Hot News

Jharkhand Naxal: झारखंड में PLFI के दो गुटों में गोलीबारी, दो उग्रवादियों की मौत, देसी पिस्टल बरामद

Jharkhand Naxal: बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे पीएलएफआई के दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने दोनों मृत उग्रवादी परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस को सर्च अभियान के दौरान एक देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी के रसीद मिले हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

नदी किनारे पड़े थे दोनों के शव-एसपी

एसपी के अनुसार बंदगांव थाना को सूचना मिली कि फूलझरी नदी के पास दो शव पड़े हैं. पुलिस ने अभियान चलाकर सत्यापन किया. दोनों के शवों की पहचान हुई. एसपी ने कहा कि पीएलएफआइ के दो गुटों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई. दोनों मृतकों का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ संगठन के कुछ लोग अलग गुट बनाने में लगे थे. इसे लेकर संगठन में विवाद हुआ.

गोलीबारी में ये मारे गये

  1. परवेल सांडी पूर्ति, ग्राम : बारी माइलडीह, थाना : बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), बंदगांव थाने में तीन मामले दर्ज
  2. आशिक तांती उर्फ गुलटु (28), ग्राम : मुरुमबुस, थाना : बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), बंदगांव थाने में दो मामले दर्ज

सर्च अभियान में बरामद सामान

  1. एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित)
  2. पिस्टल की एक जिंदा गोली
  3. 12 बोर की दो गोली
  4. तीन मोबाइल फोन
  5. पीएलएफआइ की लेवी रसीद
  6. काले रंग का पीठू बैग
  7. 402 रुपये नकद व अन्य सामग्री

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

The post Jharkhand Naxal: झारखंड में PLFI के दो गुटों में गोलीबारी, दो उग्रवादियों की मौत, देसी पिस्टल बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top