Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

SIR In Jharkhand, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है. इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग के निर्देश पर बीते कई महीनों से वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान सूची की मैपिंग का काम चल रहा था. जानकारी के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण जुटा रहे थे और परिवार के सदस्यों के आधार पर फैमिली ट्री तैयार की जा रही थी. इस पूरी कवायद का उद्देश्य राज्य की मौजूदा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना था. एसआईआर के दौरान देना होगा दस्तावेज विशेष गहन पुनरीक्षण के समय मतदान की योग्यता रखने वाले सभी लोगों को निर्धारित दस्तावेज आयोग को उपलब्ध कराने होंगे. आवेदन के दौरान स्वयं और माता-पिता के लिए अलग-अलग स्व-प्रमाणित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा. इनमें नागरिकता, पहचान, निवास और निर्वाचन से जुड़े प्रमाण शामिल हैं. आयोग ने कुल 13 प्रकार के दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिसे केवल मार्गदर्शक के रूप में बताया गया है. Also Read: सदन में गूंजा चिरिया माइंस के मजदूरों का मामला, विधायक जगत माझी ने की ये मांग ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में चला अभियान मतदाताओं को प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है. गांवों और शहरों में शिविर लगाकर दस्तावेज अपडेट कराने, प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन की जानकारी दी गयी है. आधार को लेकर स्पष्ट निर्देश दस्तावेजों की सूची में यह साफ किया गया है कि आधार कार्ड अपने आप में नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा. हालांकि, पहले से जारी दिशा-निर्देशों के तहत इसे सहायक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है. पहले से तैयार रखें कागजात निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक पहचान पत्र, निवास प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. आने वाले दिनों में दस्तावेज सत्यापन और नागरिकता से जुड़े अगले चरणों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाएंगे. Also Read: बिना हेलमेट चलना पड़ा भारी: घर से 200 मीटर पहले लहूलुहान हुआ पश्चिमी सिंहभूम का युवक, हालत नाजुक The post तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोरखपुर में 339 करोड़ से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी ने MoU किया साइन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गोरखपुर में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के कंस्ट्रक्शन को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक MoU साइन किया गया. 339 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा क्रिकेट स्टेडियम CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, गोरखपुर में एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने का काम चल रहा है…इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 60 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 30 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 10 करोड़ रुपये दिए; इन सभी ने इसमें योगदान दिया, और गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसकी कुल लागत 339 करोड़ रुपये है. #WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath says, “…An International Cricket Stadium is under construction in Varanasi with the help of BCCI and we are trying to complete its construction work by mid-June this year. Similarly, work is underway to build an International… https://t.co/rVgFObindX pic.twitter.com/MkHKnIDRcd — ANI (@ANI) February 19, 2026 वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- BCCI की मदद से वाराणसी में एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है और हम इस साल जून के बीच तक इसका कंस्ट्रक्शन का काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी तरह, The post गोरखपुर में 339 करोड़ से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी ने MoU किया साइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड समेत 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू हो सकता है SIR, चुनाव आयोग ने कहा- तैयार रहें

Table of Contents चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश इन 22 राज्यों में होगा एसआईआर बिहार में एसआईआर समाप्त, नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में जारी Election Commission SIR: निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किये जाने के आसार हैं. चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश हिंदुस्तान के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. Election Commission of India directs Chief Electoral Officers of several states and Union Territories to complete the preparatory work for the upcoming Special Intensive Revision of electoral rolls, expected to start from April 2026. pic.twitter.com/icRtex3kuN — ANI (@ANI) February 19, 2026 इन 22 राज्यों में होगा एसआईआर एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) इसके दायरे में आ जाएंगे. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में एसआईआर होना है. बिहार में एसआईआर समाप्त, नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में जारी बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभी जारी है. असम में एसआईआर के बजाय विशेष पुनरीक्षण 10 फरवरी को पूरा हो गया था. ये भी पढ़ें: CAA एक्ट के खिलाफ 200 से अधिक याचिकाएं, 5 मई से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई The post झारखंड समेत 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू हो सकता है SIR, चुनाव आयोग ने कहा- तैयार रहें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी हिरासत में, हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Hazaribagh Police Action, हजारीबाग : हजारीबाग के पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कर्बला गेट के पास चल रहे आंदोलन स्थल पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री समेत उसके समर्थकों को हिरासत में लिया है. इसमें पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी सह बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी, रामकुमार दुबे, कीर्तन राम समेत तीन स्त्रीएं शामिल हैं. इस अभियान का नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के हाथों में था. उनके साथ साथ केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सीकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ी ओपी प्रभारी सगेन मुर्मू बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था. हिरासत में लिए गए सभी लोगों को केरेडारी थाना में रखा गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया. एसपी अंजनी अंजान बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी अव्यवस्था इस पूरे मामले पर हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजान का कहना है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को डिटेंशन में लिया गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति पर पुलिस की नजर बनी लगातार हुई है. किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है और हालात सामान्य बने हुए हैं. Also Read: Latehar: हार के डर से राज्य प्रशासन ने नहीं कराया दलगत चुनाव, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत को घेरा The post हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी हिरासत में, हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“हाथ मत लगा देना सर”, नेशनल टीवी पर अक्षय को महविश ने ये क्यों बोला?

Wheel Of Fortune PROMO: अक्षय कुमार का गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ हर एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट, मजेदार गेम्स और शानदार गेस्ट की एंट्री से दर्शकों का दिल जीत रहा है. शो की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है, खासकर जब से सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर नए प्रोमोज जारी किए जा रहे हैं. इन प्रोमोज ने शो को लेकर और भी ज्यादा हाइप क्रिएट किया है. इस वक्त शो में क्रिएटर स्पेशल एपिसोड चल रहे हैं, जिसमें आरजे महविश, मिथिला पालकर और कॉमेडियन दानिश सैत जैसे शानदार गेस्ट आए हैं. इन एपिसोड्स में मस्ती और एंटरटेनमेंट का डबल धमाल देखने को मिल रहा है. लेकिन अब एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसने दर्शकों को और भी एक्साइटेड कर दिया है. इस प्रोमो में महविश अक्षय कुमार को मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “हाथ मत लगा देना सर अब आप!” लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? आइए, जानते हैं इस मजेदार पल के पीछे की पूरी कहानी. प्रोमो की शुरुआत में क्या हुआ? View this post on Instagram A post shared by @sonytvofficial व्हील ऑफ फॉर्च्यून के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत में अक्षय कुमार मिथिला पालकर की तारीफ करते हुए कहते हैं, “तुमने इंटरनेट से शुरुआत की और अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है.” इसके बाद अक्षय मजाकिया अंदाज में ऑडियंस को बताते हैं कि मिथिला ने उनके बहुत ही जाने-पहचाने एक्टर के साथ काम किया है, यानी वह खुद अक्षय कुमार. अक्षय फिर कहते हैं, “भूत बंगला में यह भूत नहीं, मेरी सिस्टर बनी है.” अक्षय का मजाक और मिथिला का जवाब फिर अक्षय कुमार मिथिला से पूछते हैं, “क्या बात थी जो तुम्हें इतनी जल्दी फिल्म प्रमोट करने के लिए आना पड़ा?” इस पर मिथिला कहती हैं कि शूटिंग के दौरान सेटअप के वक्त जब वह और बाकी लोग गेम्स स्पोर्ट्सते थे, तब उन्होंने बहुत पैसे हार लिए थे. अक्षय मजाक करते हुए कहते हैं, “तो तूने पैसे वापस कर दिए?” और मिथिला जवाब देती हैं, “इसलिए तो मैं आई हूं, कि यहां से जीतकर तुम्हें पैसे वापस कर दूं.” अक्षय फिर कहते हैं, “खाओ भगवान की कसम, अगर यहां जीत के जाओगी तो मेरे पैसे वापस करोगी, नहीं तो लूडो नहीं, जुडो स्पोर्ट्सेंगे.” इस पल में पूरी सेट पर हंसी का माहौल बन जाता है. गेम राउंड में क्या हुआ? जब गेम राउंड शुरू होता है, तो आरजे महविश की बारी आती है व्हील घुमाने की. अक्षय कुमार उनकी मदद करते हैं और वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “आपके हाथ से एक करोड़ आ जाएगा.” जैसे ही व्हील रुकता है, सांप आता है और महविश को कोई बड़ा इनाम नहीं मिलता. इसपर अक्षय कुमार कहते हैं, “थोड़ा और दम लगा दिया होता तो एक करोड़ आ जाता.” महविश की मजेदार धमकी लेकिन असली मजा तब आता है जब महविश मजाकिया अंदाज में अक्षय कुमार से कहती हैं, “हाथ मत लगा देना सर अब आप!” यह सुनकर पूरी ऑडियंस हंस पड़ती है और प्रोमो इसी शानदार लहजे में खत्म हो जाता है. महविश का यह मजाकिया पल न केवल मजेदार था, बल्कि शो के एंटरटेनमेंट लेवल को और बढ़ा गया. यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए The post “हाथ मत लगा देना सर”, नेशनल टीवी पर अक्षय को महविश ने ये क्यों बोला? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिंबाब्वे ने श्रीलंका की लगाई ‘लंका’, 6 विकेट से मेजबान टीम को हराया

Sri Lanka vs Zimbabwe: जिंबाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद अर्धशतीय पारी स्पोर्ट्सी. जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन बनाए. रजा ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जमाए. ब्रायन बेनेट ने 48 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके की मदद से 63 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. जिंबाब्वे और श्रीलंका अपना आखिरी लीग मुकाबला स्पोर्ट्स रहे थे. दोनों टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी ने 26 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाया. जबकि रयान बर्ल ने 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाया. निशांका पर भारी पड़े ब्रायन बेनेट श्रीलंका के पाथुम निशांका की पारी पर जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट की पारी भारी पड़ गई. पाथुम निशांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रनों की पारी स्पोर्ट्सी थी. जबकि ब्रायन ने 48 गेंदों में नाबाद 63 रनों की पारी स्पोर्ट्सी और अपनी टीम को जीत दिला दिया. जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की लगाई क्लास जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज जिंबाब्वे के बैटर के सामने विवश नजर आए. दिलशान मदुशंका ने 3 ओवर में 20 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए. जबकि प्रमोद मदुशंका ने दो ओवर में 23 रन लुटा दिए. महेश थीक्शाना ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 47 रन लुटा दिए और विकेट लेने में विफल रहे. श्रीलंका ओर से दसुन शनाका और दुनीथ वेलालेज ने एक-एक विकेट लिए. जबकि दुशन हेमंथा ने दो विकेट लिए. The post जिंबाब्वे ने श्रीलंका की लगाई ‘लंका’, 6 विकेट से मेजबान टीम को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 70 अटल कैंटिन में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक को मिलेगा खाना

Atal Canteen: 25 नये अटल कैंटिन का उद्घाटन करने के बाद CM रेखा गुप्ता ने कहा, यह दिल्ली के लोगों के लिए खुशी का पल है. हर दिन, 70 हजार लोगों को इन अटल कैंटीन में खाना मिलेगा. हम अटल जी के सपने को पूरा कर रहे हैं और दिल्ली में प्रशासन का एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. हमने पूरी दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव है. #WATCH | Delhi: Lieutenant Governor of DelhiVinai Kumar Saxena says, “… One can enjoy a meal for just Rs 5, which is great. So far, 70 canteens have been opened, with more planned for the future. This initiative will provide significant relief to labourers and the poor who do… https://t.co/FqIeNge50s — ANI (@ANI) February 19, 2026 कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है : एलजी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने कहा, कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है, जो बहुत बढ़िया है. अब तक 70 कैंटीन खोली जा चुकी हैं, और भविष्य में और खोलने की योजना है. इस पहल से मजदूरों और गरीबों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने काम की जगह के पास खाने की सही सुविधा नहीं मिलती. दिल्ली प्रशासन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सर्विस और सुविधाएं देने के मिशन पर बिना थके काम कर रही है. अटल कैंटिन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित प्रशासन ने इस योजना के संचालन और प्रबंधन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. प्रत्येक अटल कैंटीन प्रतिदिन लगभग 1000 भोजन परोसेगी, जिससे दिल्ली भर में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन का उद्देश्य दिल्ली भर में शहरी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराना है. यह पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी भूखा न सोए. The post रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 70 अटल कैंटिन में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक को मिलेगा खाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस लगातार अपडेट जानना चाह रहे हैं. 17 फरवरी को उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद से वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पिछले दो दिनों से सलीम खान आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. परिवार के लिए यह वक्त काफी तनाव भरा है. सलमान खान समेत पूरा परिवार बारी-बारी से अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहा है. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं.  “अब वह पहले से बेहतर हैं” इसी बीच सलमान खान के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की तबीयत को लेकर ताजा जानकारी दी है. समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “अब वह पहले से बेहतर हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.” हालांकि, 19 फरवरी का आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन अभी अस्पताल की ओर से जारी नहीं किया गया है. 18 फरवरी को जारी अपडेट में कहा गया था कि अगर हालत में सुधार बना रहता है तो उन्हें जल्द वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया जाएगा.  डॉक्टर ने क्या कहा? बुधवार को डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि माइनर ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. परिवार और फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. यह भी पढे़ं: वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन The post सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाथुम निसांका की एक और तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दिया 179 रन का टारगेट

Sri Lanka vs Zimbabwe: जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में पाथुम निसांका ने 41 गेंद में 62 रन बनाये जिसमें आठ चौके शामिल थे. जबकि पवन रत्नायके ने 25 गेंद में 44 रन की पारी स्पोर्ट्सी. जिम्बाब्वे के लिये ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्राड इवांस ने दो दो विकेट लिये. पाथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच पहले विकेट लिए 54 रनों की साझेदारी श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका और कुसल परेरा ने 54 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई. हालांकि परेरा कुछ अधिक नहीं कर पाए और 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 तक पहुंचाया. हालांकि मेंडिस 20 गेंदों में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पाथुम भी 62 रन बनाकर आउट हो गए. पाथुम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों की पारी स्पोर्ट्सी थी. अपनी पारी में पाथुम ने 52 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के जमाए थे. श्रीलंका के खिलाफ जिंबाब्वे के गेंदबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ जिंबाब्वे के तेज गेंदबाजों ने 10 से अधिक के औसत से रन लुटाए. 7 ओवर में 4 विकेट लेकर 73 रन दिए. जबकि स्पिनरों ने 7.84 के औसत से रन लुटाए. 13 ओवर की गेंदबाजी में जिंबाब्वे के स्पिनरों ने 102 रन देकर 3 विकेट चटकाए. टूर्नामेंट में जिंबाब्वे ने फील्डिंग में किया कमाल टी20 वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे की टीम ने शानदार प्रर्दशन किया है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन स्पोर्ट्स दिखाया. टूर्नामेंट में जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 20 कैच लपके हैं, जबकि केवल एक कैच ड्रॉप हुआ है. इसी से फील्डिंग के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. The post पाथुम निसांका की एक और तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दिया 179 रन का टारगेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CAA एक्ट के खिलाफ 200 से अधिक याचिकाएं, 5 मई से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Table of Contents याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर डेढ़ दिन तक सुनवाई होगी 12 मई को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होगी असम और त्रिपुरा से जुड़े मामलों की अलग-अलग सुनवाई क्या है सीएए? CAA Act: चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने 2019-2020 से लंबित याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई के संबंध में निर्देश जारी किया है. याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर डेढ़ दिन तक सुनवाई होगी पीठ ने कहा कि वह याचिकाकर्ताओं, जिनमें इंडियन यूनियन ऑफ मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रमुख भी शामिल हैं, की दलीलों पर डेढ़ दिन तक सुनवाई करेगी और केंद्र को अपनी दलीलें पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया जाएगा. Supreme Court has fixed the final hearing in the batch of petitions challenging the constitutionality of the Citizenship (Amendment) Act, 2019, for the week commencing on May 5, 2026. The petitioners challenging the CAA Act will be heard on May 5 and for half a day on May 6. The… — ANI (@ANI) February 19, 2026 12 मई को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होगी चीफ जस्टिस ने कहा कि पीठ 12 मई को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर लेगी. पीठ ने पक्षों को चार सप्ताह के भीतर अतिरिक्त दस्तावेज और दलीलें दाखिल करने को कहा. इसने कहा कि वह पहले पूरे हिंदुस्तान में सीएए के लागू होने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. असम और त्रिपुरा से जुड़े मामलों की अलग-अलग सुनवाई असम और त्रिपुरा से जुड़े मामलों की अलग-अलग सुनवाई बाकी मामलों के तुरंत बाद होगी, लेकिन सुनवाई 12 मई को खत्म होगी. क्या है सीएए? सीएए का उद्देश्य हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदायों से संबंधित उन प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदुस्तान में आए थे. ये भी पढ़ें: ‘एक और गोडसे तैयार किया जा रहा’, राहुल को जान से मारने की धमकी पर बोली कांग्रेस The post CAA एक्ट के खिलाफ 200 से अधिक याचिकाएं, 5 मई से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top