Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC के ‘टप्पू’ राज अनादकट की टीवी पर वापसी, 4 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

TMKOC फेम राज अनादकट, जिन्हें लोग ‘टप्पू’ के नाम से जानते हैं, अब करीब 4 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ा था, जिसके बाद फैंस उन्हें काफी समय से मिस कर रहे थे. इस शो में उन्होंने टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी टप्पू का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. अब समाचार है कि वह एक नए शो में लीड रोल में नजर आएंगे, जिससे फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके अपकमिंग शो से जुड़ी पूरी डिटेल्स. नए शो में क्या खास है? पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राज अनादकट अब Sony Sab के एक नए शो में लीड रोल में नजर आएंगे. इस शो को Inspire Films बना रही है, जो पहले भी कई अच्छे शोज बना चुकी है. खास बात यह है कि इस बार राज कॉमेडी से हटकर एक अलग तरह का किरदार निभाते दिखेंगे, जिससे दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा. इसे उनके करियर का एक बड़ा और नया कदम माना जा रहा है. किसे किया रिप्लेस? इसी रिपोर्ट के अनुसार, इस नए शो में राज ने अविनाश मिश्रा की जगह ली है. अविनाश पहले इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और उन्होंने ‘इश्कबाज’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. वह ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुके हैं. अब उनकी जगह राज को लीड रोल में लिया गया है, जो उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है. किसके साथ दिखेंगे? View this post on Instagram A post shared by Khushi Dubey (@_khushidubey_) इस शो में राज अनादकट के साथ खुशी दुबे नजर आ सकती हैं. खुशी दुबे पहले कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जैसे ‘दिल धड़कने दो’ और ‘नागिन’. यह जोड़ी दर्शकों के लिए बिल्कुल नई होगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. तारक मेहता के बाद कहां नजर आए थे? ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद राज अनादकट ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात’ में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम होता था. इस शो की कहानी एक गुजराती लड़की की जिंदगी के आसपास घूमती है, जो अपने परिवार और रिश्तों को संभालती है. इसमें राज ने केशव का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main OTT Release: 20 फीट गहरे पूल में फंसे मारुति और अवनी, अचानक हुई मगरमच्छ की एंट्री, फिर क्या हुआ? जानें पूरी कहानी इस दिन The post TMKOC के ‘टप्पू’ राज अनादकट की टीवी पर वापसी, 4 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, मार्कशीट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके अलावा छात्र चाहें तो पहले से भी कुछ वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि रिजल्ट जारी होते ही उन्हें तुरंत अपडेट मिल सके. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (MP Board 10th Result 2026) जल्द ही घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. IndiaResults पर रजिस्ट्रेशन करने का तरीका सबसे पहले indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं. वहां MP Board 10th Result 2026 से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें. सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा. MP Board 10th Result 2026 डिजिलॉकर पर करें चेक छात्र अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. DigiLocker पर छात्रों के लिए रिजल्ट से पहले ही रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें- सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें. अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं. अब Education सेक्शन में जाएं. वहां MPBSE चुनें और 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें. रोल नंबर डालते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. MP Board 10th Result 2026 on DigiLocker Registration Here रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र और उनके पैरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने जाते हैं जिससे वेबसाइट क्रैश हो जाती है. पहले से रजिस्ट्रेशन करने फायदा यह है कि छात्र ऑफिशियल वेबसाइट की भीड़ से बच सकते हैं. यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, जानें बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट The post एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, मार्कशीट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRP Report: मुंह के बल गिरी ‘अनुपमा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ टॉप पर

TV TRP Report: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आते ही छोटे पर्दे की दुनिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. खास बात ये रही कि इस बार कई शोज की टीआरपी में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे. कई बड़े शोज की रैंकिंग गिर गई है, जबकि कुछ नए और दमदार कंटेंट वाले शोज ने बाजी मार ली है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी सबसे पहले बात करें नंबर वन की, तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस हफ्ते भी टॉप पर बना हुआ है. ‘अनुपमा’ की गिरती टीआरपी का पूरा फायदा इस शो को मिला है और दर्शक तुलसी की कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं. गंगा माई की बेटियां दूसरे नंबर पर गंगा माई की बेटियां ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. इस शो की रेटिंग लगातार बढ़ रही है और इसने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है. तुम से तुम तक तीसरे स्थान पर तुम से तुम तक ने जगह बनाई है. जी टीवी का ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और ये तेजी से टॉप 3 में पहुंच गया है. वसुधा वहीं चौथे नंबर पर वसुधा ने एंट्री मारी है. इसके ट्विस्ट और टर्न्स ने कहानी को दिलचस्प बना दिया है, जिससे दर्शकों का जुड़ाव बढ़ा है. अनुपमा सबसे बड़ा झटका अनुपमा को लगा है, जो इस बार पांचवें नंबर पर खिसक गया है. कहानी में आए बदलाव और नए किरदारों की एंट्री के बावजूद शो दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पा रहा. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं छठे नंबर पर क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं ने अपनी जगह बनाई है. हाल ही में शुरू होने के बावजूद इस शो ने अच्छी पकड़ बनाई है. ये रिश्ता क्या कहलाता है वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत इस बार कमजोर नजर आई और इसे सातवें नंबर से ही संतोष करना पड़ा. यह भी पढ़ें: टीवी के राम ने रणबीर कपूर को बताया संस्कारी, रामायण मूवी में खुद आएंगे नजर The post TRP Report: मुंह के बल गिरी ‘अनुपमा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ टॉप पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹100 में बनें डिफेंस कंपनियों के पार्टनर, एक्सिस लाया निवेश का सुनहरा मौका

Axis Nifty India Defence Index Fund: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्टर्स के लिए एक नया ‘Axis Nifty India Defence Index Fund’ लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स स्कीम है, जो मुख्य रूप से हिंदुस्तान की डिफेंस (रक्षा) कंपनियों में पैसा लगाएगी.  अगर आप देश की बढ़ती सैन्य ताकत और डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.  कब और कैसे कर सकते हैं इन्वेस्ट? CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 10 अप्रैल को खुलेगा और 24 अप्रैल तक इनवेस्टमेंट के लिए खुला रहेगा. इसमें इनवेस्टमेंट करना बहुत आसान है; आप मात्र 100 रुपये से अपनी शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद आप 1 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि बढ़ा सकते हैं. यह फंड ‘Nifty India Defence Total Return Index (TRI)’ को ट्रैक करेगा, यानी जैसा प्रदर्शन इस इंडेक्स की कंपनियों का होगा, वैसा ही रिटर्न आपको मिलेगा.  क्यों बढ़ रही है डिफेंस सेक्टर की डिमांड? दुनियाभर में बढ़ते तनाव के बीच डिफेंस पर खर्च तेजी से बढ़ा है. 2024 में ग्लोबल डिफेंस खर्च लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. हिंदुस्तान की बात करें तो, वित्त वर्ष 2026 (FY26) में डिफेंस बजट बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 2014 के मुकाबले करीब 2.7 गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, हिंदुस्तान का डिफेंस एक्सपोर्ट भी 2,000 करोड़ रुपये (FY17) से बढ़कर 23,000 करोड़ रुपये (FY25) के पार निकल चुका है.  फंड की मुख्य शर्तें क्या हैं? इस फंड का मैनेजमेंट नंदिक मलिक और रोहित गौतम द्वारा किया जाएगा. अगर आप अलॉटमेंट के 15 दिनों के भीतर अपना पैसा निकालते हैं या स्विच करते हैं, तो 0.25% का एग्जिट लोड देना होगा. 15 दिन के बाद कोई चार्ज नहीं लगेगा. यह इंडेक्स उन कंपनियों पर फोकस करता है जो हथियारों, जहाजों और अन्य रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़ी हैं.  क्या इस इनवेस्टमेंट में जोखिम है? चूंकि यह एक सेक्टोरल फंड है, इसलिए इसमें डायवर्सिफाइड फंड के मुकाबले उतार-चढ़ाव (volatility) अधिक हो सकती है. यह पूरी तरह से डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के प्रदर्शन पर निर्भर है, इसलिए कम या मध्यम अवधि के लिए इन्वेस्ट करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि यह लंबी अवधि के नजरिए से फायदेमंद हो सकता है.  ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट फंड को करें दोगुना, मैच्योरिटी के बाद ऐसे जारी रखें अपना PPF खाता The post ₹100 में बनें डिफेंस कंपनियों के पार्टनर, एक्सिस लाया निवेश का सुनहरा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा

Israel Attack: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति भले ही बन गई है. लेकिन, इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है. सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद इजराइल ने लेबनान स्थित हिजबुल्ला के ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक किया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल का दावा है कि इन हमलों में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हर्षी मारा गया है. हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. Reuters reports – Israel said on Thursday it had killed the nephew of Naim Qassem, the leader of the Iran-backed Lebanese group Hezbollah, in a strike on Beirut overnight. “The IDF struck in the Beirut area and eliminated Ali Yusuf Harshi, the personal secretary and nephew of… — ANI (@ANI) April 9, 2026 इजराइल के हमले में कम से कम 182 लोगों की मौत इजराइल ने बुधवार को लेबनान के बेरूत में घनी आबादी वाले कई क्षेत्रों पर हवाई हमला किया था. बताया जा रहा है कि इन हमलों में 182 लोगों की मौत हो गई. यह इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध के दौरान एक दिन में हुई मौत की सबसे बड़ी संख्या है. इजराइल के हमले में 890 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में इजराइली हमले में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं. ईरान ने किया हमले का जोरदार विरोध इजराइल के लेबनान पर हमले का ईरान ने जोरदार विरोध किया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट और साफ हैं. अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजराइल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा. वह दोनों एक साथ नहीं कर सकता. ईरान ने लेबनान पर हमलों के बाद एक बार फिर होर्मुज को बंद कर दिया है. The Iran–U.S. Ceasefire terms are clear and explicit: the U.S. must choose—ceasefire or continued war via Israel. It cannot have both. The world sees the massacres in Lebanon. The ball is in the U.S. court, and the world is watching whether it will act on its commitments. pic.twitter.com/2bzVlHFKgi — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 8, 2026 इजराइल ने कहा- लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर इजराइल और अमेरिका का कहना है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. बुधवार को इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद ही साफ कर दिया था कि युद्ध-विराम समझौता लेबनान में हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक न्यूज चैनल से कहा कि युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया गया है. उन्होंने लेबनान पर इजराइली हमलों को एक अलग लड़ाई बताया. ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान The post सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय तृतीया पर बनेगा धन योग, चंद्रमा और शुक्र की चाल से इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Akshaya Tritiya 2026:‘अक्षय तृतीया’ वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. यह दिन वर्ष का सबसे शुभ और सिद्ध मुहूर्त वाला माना जाता है. इस दिन किए गए दान, जप, तप और सभी शुभ कार्यों का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. यह पावन पर्व 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाया जाएगा. क्योंकि इस दिन तृतीया तिथि प्रदोष काल में प्राप्त होने से भगवान परशुराम की जयंती मनायी जाएगी. इस दिन भरणी उपरांत कृत्तिका नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रह हैं. अक्षय तृतीया पर दुर्लभ संयोग इस बार अक्षय तृतीया का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इसी दिन धन, वैभव और भोग के कारक ग्रह शुक्र और चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है, जिससे कलात्मक योग शुक्र और चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन समृद्धि, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य को बढ़ाने वाला माना जा हैं. अक्षय तृतीया और शुक्र-चंद्रमा गोचर का यह दुर्लभ संयोग विशेष रूप से चार राशियों के लिए धन लाभ, उन्नति और खुशियों के द्वार खोल सकता है. अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति 19 अप्रैल 2026 को रविवार दिन रहेगा. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्यदेव मेष राशि में मौजूद रहेंगे. मन के कारक ग्रह चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी. शुक्र और चंद्रमा की युति से कलात्मक योग का निर्माण होगा. वहीं मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे तथा केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी मेष राशि: अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत लेकर आएगा. क्योंकि आपकी राशि में सूर्य के होने से ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. चंद्रमा के वृषभ में जाने और शुक्र के साथ युति बनने से आर्थिक मामलों में सुधार के योग बनेगा. हालांकि त्रिग्रही योग के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें. निवेश, खरीदारी और नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. वृषभ राशि: यह अक्षय तृतीया आपके लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि चंद्रमा और शुक्र आपकी राशि में युति बना रहे हैं. इससे आकर्षण, सुख-सुविधा और वैभव में वृद्धि होगी. आयुष्मान योग आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. त्रिग्रही योग से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे. इस दिन किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. मिथुन राशि: अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. बृहस्पति आपकी राशि में स्थित होकर ज्ञान और भाग्य का साथ देंगे. हालांकि चंद्रमा-शुक्र की युति द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. त्रिग्रही योग करियर में मेहनत बढ़ा सकता है, लेकिन सफलता भी दिलाएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. इस दिन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में मन लगेगा. निवेश सोच-समझकर करें और किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें. कर्क राशि: आपके लिए अक्षय तृतीया लाभ और इच्छापूर्ति का दिन लेकर आ रही हैं. चंद्रमा-शुक्र की युति लाभ भाव में होने से आय में वृद्धि और नए अवसर मिलेंगे. इस दौरान मित्रों और नेटवर्क से सहयोग मिलेगा. त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियां ला सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सिंह राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति दशम भाव में बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा. त्रिग्रही योग भाग्य को थोड़ा धीमा कर सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी. यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कन्या राशि: यह समय आपके लिए भाग्य वृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा. चंद्रमा-शुक्र की युति नवम भाव में बन रही है, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. त्रिग्रही योग से कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे. स्वास्थ्य लाभ होगा. इस दिन यात्रा, शिक्षा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. तुला राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए बदलाव और लाभ का संकेत दे रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के अष्टम भाव में बन रही है, जिससे अचानक धन लाभ के योग बनेगा. हालांकि त्रिग्रही योग मानसिक तनाव देगा, इसलिए संयम बनाए रखें. ग्रहों का प्रभाव स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा. इस दिन निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. शोध, गुप्त कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी. वृश्चिक राशि: यह अक्षय तृतीया संबंधों और साझेदारी में सुधार लेकर आएगी. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के सप्तम भाव में बन रही है, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे. कृतिका नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इस दिन किए गए समझौते से लंबे समय तक लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. धनु राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए मेहनत और सफलता का संतुलन लेकर आ रही है. चंद्रमा-शुक्र की युति आपकी राशि के छठवें भाव में बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. त्रिग्रही योग मेहनत को बढ़ाएगा, लेकिन सफलता भी दिलाएगा. इस दिन ऋण मुक्ति और शत्रुओं पर विजय के योग हैं. निवेश सावधानी से करें. दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. मकर राशि: अक्षय तृतीया प्रेम, संतान और रचनात्मक

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर जिले का ढोल पहाड़ी बनेगा इको टूरिज्म हब, जानिए क्या-क्या मिलेंगी लोगों को सुविधाएं

Bihar Tourism: बिहार का मुंगेर जिला जल्द ही लोगों का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट बन सकता है. जिले का ढोल पहाड़ी इको टूरिज्म हब के रूप में डेवलप होने वाला है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुंगेर जिले के असरगंज स्थित ढोल पहाड़ी को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए 12.49 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. ढोल पहाड़ी को एक समग्र पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा. सम्राट चौधरी ने क्या बताया? सम्राट चौधरी ने बताया कि ढोल पहाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है. यह स्थान स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों का गुप्त अड्डा रहा है, जहां वे अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति बनाते थे. अंग्रेजों के आने की सूचना क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारियों को ढोल बजा कर देते थे. यहां स्थित बाबा मौनीनाथ मंदिर और प्राचीन गुफाएं इसकी धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है. लोगों के लिए ये सुविधाएं की जायेंगी डेवलप उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि इस परियोजना के तहत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जायेंगे. यहां बैंक्वेट हॉल के अलावा पब्लिक टॉयलेट, हाट बाजार, क्राफ्ट शॉप्स और वेंडिंग जोन विकसित किए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस जगह की धार्मिक मान्यता होने की वजह से भगवान शिव की प्रतिमा भी लगाई जाएगी. इसके साथ ही बाबा मौनीनाथ मंदिर और प्राचीन गुफाओं को भी पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा. मुंगेर में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के मुताबिक, ढोल पहाड़ी का इस्तेमाल अब तक सुविधाओं की कमी की वजह से नहीं हो पा रहा था. इस परियोजना के पूरा होने से यहां नियमित हाट-बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इससे स्थानीय लोगों को भी फायदा मिल सकेगा. इसके अलावा जिले में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकेगा. यहां आने वाले पर्यटनों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी. Also Read: दिल्ली के लिए सीएम नीतीश रवाना, संजय झा बोले- 13 तारीख के बाद बनेगी नई प्रशासन The post मुंगेर जिले का ढोल पहाड़ी बनेगा इको टूरिज्म हब, जानिए क्या-क्या मिलेंगी लोगों को सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुड न्यूज: 15,400 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ग्रीन आशा

Green Asha ईरान-इजराइल टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (जेएनपीए) पहुंच गया है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद जेएनपीए पहुंचने वाला यह पहला जहाज है. #WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: Green Asha, an India-flagged LPG vessel that has successfully crossed the Strait of Hormuz, has moored at JNPA’s liquid berth operated by BPCL-IOCL today. It is the first such vessel to reach JNPA since the onset of the war between Iran, the… pic.twitter.com/195jKsk61l — ANI (@ANI) April 9, 2026 जेएनपीए ने ग्रीन आशा का किया वेलकम जेएनपीए ने एलपीजी पोत ग्रीन आशा का आज स्वागत किया. इस पोत ने बीपीसीएल-आईओसीएल द्वारा संचालित जेएनपीए के लिक्विड बर्थ पर लंगर डाल दिया है. पोत पर लदा माल और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. होर्मुज पार कर हिंदुस्तान पहुंचने वाले जहाजों की सूची ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग शुरू होने के बाद अब तक 8 जहाज हिंदुस्तान पहुंच चुके हैं. जिनमें ग्रीन सान्वी 46,650 टन LPG लेकर 7 अप्रैल को हिंदुस्तान पहुंचा. पाइन गैस, जग वसंत, एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी ने भी एलपीजी लेकर हिंदुस्तान पहुंच चुके हैं. इसके अलावा कच्चा तेल लेकर जग लाडकी 80,886 MT क्रूड ऑयल लेकर 18 मार्च को हिंदुस्तान पहुंचा था. ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान The post गुड न्यूज: 15,400 टन LPG लेकर हिंदुस्तान पहुंचा ग्रीन आशा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs

हिंदुस्तान का ऑटोमोबाइल बाजार SUV के दबदबे में है. नयी कारों की बिक्री हो या पुरानी कारों का व्यापार, SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा मॉडल अपनी कीमत लंबे समय तक बनाये रखते हैं और इस्तेमाल के बाद भी शानदार रीसेल वैल्यू देते हैं. अगर आप 2026 में SUV खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी प्राथमिकता रीसेल वैल्यू है, तो ये पांच मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. 1. Toyota Fortuner: रीसेल किंग Toyota Fortuner को हिंदुस्तान में रीसेल वैल्यू का बादशाह कहा जाता है. पांच साल बाद भी यह SUV अपनी कीमत का लगभग 80-85% तक बनाये रखती है. भरोसेमंद इंजन, प्रीमियम फीचर्स और स्टेटस सिंबल इसे नयी और पुरानी, दोनों ही मार्केट में बेहद लोकप्रिय बनाते हैं. 2. Toyota Innova Crysta: परिवार और फ्लीट दोनों के लिए Innova Crysta एक MPV है लेकिन SUV जैसी लोकप्रियता रखती है. तीन साल बाद भी यह अपनी कीमत का लगभग 90% तक बनाये रखती है. आरामदायक केबिन, स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे व्यक्तिगत और फ्लीट, दोनों सेगमेंट में पसंदीदा बनाते हैं. 3. Maruti Suzuki Brezza: बजट में सबसे मजबूत सब-फोर मीटर SUV सेगमेंट में Brezza रीसेल वैल्यू के मामले में सबसे आगे है. तीन साल बाद भी यह 85-90% तक कीमत बनाये रखती है. किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस और Maruti का भरोसा, इसे ग्राहकों के बीच हिट बनाता है. 4. Mahindra Scorpio-N: रग्ड और दमदार Scorpio-N ने लॉन्च के बाद से ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. तीन साल बाद भी यह लगभग 70% वैल्यू बनाये रखती है. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में इसकी मांग ज्यादा है, जहां इसकी रग्ड डिजाइन और लैडर-फ्रेम चेसिस को खूब सराहा जाता है. 5. Hyundai Creta: मिड-साइज सेगमेंट की स्टार Creta मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. तीन साल बाद यह 70-75% तक कीमत बनाये रखती है. Hyundai का मजबूत सर्विस नेटवर्क, फीचर्स और डिजाइन इसे नयी और पुरानी, दोनों मार्केट में लोकप्रिय बनाये रखते हैं. यह भी पढ़ें: SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ? The post Fortuner से Brezza तक, हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड

GT vs DC : आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मैचों की अगर लिस्ट बनेगी तो उसमें बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्से गए मुकाबले को जरूर जगह मिलेगी. इस मैच में गुजरात ने महज एक रन ने दिल्ली को हराया और अपने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी. वहीं मैच को अपनी गलती से महज एक रन से हारकर दिल्ली ने अपने प्रशंसकों को बहुत निराश किया. इतना ही नहीं मैच को एक रन से हारकर दिल्ली ने एक रिकाॅर्ड भी बना दिया. आईपीएल में दिल्ली की टीम 4 बार एक रन से हार चुकी है दिल्ली की टीम जब बुधवार को गुजरात से हारी, तो वह हार आईपीएल में उसकी चौथी हार थी. आईपीएल में इस तरह का रिकाॅर्ड बनाने वाली दिल्ली एकमात्र टीम है. इससे पहले दिल्ली को 2015 में चेन्नई ने, 2016 में गुजरात लायंस ने और 2021 में आरसीबी ने एक रन ने हराया था. गुजरात टाइटंस ने पहली बार 1 रन से जीत दर्ज की दिल्ली के लिए एक रन से हार जहां बहुत दुखद है, वहीं गुजरात टाइटंस के लिए यह जीत उनके इतिहास की सबसे करीबी जीतों में से एक और काफी सुखद है. इससे पहले 2024 में गुजरात ने मुंबई को 6 रन से 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्‌स को 7 रन और 2022 में कोलकाता को 8 रन से हरा चुकी है. ये भी पढ़ें : आखिरी गेंद का रोमांच, डेविड मिलर की एक गलती और हार गई दिल्ली ईरान युद्ध : सीजफायर में बाधा बन सकते हैं ये 3 कारण, क्या स्थायी शांति कायम कर पाएगी शांतिवार्ता The post गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top