VVAN Chhath Song: बॉलीवुड में जब कहानी बिहार की मिट्टी और छठ की आस्था से जुड़ जाए, तो मामला सिर्फ एक गाने का नहीं रहता, इमोशन सीधा दिल तक पहुंचता है. ‘द वन’ का ‘छठी मइयां’ सॉन्ग रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर के सामने श्वेता तिवारी ने बिहार में इसके क्रेज को लेकर बात की.
छठी मैया सॉन्ग को लेकर क्या बोली श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने द वन (The Vvaan) के ट्रेलर लॉन्च पर छठी मैया गीत की तारीफ की. उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘छठी मइयां’ गाना रिलीज होने के बाद एक खास शख्स ने फोन किया था. फोन पर उन्होंने कहा ‘हम बहुत खुश हैं कि हमारा छठ पर्व अब बड़े पर्दे पर नजर आ रहा है. पूरा बिहार इसे लेकर इतना एक्साइटेड है, हर जगह इसी की चर्चा हो रही है. हमें कहीं न कहीं पहले से पता था कि अगर छठ को कभी पर्दे पर दिखाया गया, तो उसे एकता ही लेकर आएगी.”‘
ये भी पढ़ें: VVAAN Bihar Mystery: 400 साल पुराना मंदिर… सूर्यास्त के बाद नो एंट्री, बिहार की ‘वन देवी’ की रहस्यमयी कहानी दिखाएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना
तमन्ना भाटिया ने बिहार के छठ को लेकर क्या कहा
तमन्ना भाटिया ने छठ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी. उन्होंने बताया कि हमारे देश में लोककथाओं और परंपराओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बड़े पर्दे तक लाना आसान काम नहीं. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए छठ वाला सीक्वेंस शूट करते वक्त उन्हें इस पर्व को करीब से समझने का मौका मिला. मैं उस वक्त इमोशनल हो गई थी, क्योंकि उगते सूरज को तो सब नमन करते हैं, लेकिन ढलते सूरज को प्रणाम करना बिहार की संस्कृति में है.
द वन कब होगी रिलीज
‘द वन’ की रिलीज की तारीख में भी कई बार बदलाव हुए हैं. पहले इसे 2025 में छठ पूजा पर रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई थी, फिर इसे मई 2026 और उसके बाद 28 अगस्त के लिए आगे बढ़ा दिया गया. अब फाइनली ये मूवी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर, एकता कपूर द्वारा निर्मित है.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी को कहा था ‘लैट्रिन वाली भाषा’… अब करियर बचाने सिद्धार्थ मल्होत्रा को याद आई बिहार की मिट्टी, छठ और वन देवी
The post VVAAN Chhath Song: ‘छठी मैया’ गीत ने जीत लिया बिहार का दिल, ‘वन’ के छठ गीत पर श्वेता तिवारी बोलीं- हर जगह इसी की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

