Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्र 2026 पर बना दुर्लभ संयोग, जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे. चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर विधि-विधान से कलश स्थापना होगी. नवमी पर कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन हो जाएगा. खास बात यह है कि इस बार कलश स्थापना के समय चैत्र अमावस्या का प्रभाव भी रहेगा, जिसे अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग माना जा रहा है. कलश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सभी तीर्थों का निवास माना जाता है. नवरात्र में यह कलश देवी शक्ति और सृष्टि ऊर्जा का प्रतीक बनकर घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. इस बार कलश स्थापना के दिन तीन बड़े ही खास योग रहने वाले हैं. एक और खास बात ये है कि घटस्थापना के समय चैत्र अमावस्या का प्रभाव भी रहने वाला है. आइए जानते हैं ज्योतिषचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से चैत्र नवरात्र 2026 की तिथि, कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और किस दिन कौन सी देवी की पूजा करनी चाहिए. Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 की तिथि महावीर पंचांग के मुताबिक, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी और 20 मार्च को तड़के 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. 19 मार्च को सूर्योदय अमावस्या तिथि में ही होगा, इसलिए घटस्थापना के समय अमावस्या का प्रभाव भी रहने वाला है. यह दुर्लभ संयोग करीब 72 साल बाद बन रहा है. प्रतिपदा तिथि पर 3 शुभ योग शुक्ल योग – 19 मार्च को सुबह से शुरू होकर देर रात 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.ब्रह्म योग – 19 मार्च की रात 01 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च की रात तक प्रभावी रहेगा.सर्वार्थ सिद्धि योग – 20 मार्च को प्रात: 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. शुक्ल योग का प्रभाव यह योग पवित्रता, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस योग में पूजा-पाठ, व्रत, जप और धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य मिलता है. नए कार्यों की शुरुआत करने से सफलता और उन्नति मिलने की संभावना बढ़ती है. घर में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का वातावरण बनता है. ब्रह्म योग का प्रभाव यह योग ज्ञान, विद्या और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस समय अध्ययन, मंत्र साधना, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन विशेष फलदायी होता है. विद्या और बुद्धि से जुड़े कार्यों में प्रगति और सफलता मिलने की संभावना रहती है. गुरु कृपा और आध्यात्मिक विकास के लिए यह योग अनुकूल माना जाता है. सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव नाम के अनुसार यह योग सभी कार्यों की सिद्धि देने वाला माना जाता है. इस योग में किए गए कार्यों में सफलता, लाभ और शुभ परिणाम मिलने की संभावना अधिक होती है. व्यापार, निवेश, नई योजना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अनुकूल माना जाता है. धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और दान-पुण्य करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होता है. कलश स्थापना का मुहूर्त कलश स्थापना का पहला शुभ मुहर्त सुबह 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 24 तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. भक्त अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों में से किसी भी समय पर घटस्थापना कर सकते हैं. चैत्र नवरात्रि के 9 दिन, देवी के 9 स्वरूपों का पूजन पहला दिन, 19 मार्च: मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना दूसरा दिन, 20 मार्च: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना तीसरा दिन, 21 मार्च: मां चंद्रघंटा की पूजा चौथा दिन, 22 मार्च: मां कुष्मांडा की आराधना पांचवां दिन, 23 मार्च: मां स्कंदमाता की पूजा छठा दिन, 24 मार्च: मां कात्यायनी की आराधना सातवां दिन, 25 मार्च: मां कालरात्रि की पूजा आठवां दिन, 26 मार्च: मां महागौरी की आराधना नौवां दिन, 27 मार्च: मां सिद्धिदात्री की पूजा दसवां दिन, 28 मार्च: पारण तिथि Also Read: खरमास और पंचक के पेंच में फंसा चैत्र नवरात्र की घटस्थापना? ज्योतिषाचार्य से जानिए पूजा की सही विधि और समय The post चैत्र नवरात्र 2026 पर बना दुर्लभ संयोग, जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google में जॉब, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई, पीयूष ने क्रैक कर ली UPSC

Piyush Kapoor Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 402 पर पीयूष कपूर का नाम है. उन्होंने अमेरिका में Google की नौकरी करते हुए UPSC परीक्षा क्रैक कर ली है. वो रोजाना सिर्फ 2 से 3 घंटे पढ़ाई करते थे. हालांकि, उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं. Piyush Kapoor Success Story: कौन हैं पीयूष कपूर? पीयूष कपूर (Piyush Kapoor) मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई IIT BHU से की, जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. कोर्स के दौरान ही उन्होंने Microsoft में इंटर्नशिप की थी. साल 2014 में उन्होंने अपना बीटेक पूरा किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल गई. कैलिफोर्निया में करते हैं जॉब Google के कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में काम करते हुए उन्होंने Gmail के लिए स्पैम और फिशिंग से बचाव से जुड़ी तकनीक पर काम किया. टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छी नौकरी होने के बावजूद उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना बना रहा. पांच बार दी परीक्षा UPSC परीक्षा में सफलता पाने के लिए पीयूष को लंबा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने इस परीक्षा में कुल पांच बार प्रयास किया. शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने तैयारी जारी रखी. हर प्रयास के साथ उन्होंने अपनी रणनीति में सुधार किया. आखिरकार 2026 में उनकी मेहनत सफल हुई और उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली. इस बार उन्हें ऑल इंडिया रैंक 402 मिली. रोज 2-3 घंटे पढ़ाई की पीयूष की तैयारी का तरीका काफी अलग था. नौकरी की वजह से उनके पास पूरे दिन पढ़ने का समय नहीं था. इसलिए उन्होंने तय किया कि रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना ही बेहतर रहेगा. वे दिन भर Google में काम करते थे और उसके बाद शाम को 2 से 3 घंटे पढ़ाई करते थे. यह भी पढ़ें: जॉब छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, श्रुति ने हासिल की AIR 18 The post Google में जॉब, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई, पीयूष ने क्रैक कर ली UPSC appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने आए थे रांची, चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

Ranchi: रांची पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने उनके पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. रांची एसएसपी को 14 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाला गिरोह रांची के विभिन्न इलाकों में सक्रिय है. सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एसपी रांची के नेतृत्व में सभी थानों की टीम गठित की गई और अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू की गई. चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी चेकिंग के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर जुमार पुल के पास दोनों को पकड़ लिया. पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए. तलाशी लेने पर उनके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में कबूला ठगी का अपराध पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालते थे. वे रांची में भी इसी इरादे से आए थे. पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पहले भी रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह समेत कई जगहों पर इसी तरह की ठगी की है. गिरफ्तार आरोपी कौन हैं पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम हैं:विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26 वर्ष) – निवासी हादसा, हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)धनंजय कुमार सिंह (36 वर्ष) – निवासी धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद सामान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. कई जिलों में दर्ज हैं मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि इन अपराधियों के खिलाफ झारखंड और बिहार के कई थानों में पहले से ठगी और चोरी के मामले दर्ज हैं. कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. ये भी पढ़ें… चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन कोल्हान में खुलेगा ‘सिल्क पार्क’! चाईबासा में तसर बीज क्षेत्र के विस्तार पर DC और केंद्रीय वैज्ञानिक के बीच बड़ी चर्चा The post ATM कार्ड बदलकर ठगी करने आए थे रांची, चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में जमीन सर्वे का तरीका बदलेगा, 1 अप्रैल से एआई से होगा पूरा काम

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन से जुड़े कामों को आसान और तेज बनाने के लिए प्रशासन अब नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है. डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य में भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त के काम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इससे पूरे सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी. तय समय के अंदर पूरा होगा काम प्रशासन का कहना है कि आधुनिक तकनीक अपनाने से राजस्व विभाग का काम पहले से ज्यादा प्रभावी हो जाएगा. इससे जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को जल्दी और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी. साथ ही सर्वे से जुड़े काम तय समय के अंदर पूरे करने में भी आसानी होगी. इस दिशा में जमीन डॉक्यूमेंट निदेशालय ने राज्य के सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं. निर्देश के अनुसार हर जिले के बंदोबस्त ऑफिस में एक एआई सेल बनाया जाएगा. यह सेल जमीन सर्वे और बंदोबस्त के काम में एआई तकनीक के उपयोग पर काम करेगा. कैसा होगा काम इस एआई सेल की अगुवाई बंदोबस्त पदाधिकारी करेंगे. इसके साथ ही इसमें आईटी मैनेजर, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो और अमीन जैसे अधिकारी भी शामिल रहेंगे. यह टीम मिलकर यह तय करेगी कि एआई तकनीक का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए, ताकि सर्वे का काम और बेहतर हो सके. एआई सेल की बैठक हर शनिवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी. इस बैठक में एआई से जुड़े फैसले लिए जाएंगे और कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भी चुना जाएगा. ट्रेनिंग पूरा करने के बाद कर्मचारियों को परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि 1 अप्रैल 2026 से सर्वे और बंदोबस्त के काम में एआई टूल्स का शुरुआती इस्तेमाल शुरू कर दिया जाए. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अधिकारी बोले- काम में आएगी तेजी अधिकारियों का कहना है कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से काम की रफ्तार बढ़ेगी. फैसले लेने में आसानी होगी और अगर कहीं गलती या गड़बड़ी होगी तो उसे जल्दी पकड़ा जा सकेगा. इससे काम की निगरानी भी बेहतर तरीके से हो पाएगी. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों को जमीन से जुड़े मामलों में काफी राहत मिलेगी और प्रशासनिक कामकाज भी अच्छे से होगा. इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की तैयारी, पटना में विधायकों को दी गई वोटिंग की ट्रेनिंग The post बिहार में जमीन सर्वे का तरीका बदलेगा, 1 अप्रैल से एआई से होगा पूरा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को मतगणना, देखें पूरा शेड्यूल

By election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही आयोग ने छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की कुल 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे. #WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। शेड्यूल यह होगा कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के… pic.twitter.com/kKHO4pgT6v — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026 दो चरणों में होगी वोटिंग चुनाव आयोग के अनुसार, 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दो चरणों में होंगे. इनमें महाराष्ट्र की 2, गुजरात की 1, कर्नाटक की 2, जबकि गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है. आयोग ने साफ कर दिया है कि ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं. उपचुनाव की तारीखों का एलान 9 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा 23 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. यह सीट बीजेपी विधायक गोविंदभाई परमार के निधन के बाद खाली हुई है. महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा. बारामती सीट को लेकर नेतृत्वक हलकों में खास चर्चा है. यह सीट दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की रही है, और माना जा रहा है कि यहां से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. वहीं, अहिल्यानगर (पूर्व नाम-अहमदनगर) जिले की राहुरी विधानसभा सीट शिवाजी कर्डीले के निधन के बाद खाली हुई है. गोवा की पोंडा सीट पर पहले चरण में मतदान गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी. यह सीट बीजेपी नेता रवि नाइक के निधन के बाद रिक्त हुई है. रवि नाइक गोवा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे. उन्होंने 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी. कब होगी वोटों की गिनती? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. The post 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को मतगणना, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल पनाश पहुंचे महागठबंधन के विधायक, राजद अलर्ट

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में ठहराया है, ताकि किसी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना को रोका जा सके. तेजस्वी यादव देंगे जरूरी दिशा-निर्देश पटना के आर ब्लॉक के पास स्थित होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों को रखा गया है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले सभी विधायकों के साथ बैठकर रणनीति तय की जाएगी. रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें वोटिंग को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे. 12 साल बाद क्रॉस-वोटिंग की स्थिति बताया जा रहा है कि करीब 12 साल बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की स्थिति बनी है. इस बार पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. इस सीट का फैसला क्रॉस वोटिंग से भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए दोनों गठबंधन अपने-अपने विधायकों को संभालने में लगे हैं. पटना: RJD के विधायक राज्यसभा चुनाव से पहले होटल पनाश पहुंचे. #RJD #RajyaSabha #BiharPolitics #prabhatkhabar @RJDforIndia pic.twitter.com/WZC36DS09Q — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 15, 2026 पूर्व नेताओं को दी गई नजर रखने की जिम्मेदारी राजद नेताओं का आरोप है कि सत्ताधारी दल विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकता है. इसी वजह से पार्टी ने सभी विधायकों को एक ही जगह पर रखने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे मौजूदा विधायकों पर नजर रखें और किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले राजद नेता शक्ति सिंह यादव राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने पांचवें उम्मीदवार को जबरदस्ती मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से चुनाव जीत सकती है, लेकिन ऐसा होना आसान नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायक एक साथ बैठकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. दूसरी ओर महागठबंधन के अन्य दलों के विधायक भी इस बैठक में शामिल होंगे. रात को होने वाली बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में विधायकों को वोटिंग को लेकर अंतिम सलाह दी जाएगी. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की नेतृत्व काफी गर्म हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट शपथ ग्रहण की तारीख बताने वाले अब राज्यसभा चुनाव में भी होंगे फेल, नीतीश के मंत्री ने किया दावा The post बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल पनाश पहुंचे महागठबंधन के विधायक, राजद अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

RRB NTPC Exam Guidelines: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC 2025 ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) CBT-1 परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों पहले जरूरी दिशा-निर्देश देख लें. पहचान पत्र को लेकर दिशा-निर्देश RRB ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर वही पहचान पत्र (ID Proof) मान्य होगा, जिसकी जानकारी कैंडिडेट्स ने आवेदन करने के समय दी थी. असुविधा से बचने के लिए ID प्रूफ की ओरिजनल कॉपी और फोटो कॉपी, दोनों साथ रखें. आधार नंबर को मोबाइल से लिंक करवाने की सलाह इसके अलावा कैंडिडेट्स को बोर्ड ने सलाह दी थी कि वे अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक रखें. इससे परीक्षा केंद्र पर ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी. बायोमेट्रिक और फोटो वेरिफिकेशन आरआरबी के अनुसार परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी लिया जा सकता है. यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है. समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंट्स जांच और अन्य औपचारिकताओं में अतिरिक्त समय लग सकता है. ऐसे में देर से पहुंचने पर परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है. एडमिट कार्ड की जांच कर लें उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की गलती न हो. एग्जाम सिटी स्लिप जारी आरआरबी ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दी थी. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. यह भी पढ़ें- 16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स The post RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

‍Bengal Election 2026 Phase Wise Schedule : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी ने नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि बंगाल में इस बार सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराये जायेंगे. पश्चिम बंगाल की किस विधानसभा सीट पर किस दिन वोटिंग होगी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें. आपकी विधानसभा सीट पर कब मतदान होगा, जानने के लिए देखें यह लिस्ट. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बंगाल की किस विधानसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, देखें लिस्ट विधानसभा का नाम चुनाव की तारीख मेकलीगंज 23 अप्रैल 2026 माथाभांगा 23 अप्रैल 2026 कूचबिहार उत्तर 23 अप्रैल 2026 कूचबिहार दक्षिण 23 अप्रैल 2026 शीतलकुची 23 अप्रैल 2026 सिताई 23 अप्रैल 2026 दीनहाटा 23 अप्रैल 2026 नाटाबाड़ी 23 अप्रैल 2026 तूफानगंज 23 अप्रैल 2026 कुमारग्राम 23 अप्रैल 2026 कालचीनी 23 अप्रैल 2026 अलीपुरदुआर 23 अप्रैल 2026 फालाकाटा 23 अप्रैल 2026 मदारीहाट 23 अप्रैल 2026 धूपगुड़ी 23 अप्रैल 2026 मयनागुड़ी 23 अप्रैल 2026 जलपाईगुड़ी 23 अप्रैल 2026 राजगंज 23 अप्रैल 2026 डाबग्राम-फूलबाड़ी 23 अप्रैल 2026 माल 23 अप्रैल 2026 नागरकाटा 23 अप्रैल 2026 कलिम्पोंग 23 अप्रैल 2026 दार्जिलिंग 23 अप्रैल 2026 कर्सियोंग 23 अप्रैल 2026 माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी 23 अप्रैल 2026 सिलीगुड़ी 23 अप्रैल 2026 फांसीदेवा 23 अप्रैल 2026 चोपड़ा 23 अप्रैल 2026 इस्लामपुर 23 अप्रैल 2026 गोआलपोखर 23 अप्रैल 2026 चकुलिया 23 अप्रैल 2026 करणदीघी 23 अप्रैल 2026 हेमताबाद 23 अप्रैल 2026 कालियागंज 23 अप्रैल 2026 रायगंज 23 अप्रैल 2026 इटाहार 23 अप्रैल 2026 कुषमांडी 23 अप्रैल 2026 कुमारगंज 23 अप्रैल 2026 बालूरघाट 23 अप्रैल 2026 तपन 23 अप्रैल 2026 गंगारामपुर 23 अप्रैल 2026 हरिरामपुर 23 अप्रैल 2026 हबीबपुर 23 अप्रैल 2026 गजोले 23 अप्रैल 2026 चांचल 23 अप्रैल 2026 हरिश्चंद्रपुर 23 अप्रैल 2026 मालतीपुर 23 अप्रैल 2026 रतुआ 23 अप्रैल 2026 मानिकचक 23 अप्रैल 2026 मालदा 23 अप्रैल 2026 इंगलिश बाजार 23 अप्रैल 2026 मोथाबाड़ी 23 अप्रैल 2026 सूजापुर 23 अप्रैल 2026 वैष्णनवनगर 23 अप्रैल 2026 फरक्का 23 अप्रैल 2026 शमशेरगंज 23 अप्रैल 2026 सुती 23 अप्रैल 2026 जंगीपुर 23 अप्रैल 2026 रघुनाथगंज 23 अप्रैल 2026 सागरदीघी 23 अप्रैल 2026 लालगोला 23 अप्रैल 2026 भगवानगोला 23 अप्रैल 2026 रानीनगर 23 अप्रैल 2026 मुर्शिदाबाद 23 अप्रैल 2026 नबग्राम 23 अप्रैल 2026 खरग्राम 23 अप्रैल 2026 बुरवान 23 अप्रैल 2026 कांडी 23 अप्रैल 2026 भरतपुर 23 अप्रैल 2026 रेजीनगर 23 अप्रैल 2026 बेलडांगा 23 अप्रैल 2026 बहरमपुर 23 अप्रैल 2026 हरिहरपाड़ा 23 अप्रैल 2026 नोदा 23 अप्रैल 2026 डोमकल 23 अप्रैल 2026 जालंगी 23 अप्रैल 2026 करीमपुर 29 अप्रैल 2026 तेहट्टा 29 अप्रैल 2026 पलाशीपाड़ा 29 अप्रैल 2026 कालीगंज 29 अप्रैल 2026 नकाशीपाड़ा 29 अप्रैल 2026 चापड़ा 29 अप्रैल 2026 कृष्णनगर उत्तर 29 अप्रैल 2026 नवद्वीप 29 अप्रैल 2026 कृष्णनगर दक्षिण 29 अप्रैल 2026 शांतिपुर 29 अप्रैल 2026 रानाघाट उत्तर पश्चिम 29 अप्रैल 2026 कृष्णगंज 29 अप्रैल 2026 रानाघाट उत्तर पूर्व 29 अप्रैल 2026 रानाघाट दक्षिण 29 अप्रैल 2026 चकदह 29 अप्रैल 2026 कल्याणी 29 अप्रैल 2026 हरिनघाटा 29 अप्रैल 2026 बागदा 29 अप्रैल 2026 बनगांव उत्तर 29 अप्रैल 2026 बनगांव दक्षिण 29 अप्रैल 2026 गायघाटा 29 अप्रैल 2026 स्वरूपनगर 29 अप्रैल 2026 बादुरिया 29 अप्रैल 2026 हाबरा 29 अप्रैल 2026 अशोकनगर 29 अप्रैल 2026 आमडांगा 29 अप्रैल 2026 बीजपुर 29 अप्रैल 2026 नैहाटी 29 अप्रैल 2026 भाटपाड़ा 29 अप्रैल 2026 जगदल 29 अप्रैल 2026 नोआपाड़ा 29 अप्रैल 2026 बैरकपुर 29 अप्रैल 2026 खड़दह 29 अप्रैल 2026 दमदम उत्तर 29 अप्रैल 2026 पानीहाटी 29 अप्रैल 2026 कमरहट्टी 29 अप्रैल 2026 बड़ानगर 29 अप्रैल 2026 दमदम 29 अप्रैल 2026 राजारहाट न्यू टाउन 29 अप्रैल 2026 बिधाननगर 29 अप्रैल 2026 राजारहाट गोपालपुर 29 अप्रैल 2026 मध्यमग्राम 29 अप्रैल 2026 बारासात 29 अप्रैल 2026 देगंगा 29 अप्रैल 2026 हारोआ 29 अप्रैल 2026 मिनाखां 29 अप्रैल 2026 संदेशखाली 29 अप्रैल 2026 बशीरहाट दक्षिण 29 अप्रैल 2026 बशीरहाट उत्तर 29 अप्रैल 2026 हिंगलगंज 29 अप्रैल 2026 गोसाबा 29 अप्रैल 2026 बासंती 29 अप्रैल 2026 कुलतली 29 अप्रैल 2026 पाथरप्रतिमा 29 अप्रैल 2026 काकद्वीप 29 अप्रैल 2026 सागर 29 अप्रैल 2026 कुलपी 29 अप्रैल 2026 रायदीघी 29 अप्रैल 2026 मंदिरबाजार 29 अप्रैल 2026 जॉयनगर 29 अप्रैल 2026 बारुईपुर पूर्व 29 अप्रैल 2026 कैनिंग पश्चिम 29 अप्रैल 2026 कैनिंग पूर्व 29 अप्रैल 2026 बारुईपुर पश्चिम 29 अप्रैल 2026 मगराहाट पूर्व 29 अप्रैल 2026 मगराहाट पश्चिम 29 अप्रैल 2026 डायमंड हार्बर 29 अप्रैल 2026 फालता 29 अप्रैल 2026 सतगछिया 29 अप्रैल 2026 विष्णुपुर 29 अप्रैल 2026 सोनारपुर दक्षिण 29 अप्रैल 2026 भांगड़ 29 अप्रैल 2026 कसबा 29 अप्रैल 2026 जादवपुर 29 अप्रैल 2026 सोनारपुुर उत्तर 29 अप्रैल 2026 टॉलीगंज 29 अप्रैल 2026 बेहला पूर्व 29 अप्रैल 2026 बेहला पश्चिम 29 अप्रैल 2026 महेशतला 29 अप्रैल 2026 बजबज 29 अप्रैल 2026 मटियाबुर्ज 29 अप्रैल 2026 कोलकाता पोर्ट 29 अप्रैल 2026 भवानीपुर 29 अप्रैल 2026 रासबिहारी 29 अप्रैल 2026 बालीगंज 29 अप्रैल 2026 चौरंगी 29 अप्रैल 2026 इंटाली 29 अप्रैल 2026 बेलेघाटा 29 अप्रैल 2026 जोड़ासांकू 29 अप्रैल 2026 श्यामपुकुर 29 अप्रैल 2026 मानिकतला 29 अप्रैल 2026 काशीपुर-बेलगछिया 29 अप्रैल 2026 बाली 29 अप्रैल 2026 हावड़ा उत्तर 29 अप्रैल 2026 हावड़ा मध्य 29 अप्रैल 2026 शिवपुर 29 अप्रैल 2026 हावड़ा दक्षिण 29 अप्रैल 2026 संकराइल 29 अप्रैल 2026 पांचला 29 अप्रैल 2026 उलुबेड़िया पूर्व 29 अप्रैल 2026 उलुबेड़िया उत्तर 29 अप्रैल 2026 उलुबेड़िया दक्षिण 29 अप्रैल 2026 श्यामपुर 29 अप्रैल 2026 बागनान 29 अप्रैल 2026 आमता 29 अप्रैल 2026 उदयनारायणपुर 29 अप्रैल 2026 जगतबल्लभपुर 29 अप्रैल 2026 डोमजूर 29 अप्रैल 2026 उत्तरपाड़ा 29 अप्रैल 2026 श्रीरामपुर 29 अप्रैल 2026 चांपदानी 29 अप्रैल 2026 सिंगूर 29 अप्रैल 2026 चंदननगर 29 अप्रैल 2026 चुंचुड़ा 29 अप्रैल 2026 बालागढ़ 29 अप्रैल 2026 पांडुआ 29 अप्रैल 2026 सप्तग्राम 29 अप्रैल 2026 चंडीतला 29 अप्रैल 2026 जंगीपाड़ा 29 अप्रैल 2026 हरिपाल 29 अप्रैल 2026 धनियाखाली 29 अप्रैल 2026 तारकेश्वर 29 अप्रैल 2026 पुरसुरा 29 अप्रैल 2026 आरामबाग 29 अप्रैल 2026 गोघाट 29 अप्रैल 2026 खानाकुल 29 अप्रैल 2026 तमलूक 23 अप्रैल 2026 पांसकुड़ा पूर्व 23 अप्रैल 2026 पांसकुड़ा पश्चिम 23 अप्रैल 2026 मोयना 23 अप्रैल 2026 नंदकुमार 23 अप्रैल 2026 महिषादल 23 अप्रैल 2026 हल्दिया 23 अप्रैल 2026 नंदीग्राम 23 अप्रैल 2026 चंडीपुर 23 अप्रैल 2026 पटाशपुर 23 अप्रैल 2026 कांथी उत्तर 23

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत

Smell Removing Tips: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जूते को कुछ देर पहनने के बाद ही उसमें एक एक ऐसी बदबू आने लगती है जिसे सह पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. यह सिर्फ एक परेशानी की वजह नहीं बनती बल्कि कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है. अगर आपके जूतों से भी ऐसी ही गंदी बदबू आ रही है तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण जूतों में पसीना होना, मॉइस्चर या फिर बैक्टीरिया का इकठ्ठा होना हो सकता है. यह समस्या गर्मियों के इन दिनों में ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आप भी इस समस्य से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें सिर्फ एक बार इस्तेमाल करके आप जूते से आ रही हर तरह की गंदी बदबू से मिनटों में ही छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से. जूतों को धूप में सुखाएं अगर आपके जूतों से बदबू आ रही है तो उससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उन्हें धूप में रख दें. कई बार जूतों से उसमें अंदर जमे मॉइस्चर की वजह से भी बदबू आने लगती है. जूते में मॉइस्चर की वजह से उसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और देखते ही देखते बदबू भी आने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए अपने जूतों को हर कुछ दिनों में धूप में जरूर रखना शुरू कर दें. यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल जूतों से आ रही बदबू से छुटकारा पाने का एक जबरदस्त तरीका है कि आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. रात को सोने से पहले अपने जूतों में बेकिंग सोडा डाल दें और अगली सुबह उसे अच्छे से झाड़ लें. बेकिंग सोडा की मदद से जूतों में मौजूद मॉइस्चर और बदबू को आसानी से कम किया जा सकता है. चाय की पत्तियों का इस्तेमाल अगर जूतों से काफी गंदी बदबू आ रही है तो आपको चाय की सूखी हुई पत्तियों का भी एक बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको चाय की पत्तियों को किसी भी कपड़े में या फिर छोटे से पाउच में बांधकर जूतों के अंदर पूरी रात के लिए छोड़ दें. जूतों से आ रही बदबू को सोखने में चाय की पत्तियां काफी ज्यादा मदद कर सकती हैं और साथ ही उन्हें एक बार फिर से फ्रेश बनाने में भी. यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये नींबू के छिलकों से मिलेगा फायदा नींबू के छिलकों से आ रही नेचुरल खुशबू जूतों से आ रही बदबू को काफी हद तक कम करने में मदद करती हैं. अगर आपके जूतों से भी बदबू आ रही है तो आपको रात को सोने से पहले जूतों के अंदर नींबू के छिलकों को रख देना चाहिए. जब आप अगली सुबह अपने जूतों को पहनेंगे तो ये आपको ज्यादा फ्रेश महसूस होने लगेंगे. जूतों को साफ रखना है जरूरी अगर आप चाहते हैं कि आपके जूतों से बदबू न आए तो इसके लिए आपको उसकी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए. हर कुछ दिनों में अपने जूतों को धोते रहें और हर दिन एक ही जूता पहनने की जगह पर उन्हें बदल-बदलकर पहनें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जूतों को बेहतर तरीके से सूखने का मौका मिलता है. यह भी पढ़ें: महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने The post जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 226: इस हफ्ते किन राशियों पर बरसेगा धन-सौभाग्य और किन्हें रहना होगा सतर्क

Saptahik Rashifal 15 To 21 March 2026: इस सप्ताह की शुरुआत 15 मार्च 2026 दिन रविवार से हो रही है, और समाप्ति 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को होगी. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि से सप्ताह शुरू होगा और चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया को समाप्त होगा. इस सप्ताह ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि संचरण करेंगे और आखिरी दिन मेष राशि में मौजूद रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से 12 राशियों का प्रभाव. मेष साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके ग्यारहवें भाव में आय के नए स्रोत बनाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. करियर के मामले में नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी और सम्मान मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा. पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर होगा, हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में चंद्रमा के मेष में आने से मानसिक बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें. वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन में सूर्य और शनि के साथ एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे पुराने निवेश से बड़ा लाभ संभव है. करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और व्यापार में नई साझेदारी से मुनाफे के योग बनेंगे, बस दस्तावेजी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले या छाती में संक्रमण से बचाव करें और खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. मिथुन साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित गुरु और कुंभ के राहु-बुध आपके भाग्य और संचार कौशल में जबरदस्त वृद्धि करेंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है और जो जातक शिक्षा या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा. रिश्तों में गहराई आएगी और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए नियमित अंतराल पर ब्रेक लेते रहें. कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि: इस सप्ताह चंद्रमा का मकर से मेष तक का सफर आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती पेश करेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन मीन के सूर्य-शनि के प्रभाव से कार्यों में थोड़ी देरी या रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें. रिलेशनशिप में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने से बचें ताकि रिश्तों में तनाव पैदा न हो. स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें और सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव के मंगल-राहु वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. करियर में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रशासनी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई शुभ समाचार या रुकावटों से मुक्ति मिलने के प्रबल योग हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और पुराने रिश्तों में फिर से नई ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, रक्तचाप और हृदय संबंधी जांच नियमित कराते रहें, ताकि किसी भी बड़ी समस्या से बचा जा सके. कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि: इस सप्ताह मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की सप्तम भाव में युति आपके व्यापार और वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और जिम्मेदारी लेकर आएगी. करियर में प्रतिद्वंद्वियों पर आपकी जीत होगी और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए तुरंत दूर करें ताकि संबंधों की मजबूती बनी रहे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन त्वचा या एलर्जी से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वच्छता और संतुलित आहार पर ध्यान दें. तुला साप्ताहिक राशिफल तुला राशि: इस सप्ताह कुंभ के ग्रहों का पंचम भाव में होना आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा, जिससे कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगा. रिलेशनशिप में प्रेम और रोमांच का अनुभव होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की चिंता थोड़ी मानसिक उलझन बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. कमर दर्द या नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी वजन उठाने से परहेज करें. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि: इस सप्ताह मिथुन के गुरु का अष्टम भाव में होना आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा, जबकि कुंभ के ग्रह सुख स्थान पर होकर संपत्ति से लाभ दिलाएंगे. करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है, आपके साहस और पराक्रम की सराहना कार्यस्थल पर हर जगह होगी. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा, लेकिन खान-पान में अनियमितता से बचें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता रहे. धनु साप्ताहिक राशिफल धनु राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना दृढ़ता और साहस के साथ कर पाएंगे. करियर में छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी और मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े जातकों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. रिश्तों में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे परिवार में एकजुटता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top