Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिए हैं. यह पुराने AirPods Max का अपग्रेडेड मॉडल है, जिसे करीब 5 साल बाद पेश किया गया है. नए हेडफोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट H2 चिप दी है, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी, मजबूत एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स देने में मदद करती है. Apple के मुताबिक यह हेडफोन पहले से ज्यादा क्लियर, बैलेंस्ड और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है, जबकि इसका प्रीमियम डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है.
कीमत और उपलब्धता
हिंदुस्तान में Apple AirPods Max 2 की कीमत 67,900 रुपये रखी गई है. यह हेडफोन Blue, Midnight, Orange, Purple और Starlight जैसे पांच कलर ऑप्शन में आएगा. ग्राहक इसे 25 मार्च से Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे. अगले महीने की शुरुआत से यह रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध हो सकता है.
खास बात यह है कि नए यूजर्स को इसके साथ 3 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. साथ ही ग्राहक चाहें तो AppleCare+ जैसी सर्विस भी ले सकते हैं, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज, बैटरी रिप्लेसमेंट और 24/7 सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
दमदार साउंड और नई H2 चिप
नए AirPods Max 2 में H2 चिप दी गई है, जो पुराने मॉडल की H1 चिप से ज्यादा पावरफुल है. कंपनी का दावा है, कि इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन पहले से लगभग 1.5 गुना बेहतर है, जिससे आसपास का शोर काफी हद तक ब्लॉक हो जाता है. इसके अलावा ट्रांसपेरेंसी मोड को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे यूजर आसपास की आवाजें ज्यादा नेचुरल तरीके से सुन सकता है.
हाई क्वालिटी ऑडियो सपोर्ट
Apple ने इसमें नया हाई डायनामिक रेंज एम्पलीफायर दिया है, जिससे साउंड ज्यादा क्लियर और डीटेल्ड सुनाई देता है. हेडफोन्स में 24-bit, 48kHz Lossless Audio (USB-C से कनेक्ट करने पर), Ultra-low latency audio (गेमिंग और प्रोफेशनल काम के लिए), Personalised Spatial Audio और Dynamic head tracking जैसे ऑडियो फीचर्स मिलते हैं.
स्मार्ट AI फीचर्स
AirPods Max 2 में कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं:
एडेप्टिव ऑडियो– आसपास के माहौल के अनुसार नॉइस कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी को अपने-आप एडजस्ट करता है.
कन्वर्सेशन अवेयरनेस– जब यूजर किसी से बात करने लगता है, तो म्यूजिक अपने-आप कम हो जाता है.
वॉइस आइसोलेशन– कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करके आवाज को ज्यादा साफ बनाता है.
लाइव ट्रांसलेशन– Apple Intelligence की मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत को समझने में मदद करता है.
क्रिएटर्स के लिए खास फीचर्स
Apple ने कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए कुछ खास फीचर्स भी दिए हैं. इसमें-
- स्टूडियो क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग- इंटरव्यू, पॉडकास्ट या म्यूजिक रिकॉर्डिंग के लिए.
- कैमरा रिमोट- डिजिटल क्राउन दबाकर iPhone या iPad से फोटो लेना या वीडियो रिकॉर्ड करना.
- लाउड साउंड रिडक्शन
- पर्सनलाइज्ड वॉल्यूम
- Siri को सिर हिलाकर जवाब देने का ऑप्शन
AirPods Max 2 बैटरी
Apple के मुताबिक AirPods Max 2 में ANC और स्पैटियल ऑडियो (Spatial Audio) ऑन रहने पर करीब 20 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है. इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है. साथ ही कंपनी ने एनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें 100% रीसायकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया है और इसकी पैकेजिंग भी पूरी तरह रीसायक्लेबल बनाई गई है.
यह भी पढ़ें: Apple AirTag 2: डिजाइन वही, लेकिन तकनीक नयी; जानें क्या कुछ बदला
The post Apple ने लॉन्च किए AirPods Max 2, मिलेगा और भी क्लियर साउंड और स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

