Hot News

Video : पैसे को लेकर विवाद, चार्जिंग कॉर्ड से गला घोंटा, हिमानी नरवाल हत्याकांड का वीडियो आया सामने

Video : रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद का वीडियो सामने आया है. घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आए, जिसमें आरोपी सचिन कथित तौर पर स्त्री के शव को काले सूटकेस में ले जाता हुआ नजर आ रहा है.नरवाल का शव शनिवार को रोहतक के बस अड्डे के पास मिला था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल फोन चार्जिंग कॉर्ड से उसकी हत्या की. इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया.

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी स्त्री के घर के पास वाली गली से सूटकेस लेकर नजर आ रहा है. वह बहुत ही शांति से चलते हुए दिख रहा है. सीसीटीवी फुटेज की पुलिस ने पुष्टि कर दी है.

हिमानी नरवाल मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने सचिन को हिमानी नरवाल का फ्रेंड बताया. उसे सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह झगड़ा संभवतः पैसों को लेकर हुआ था. हरियाणा पुलिस ने दावा किया कि हरियाणा के झज्जर निवासी सचिन ने पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की. पुलिस ने कहा कि वह पीड़िता का दोस्त था. अक्सर रोहतक में उसके घर आता-जाता रहता था.

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्त्री के संपर्क में था

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अतिरिक्त डीजीपी केके राव ने कहा, ” शव मिलने के बाद हमने एक एसआईटी सहित आठ टीमें गठित कीं. पहले हमने पीड़िता की पहचान की. जब परिवार ने उसकी पहचान की, तो पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए तेजी से जांच की. पिछले डेढ़ साल से आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्त्री के संपर्क में था. उसके घर भी आता-जाता था.”

The post Video : पैसे को लेकर विवाद, चार्जिंग कॉर्ड से गला घोंटा, हिमानी नरवाल हत्याकांड का वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top