Hot News

पटना : दिलीप जायसवाल की टीम में कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

पटना : करीब एक साल के बाद 4 मार्च को बिहार बीजेपी को दिलीप जायसवाल के रूप में अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया. पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपनी ताजपोशी के बाद जायसवाल ने वहां मौजूद सभी लोगों का आभार जताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें ऐसा संगठन बनाना है, जो चट्टानी एकता दिखाए. उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा. 

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

फिलहाल सम्राट चौधरी की टीम के साथ काम कर रहे हैं जायसवाल

बता दें कि जुलाई 2024 में बिहार भाजपा की कमान संभालने वाले दिलीप जायसवाल अभी सम्राट चौधरी के समय बनी कमेटी से ही पार्टी का कामकाज कर रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने नई कमेटी के नामों की सूची तैयार कर ली है. अब जब वह पूर्ण रूप से अध्यक्ष बन गए हैं तो वह कभी भी अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं.   

2027 तक पार्टी अध्यक्ष रहेंगे जायसवाल

इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया. जिसके बाद जायसवाल को निर्विरोध तौर पर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. भाजपा के संविधान के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2027 तक प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे. 

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

इसे भी पढ़ें: Bihar: आरक्षण को लेकर आर-पार के मूड में विपक्ष और प्रशासन, झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक

The post पटना : दिलीप जायसवाल की टीम में कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top