Hot News

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म, कमाई के आंकड़े ने चौंकाया

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बायोपिक अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से इंस्पायर है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा. टिकट खिड़की पर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी. मूवी की हालत बहुत खराब है. आइए 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

9वें दिन महज इतनी हुई कमाई

अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी, निशानची और जॉली एलएलबी 3 एक साथ ही 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन हिंदुस्तान में फिल्म ने करीब 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कमाई मूवी ने 1.68 करोड़ रुपये की कर ली. दुनियाभर में फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 1.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

डे वाइज अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का कलेक्शन

  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 9- 0.07 करोड़ रुपये

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.68 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर

The post Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म, कमाई के आंकड़े ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top