोली कैटरीना कैफ

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने अपने मॉडलिंग के दिनों का किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उस दौर में खूबसूरती के लिए कुछ फिक्सड स्केल थे. उन्होंने कहा, “अब मेरे लिए, सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब है खुद को सबसे अच्छा महसूस करना, और यह खुद की पूरी तरह ख्याल रखने से ही संभव है.”

View on Instagram

View on Instagram

ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद प्रभास की ‘स्पिरिट’ से कमबैक करेंगी कैटरीना कैफ? जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई

बेटे के जन्म के बाद कैटरीना का हेल्थ रूटीन

कैटरीना ने विहान के जन्म के बाद का हेल्थ रूटीन पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मेरी डाइट हेल्दी हो, शरीर में सूजन कंट्रोल में रहे, मैं एक्टिव रहूं, मेडिटेशन करूं, सुबह का एक घंटा फोन से दूर रहूं और उठते ही नेचुरल लाइट लूं. इन छोटी-छोटी चीजों से मुझे अंदर से कैसा महसूस होता है, उसमें बहुत बड़ा फर्क पड़ता है और इसका असर मेरी स्किन पर भी दिखता है. मेरा मानना है कि जब आप अंदर से हेल्दी महसूस करते हैं, तो वही कॉन्फिडेंस बाहर भी अपने आप नजर आने लगता है.”

View on Instagram

बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं कैटरीना

कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद अब काम पर वापसी कर चुकी हैं. विहान का जन्म 2025 में हुआ था. प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty पर काम करती रहीं और कॉस्मेटिक्स बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी. फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है.

View on Instagram

अंबानी की गणेश पूजा में विक्की के साथ पहुंचीं कैटरीना

कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ नीता और मुकेश अंबानी की गणेश पूजा में पहुंची थीं. यहां उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया. हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया और खूबसूरत बताया.

ये भी पढ़ें: कैमरा छीना, फोन पर दी गालियां… जब कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने पैपराजी को सड़कों पर दौड़ाया

The post Katrina Kaif Beauty Routine: बेटे Vihaan के जन्म के बाद बढ़ा वजन तो हुई ट्रोल, अब कैटरीना बोली- खूबसूरत दिखने का मतलब… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top