Hot News

संयुक्त छात्र संगठन चलायेगा बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में एनएसयूआइ, छात्र राजद, छात्र जदयू, आइशा, एआइएसएफ, छात्र लोजपा व भीम आर्मी की संयुक्त बैठक की मंगलवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव व संचालन एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने किया. बैठक में कुलपति पर बिहार विश्वविद्यालय एक्ट के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है. वहीं छात्र संगठनों ने सर्वसम्मति से बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन चलाने का प्रस्ताव पारित किया, जो विभिन्न चरण में तय किया गया है. छात्र संगठनों ने निर्णय लिया कि 10 मार्च को बीएनएमयू मुख्यालय में छात्र विकास खोज अभियान चलाया जायेगा. 11 मार्च को धरना, 17 मार्च को गांधीवादी तरीके से गुलाब भेंट, 18 मार्च को थाली व ढोल नगाड़ा बजा कर कुलपति जगाओ अभियान, 21 मार्च को नग्न प्रदर्शन करने की प्रस्ताव लिया गया है. बैठक में एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, छात्र राजद के बीएनएमयू अध्यक्ष सोनू यादव, छात्र जदयू के बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव, छात्र लोजपा रामविलास के बीएनएमयू अध्यक्ष जसवीर पासवान, भीम आर्मी के बीएनएमयू अध्यक्ष बिट्टू रावण, आईशा के बीएनएमयू अध्यक्ष अरमान अली, एआईएसएफ की राज्य परिषद सदस्य मौसम प्रिया, नीतीश कुमार, निशीकांत कुमार, युवा शक्ति के निरंजन कुमार, सुमित कुमार, पंकज राय, आकाश कुमार, सुशांत सिंह, कुंदन आजाद, सोनू अंबेडकर, मनीष मेहरा, आशीष कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे. एकेडमिक, स्पोर्ट्स, कल्चर कैलेंडर करें लागू प्रशासनिक परिसर स्थित जिमखाना को पुनः चालू किया जाय व अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध करवाया जाय. विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्र संगठनों के बीच नियमित रूप से छात्र समस्याओं को लेकर छात्र पंचायत का आयोजन हो. विश्वविद्यालय वार्षिक एकेडमिक, स्पोर्ट्स व कल्चर कैलेंडर लागू करें. विश्वविद्यालय अपना वेबसाइट डेवलप करें. स्नातक की पढ़ाई करवाने वाले सभी अंगीभूत महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो. आरजेएम कॉलेज सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा व पीएस कॉलेज मधेपुरा में स्नातक व स्नातकोत्तर में वाणिज्य व संगीत की पढ़ाई हो. एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा से विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post संयुक्त छात्र संगठन चलायेगा बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top