Pitru Paksha Gaya 2026 : पितृपक्ष में
मेला अवधि में औचक निरीक्षण भी होगा. गंदगी या सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है. सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अटेंडेंस चार्ट और विजिट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें..
घाटों से लेकर शौचालय तक विशेष सफाई
मेला क्षेत्र में सफाई का काम आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जा रहा है. प्रमुख घाटों, तालाबों और सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई के साथ रंग-रोगन कराया गया है. नालियों और सड़कों को दुरुस्त करने की जानकारी दी गयी है.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए हैं. मेला क्षेत्र में हाइमास्ट, मिनी हाइमास्ट, स्ट्रीट लाइट और रोप लाइट से रोशनी की व्यवस्था की गयी है. फल्गु नदी के तट पर लेजर लाइट शो भी कराया जाएगा.
The post पितृपक्ष में गया जी आने से पहले जान लें पूरा प्लान, ट्रेन से ट्रैफिक तक श्रद्धालुओं के लिए क्या है व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

