भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस
IISc Bangalore: अगर आपका सपना हिंदुस्तान के सबसे पॉपुलर और टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने का है, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc) आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह कॉलेज न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अच्छी पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. NIRF रैंकिंग 2025 में IISc बैंगलोर रिसर्च के फील्ड में नंबर 1 में है. हर साल हजारों स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेने का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों और टफ सिलेक्शन प्रोसेस के कारण सिर्फ कुछ ही स्टूडेंट्स इस इंस्टीट्यूट में जगह बना पाते हैं. IISc में एडमिशन के लिए अलग-अलग कोर्स के अनुसार एंट्रेंस एग्जाम और प्रोसेस होती है, जिसे जानना बहुत जरूरी है. ऐसे में कॉलेज एडमिशन सिरिज में जानते हैं कि IISc Bangalore में एडमिशन कैसे मिलता है. कोर्स डिटेल्स IIsc बैंगलोर में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे- BS (Research) BTech MTech MSc MDes PhD IISc Bangalore Admission: एडमिशन प्रोसेस IISc बैंगलोर में एडमिशन कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है. UG कोर्स के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. BTech के लिए JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है. GATE स्कोर के माध्यम से MTech में एडमिशन मिलता है. MSc कोर्स के लिए स्टूडेंट्स को JAM एग्जाम क्लियर करना पड़ता है. एलिजिबिलिटी IISc बैंगलोर में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए 12वीं पास (Physics, Chemistry, Math) होना अनिवार्य है. साथ ही 12वीं में जनरल केटेगरी के स्टूडेंट्स का कम से कम 60% मार्क्स जरूरी है. पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. PHd और रिसर्च प्रोग्राम के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. फीस स्ट्रक्चर IISc बैंगलोर में बीटेक कोर्स की फीस लगभग 2,05,800 रुपये (2025-26) है. वहीं MSc कोर्स की फीस लगभग 1,06,800 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iisc.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. IISc Bangalore Fees Structure 2025-26 Check Here अप्लाई कैसे करें? सबसे पहले IISc की ऑफिशियल वेबसाइट iisc.ac.in पर जाएं. अपने कोर्स (UG/ PG/ PhD) के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म सिलेक्ट करें. अब आप अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स भरें. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फिर फीस का भुगतान करें. लास्ट में फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें. यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बिहार के इस कॉलेज में लें एडमिशन, जानें कोर्स डिटेल्स The post हिंदुस्तान के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.


