Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मिथुन (Gemini): आपकी राशि के गुरु और मकर के चार ग्रह आपको मल्टीटास्किंग बनाएंगे. काम के मामले में आज आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे. जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन लकी है. पर्सनल लाइफ और लव लाइफ में सब कुछ बैलेंस रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.
ग्रहों का प्रभाव: आपकी राशि के गुरु और मकर का बुध आपको ‘मास्टरमाइंड’ बनाएंगे, पर चंद्रमा-केतु पराक्रम में कमी कर सकते हैं.
करियर-बिजनेस: गुरु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको जीनियस आइडियाज देगी. कंसल्टेंसी, टीचिंग या लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी है. बिजनेस में पार्टनरशिप के दौरान बुध के प्रभाव से आप कठिन समझौतों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ संवाद (Communication) में स्पष्टता रखें. चंद्रमा-केतु के कारण भाई-बहनों या पड़ोसियों की वजह से लव लाइफ में तनाव आ सकता है. सिंगल लोगों को आज किसी पुराने दोस्त से दिल की बात कहने का मौका मिल सकता है.
हेल्थ: नसों में खिंचाव और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है. गुरु आपको अच्छी इम्यूनिटी देंगे, लेकिन बुध के कारण एलर्जी की समस्या हो सकती है. धूल-मिट्टी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा.
सावधानी: सोशल मीडिया पर कोई भी विवादित बयान देने से बचें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे मूंग का दान करें.
शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- काला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन
The post Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मिथुन राशि वाले आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जाने लव लाइफ का हाल appeared first on Naya Vichar.

