Hot News

Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

Bihar Weather: बिहार के मौसम में दो दिन के बाद से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं. आइएमडी पटना ने सोमवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी कर दिया है. बिहार के मौसम में उठापटक अभी कुछ दिन और हो सकती है. आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार आठ मार्च को एक बार फिर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसका बिहार पर भी असर पड़ने की आशंका है.

बारिश होने की आशंका

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आठ और नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर आधिकारिक तौर पर पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इधर बिहार में औसत उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. आइएमडी के अनुसार राज्य में औसत उच्चतम तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान खगड़िया में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

भागलपुर में मौसम शुष्क व आसमान रहेगा साफ

भागलपुर जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व आसमान साफ रहा. दिन भर मध्यम गति से पछिया हवा चलती रही. सड़क पर चल रहे लोगों को धूप से गर्मी व ऊमस का अहसाास हुआ. दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. 4.8 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही.

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले के आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. भागलपुर, बांका एवं मुंगेर जिले के एक- दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए राई-सरसों की तैयार फसलों की कटाई करते समय सावधानी बरतें. खलिहान में कटी फसल को ढंककर रखें.

Also Read: Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, सीमांकन की प्रक्रिया पूरी

The post Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top