Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग

उत्तम महतोRIMS 2 News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में 15 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान उन्होंने कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में 222 एकड़ भूमि पर बनने वाले रिम्स टू मामले की सुनवाई की. इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखा. संबंधित अधिकारियों ने रिम्स टू के लिए अधिगृहित की गई 222 एकड़ भूमि और रैयतों की सूची सौंपी. हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि अब तक कितने रैयतों को उनकी अधिगृहित भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है. 1 माह के अंदर रैयतों को मुआवजा देने की मांग इस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक माह के अंदर जिन रैयतों को उनकी अधिगृहित भूमि का मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करायें. साथ ही आयोग की ओर से विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि जब तक इस मामले की सुनवाई आयोग में चल रही है, तब तक अधिगृहित भूमि पर रिम्स टू से संबंधित किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जाये. उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. जिस भूमि पर राज्य प्रशासन की ओर से रिम्स टू निर्माण कराने की योजना है, वह उपजाऊ भूमि है. बोकारों में पेड़ काटने के मामले की भी हुई सुनवाई उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन रैयतों के आजीविका का एकमात्र साधन है. इसलिए राज्य प्रशासन की ओर से किसी बंजर या परती भूमि पर रिम्स टू का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों के लिए पूर्व से ही रिम्स में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है. सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है. वहीं बोकारो जिले वन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से काटे गए लाखों पेड़ से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीओ ने भी पेड़ काटने की कार्रवाई को गलत ठहराया था. इसलिए जब तक इस मामले की जांच से संबंधित कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, खनन संबंधी कार्यों पर रोक लगाई जाये. और भी मामलों की हुई सुनवाई इसी प्रकार, नामकुम थाना क्षेत्र में शिकायतकर्ता की भूमि पर जबरन कब्जा किये जाने से संबंधित मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया कि पूर्व में जिस अधिकारी के माध्यम से संबंधित जमीन की रजिस्ट्री की गई, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये. वहीं, रांची शहरी क्षेत्र में सरना पूजा स्थल, भुईहरि, बकाश्त आदि से संबंधित भूमि की खरीद बिक्री करने से संबंधित मामलों को भी आयोग ने गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाये. ये भी पढ़ें… क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रिम्स के चौथे तल्ले से गिरी स्त्री, गंभीर हालत में क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती The post आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO

Aamir Khan-Gauri First Appearance: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जुहू स्थित घर पर सादगी भरे अंदाज में शादी की. शादी के अगले ही दिन दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में एक साथ नजर आए. हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने पोज नहीं दिए, लेकिन पैपराजी ने उन्हें उस वक्त कैमरे में कैद कर लिया, जब दोनों अपने घर आए मेहमानों को विदा करने नीचे पहुंचे थे. इस दौरान आमिर प्रिंटेड कुर्ते में नजर आए, जबकि गौरी टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखीं. यहां देखें वीडियो- View this post on Instagram A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla) Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के बाद किया पहला रोमांटिक डांस Dear Amir Bhai & Gauri, Heartiest congratulations on your wedding! ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness, laughter, and togetherness. May Allah bless your beautiful journey with endless joy and countless blessings. So happy for you both, congratulations once again! pic.twitter.com/b6NVEoUw34 — Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2026 सोशल मीडिया पर इस शादी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आमिर और गौरी शादी की कसमें खाने के बाद अपना पहला डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आमिर अपनी पत्नी गौरी को गले लगाकर धीरे-धीरे डांस कर रहे हैं, और उनके दोस्त और परिवार वाले उनके लिए तालियां बजा रहे हैं. कसमें खाते समय गौरी ने कहा, “मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपने रक्षक और आश्रय के रूप में अपने कानूनी पति के रूप में स्वीकार करती हूं.” इस वीडियो को क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर करके दोनों को ढेर सारी दुआएं और बधाई दी है. Aamir Khan Wedding Photo: सामने आई शादी की पहली तस्वीर View this post on Instagram A post shared by Spice (@spicesocial) शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर भी सामने आ गई है. फोटो में आमिर और गौरी शादी के रजिस्टर पर साइन करते नजर आ रहे हैं. उनके शिशु, परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त भी इस खास मौके पर मौजूद थे. इस दौरान आमिर ने सफेद रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी, जबकि गौरी आइवरी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन भी इस शादी का हिस्सा बने. यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं? यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद The post शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी समेत कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री

India Squad For Zimbabwe Tour 2026: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हिंदुस्तान और जिम्बाब्वे के बीच जुलाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज स्पोर्ट्सी जाएगी, जिसके सभी मुकाबले हरारे में आयोजित होंगे. टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम चुनी है. कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित टीम में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और हर्ष दुबे टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। 🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe. More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY — BCCI (@BCCI) July 6, 2026 जिम्बाब्वे दौरे के लिए हिंदुस्तान की टी20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। जिम्बाब्वे दौरे का पूरा कार्यक्रम मैच तारीख दिन स्थान पहला टी20 23 जुलाई 2026 गुरुवार हरारे दूसरा टी20 25 जुलाई 2026 शनिवार हरारे तीसरा टी20 26 जुलाई 2026 रविवार हरारे यह भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें हिंदुस्तान-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल The post जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी समेत कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत तय, संसद में और कमजोर होगी तृणमूल कांग्रेस

खास बातें 24 जुलाई को होगी वोटिंग भाजपा के पास 208 विधायकों का प्रचंड बहुमत निर्विरोध जीत सकते हैं भाजपा के तीनों उम्मीदवार West Bengal Rajya Sabha Bypolls: तृणमूल कांग्रेस के अस्तित्व का संकट बागी गुट के पास 65 विधायक West Bengal Rajya Sabha Bypolls: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में छिड़े सियासी घमासान के बीच निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्य की 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही संसद के उच्च सदन में बंगाल का प्रतिनिधित्व बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, इन तीनों सीटों पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत तय मानी जा रही है. आंतरिक कलह से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ताकत संसद में कम होने के संकेत मिल रहे हैं. 24 जुलाई को होगी वोटिंग निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, इन 3 सीटों के लिए 24 जुलाई 2026 को मतदान कराया जायेगा. ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे से खाली हुई हैं. इन तीनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाये थे. जून में तीनों ने संसद व पार्टी दोनों से अपना नाता तोड़ लिया था. भाजपा के पास 208 विधायकों का प्रचंड बहुमत पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में बीजेपी के पास कुल 208 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव की नियमावली के तहत, इन 3 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए लगभग 70 प्रथम वरीयता (First Preference) मतों की आवश्यकता होगी. इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें क्या है शेड्यूल निर्विरोध जीत सकते हैं भाजपा के तीनों उम्मीदवार इस लिहाज से भाजपा बिना किसी अन्य दल या बैसाखी के समर्थन के अपने दम पर क्रमशः 70, 69 और 69 वोट आसानी से जुटा सकती है. पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि यदि भाजपा 3 उम्मीदवार मैदान में उतारती है, तो तीनों का निर्विरोध या भारी मतों से जीतना तय है. राज्यसभा में सीटों की यह बढ़ोतरी बंगाल में भाजपा को मिले जनसमर्थन को और मजबूत करेगी. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें West Bengal Rajya Sabha Bypolls: तृणमूल कांग्रेस के अस्तित्व का संकट यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस में चल रहे ‘वर्चस्व के युद्ध’ को भी पूरी तरह उजागर करता है. कागजों पर भले ही तृणमूल के पास 80 विधायक हैं, जिससे वह एकजुट होकर कम से कम एक उम्मीदवार को जिताने का माद्दा रखती है, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं दिख रहा. तृणमूल का विधायक दल अब ममता बनर्जी समर्थित धड़े और नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत बनर्जी के बागी धड़े के बीच विभाजित हो चुका है. बागी गुट के पास 65 विधायक बागी गुट को 65 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. इन्होंने पहले ही ममता बनर्जी गुट के फैसलों को नकार दिया है. रीतब्रत बनर्जी खेमे का कहना है कि ये इस्तीफे पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर से जनप्रतिनिधियों के उठते भरोसे का प्रमाण हैं. दूसरी तरफ, ममता बनर्जी गुट ने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी. उन्होंने इसे संकट के समय पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का ‘विश्वासघात’ करार दिया. इसे भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा राहुल सिन्हा का ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी के 4 राज्यसभा उम्मीदवारों में 50 प्रतिशत बंगाली नहीं बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष के साथ तेज हुई परिवर्तन यात्रा BJP कार्यकर्ताओं को नहीं भूलती, बंगाल से राज्यसभा का टिकट मिलने पर बोले राहुल सिन्हा The post बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत तय, संसद में और कमजोर होगी तृणमूल कांग्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, CEO की नियुक्ति पर भी हुई चर्चा

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. चंपत राय इस बैठक में शामिल नहीं हुए. वहीं गोपाल राव को ट्रस्ट की बैठक में जाने से रोक दिया गया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. जहां बैठक हो रही थी गोपाल राव वहां जाने का प्रयास कर रहे थे. ट्रस्ट के सदस्यों ने उनसे कहा कि आप बाहर जाइये. ट्रस्ट सदस्यों के कहे जाने के बाद गोपाल राव बाहर चले गए. अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर अभी संशय बरकरार सूत्रों के अनुसार, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों के बीच चर्चा हुई. हालांकि, अनिल मिश्रा के इस्तीफे की मंजूरी पर अभी संशय बरकरार है. बता दें चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों ही एक साथ मौजूद थे. चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों ही बैठक में नहीं पहुंचे हैं. दोनों के इस्तीफे के मंजूरी की अधिकृत जानकारी ट्रस्ट द्वारा प्रेस वार्ता में दी जाएगी. बैठक खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता कभी भी हो सकती है. बैठक में CEO नियुक्त करने के सुझाव पर भी चर्चा राम मंदिर में काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह CEO नियुक्त करने के सुझाव पर भी बैठक में चर्चा हुई. हालांकि ट्रस्ट के सदस्यों ने इस व्यवस्था को लागू करने के पक्ष में सहमति नहीं दी. बैठक में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का मोबाइल बाहर जमा करा लिया गया था. ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं. अयोध्या में भारी सख्या में पुलिस बल की तैनाती मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी अयोध्या पहुंच गए हैं. बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है. बैठक से पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज राम मंदिर परिसर पहुंचे और बैठक में शामिल हुए. #WATCH | Ayodhya, UP | President of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Nritya Gopal Das, departs for the Ram temple to preside over the meeting of the Trust pic.twitter.com/dyqs8p0ZJw — ANI (@ANI) July 6, 2026 चंपत राय भी पहुंचे राम मंदिर अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक के लिए चंपत राय भी राम मंदिर पहुंचे. बताया जा रहा है कि यह बैठक मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर फ़ैसला लेने के लिए बुलाई गई है. बैठक में होने वाले निर्णयों पर टिकी हर किसी की नजरें सूत्रों के अनुसार, बैठक में राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. विशेष रूप से मंदिर में चढ़ावे से जुड़े प्रबंधन और हाल के दिनों में उठे आरोपों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है, इसके अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों से जुड़े मामलों को लेकर भी बैठक में समीक्षा की जा सकती है. सभी की नजरें बैठक में होने वाले निर्णयों पर टिकी हुई हैं, जो आगे की दिशा तय कर सकते हैं. अखिलेश यादव ने पूछा- SIT की जांच में कंट्रोल किसके पास है? राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “सच तो यह है कि चढ़ावे, दान और चंदे पर पलने वाला चोरों का यह गिरोह जनता के गुस्से का सामना नहीं कर पा रहा है. यह गिरोह जनता की नाराज़गी से डरा हुआ है, इसीलिए वे घरों में छिपे बैठे हैं. सत्ता की लड़ाई चल रही है. दिल्ली वाले गुट के कोई योजना बनाने से पहले ही लखनऊ वाले गुट ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने कहा कि SIT क्या है?. अगर ED, CBI या इनकम टैक्स (जांच में) शामिल होते, तो जांच की कमान किसके हाथ में होती? SIT की जांच में कंट्रोल किसके पास है? सत्ता की लड़ाई चल रही है. #WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, “The truth is that this gang of thieves who thrive on offerings, donations, and contributions is unable to face the public outcry. This gang is… pic.twitter.com/5OQ3R2ef7n — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 6, 2026 यह भी पढ़ें:आगरा डीएम का एक्शन, जिले के सभी अवैध वाटर पार्कों के संचालन पर लगाई रोक The post अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, CEO की नियुक्ति पर भी हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामकृष्ण मिशन और संतों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

खास बातें हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनाया फैसला एकल पीठ के आदेश को खंडपीठ ने पलटा नियुक्ति पाना उम्मीदवार का स्पष्ट अधिकार नहीं : कोर्ट Calcutta High Court Ruling: कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले की 3 मुख्य बातें इन परिस्थितियों में संस्थान को नियुक्ति रद्द करने का अधिकार Calcutta High Court Ruling: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) की नियुक्ति को रद्द करते हुए अत्यंत गंभीर टिप्पणी की. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि हर नागरिक को अपने धर्म को मानने का मौलिक अधिकार है, लेकिन इसे किसी दूसरे व्यक्ति की आस्था या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत के रूप में नहीं माना जा सकता. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनाया फैसला यह फैसला जस्टिस देवांशु बसाक और जस्टिस मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आवासीय कॉलेज (Ramakrishna Mission College) की अपील याचिका पर सुनवाई के बाद दिया. एकल पीठ के आदेश को खंडपीठ ने पलटा एकल पीठ ने 4 सितंबर 2025 को तमाल दासगुप्ता को संस्थान में अंग्रेजी का सहायक प्राध्यापक नियुक्त करने का आदेश कॉलेज प्रशासन को दिया था. खंडपीठ ने एकल पीठ के इस निर्देश को खारिज (रद्द) कर दिया. खंडपीठ ने इस तथ्य को रिकॉर्ड पर लिया कि पश्चिम बंगाल महाविद्यालय सेवा आयोग (WBCSC) द्वारा दासगुप्ता के नाम की सिफारिश से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कई विवादित पोस्ट किये थे. इन पोस्ट्स में दासगुप्ता ने अन्य धर्मों, रामकृष्ण मिशन के कामकाज और मिशन के सम्मानित संतों के बारे में आपत्तिजनक विचार व्यक्त किये थे. इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगायी फटकार, सहायक प्रोफेसर को पीठासीन अधिकारी बनाने का आदेश रद्द नियुक्ति पाना उम्मीदवार का स्पष्ट अधिकार नहीं : कोर्ट कलकत्ता हाईकोर्ट में तमाल दासगुप्ता ने दलील दी थी कि कॉलेज द्वारा उन्हें नौकरी न देने का फैसला उनकी अभिव्यक्ति की आजादी और धर्म का पालन करने के मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) का हनन है. उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Calcutta High Court Ruling: कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले की 3 मुख्य बातें संस्थान की स्वायत्तता : पश्चिम बंगाल महाविद्यालय आयोग अधिनियम-2012 के तहत, आयोग की सिफारिश के बावजूद अंतिम नियुक्ति पत्र जारी करने या न करने का अधिकार संबंधित शिक्षण संस्थान के पास सुरक्षित है. तार्किक निर्णय : कॉलेज के शासी निकाय (Governing Body) का यह फैसला कि दासगुप्ता संस्थान के माहौल और इस गरिमामयी पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं, पूरी तरह शैक्षणिक संस्थान के सर्वोत्तम हित में था. सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर लिये गये इस निर्णय को अतार्किक या मनमाना नहीं कहा जा सकता. निष्पक्षता : अदालत ने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को केवल निष्पक्ष विचार प्राप्त करने का अधिकार है, लेकिन वह नियुक्ति पाने का कोई स्पष्ट या कानूनी दावा नहीं कर सकता. इन परिस्थितियों में संस्थान को नियुक्ति रद्द करने का अधिकार हाईकोर्ट ने अंत में कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि कोई भी संस्थान ऐसे उम्मीदवार की नियुक्ति से पूरी तरह इनकार कर सकता है, बशर्ते वह फैसला ईमानदारी से, बिना किसी व्यक्तिगत द्वेष के और संस्थान के कल्याण के लिए लिया गया हो. इसे भी पढ़ें 440 करोड़ पर किसका हक? कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैंक से मांगी TMC के खातों की जानकारी लिव-इन रिलेशन पर कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निचली अदालत के फैसले को किया खारिज The post रामकृष्ण मिशन और संतों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली को दहलाने की थी साजिश: शहजाद भट्टी नेटवर्क के टेरर और आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दो अलग-अलग मॉड्यूल्स के जरिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे. स्पेशल सेल ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां, तैयब, अली फजल, जुबैर और मलकीत शामिल हैं. #WATCH | Delhi Police Special Cell arrested six individuals across two terror modules, seizing petrol bombs and sophisticated, cross-border weapons. Module 1 involved Salman and Danish alias Chand Miyan (linked to Hunain Rana, an associate of gangster Shahzad Bhatti), while the… https://t.co/CNtQI6whhb pic.twitter.com/1P0dcb3Jzo — ANI (@ANI) July 6, 2026 पहला टेरर मॉड्यूल यह नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था. पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े तीन लोगों—सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. इन्हें विशेष रूप से पेट्रोल बम फेंकने का काम सौंपा गया था. पुलिस ने इनके पास से तीन पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. इन्हें शहजाद भट्टी का करीबी साथी हुनैन राणा ऑपरेट कर रहा था. दूसरा हथियार तस्करी मॉड्यूल यह मॉड्यूल सीमा पार से लाए गए आधुनिक हथियारों की अवैध तस्करी में शामिल था. इस नेटवर्क से जुड़े लोग गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए हथियारों को दिल्ली-पंजाब लाकर बांटते थे. #WATCH | Delhi: Delhi Police Special Cell’s Additional CP Pramod Singh Kushwaha says, “In the first module, three individuals—Salman, Danish alias Chand Miyan—were apprehended. They had been tasked with throwing petrol bombs and had arrived specifically to carry out this act.… https://t.co/CNtQI6whhb pic.twitter.com/FMt6vLGqct — ANI (@ANI) July 6, 2026 पुलिस ठिकाने और भीड़-भाड़ वाले इलाके थे निशाने पर एडिशनल CP के मुताबिक, दूसरे मॉड्यूल में शामिल आरोपियों की पहचान शाहीन बाग निवासी तैयब, उसके जीजा अली फजल (जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है), जुबैर और अमृतसर के मलकीत के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मॉड्यूल के पास से तीन आधुनिक हथियार और कई एन्क्रिप्टेड चैट रिकॉर्ड बरामद किए हैं. शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन अपराधियों के निशाने पर पुलिस के ठिकाने और भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके थे, जहां ये बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है. ये भी पढ़ें: समंदर का नया सिकंदर INS महेंद्रगिरी! उन्नत मिसाइलों और अत्याधुनिक सेंसरों से लैस, ताकत देख कांपेंगे दुश्मन The post दिल्ली को दहलाने की थी साजिश: शहजाद भट्टी नेटवर्क के टेरर और आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेथ मूनी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

Beth Mooney Breaks Virat Kohli Record: स्त्री टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ स्पोर्ट्से गए खिताबी मुकाबले में मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 10 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया. फीबी लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करने वाली मूनी को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया. बेथ मूनी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड इस अर्धशतक के साथ मूनी ने हिंदुस्तान के विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह पुरुष और स्त्री T20 वर्ल्ड कप को मिलाकर फाइनल मुकाबलों में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले मूनी ने 2020 स्त्री T20 वर्ल्ड कप फाइनल में हिंदुस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन और 2023 स्त्री T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 74 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन जोड़कर उन्होंने फाइनल में तीसरा 50+ स्कोर दर्ज किया है. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (पुरुष और स्त्री मिलाकर) खिलाड़ी देश टूर्नामेंट मैच 50+ स्कोर बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया स्त्री टी20 वर्ल्ड कप 5 3 विराट कोहली हिंदुस्तान पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2 2 मार्लन सैमुअल्स वेस्टइंडीज पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2 2 कुमार संगकारा श्रीलंका पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 3 2 मूनी ने केवल कोहली का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भी बन गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन की पारी के बाद उनके नाम फाइनल मुकाबलों में 230 रन हो गए हैं. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन (पुरुष और स्त्री मिलाकर) खिलाड़ी देश टूर्नामेंट मैच रन बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया स्त्री T20 वर्ल्ड कप 5 230 मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया स्त्री T20 वर्ल्ड कप 6 175 मार्लन सैमुअल्स वेस्टइंडीज पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2 163 एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया स्त्री T20 वर्ल्ड कप 7 155 विराट कोहली हिंदुस्तान पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2 153 कुमार संगकारा श्रीलंका पुरुष T20 वर्ल्ड कप 3 138 स्त्री क्रिकेट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने स्त्री टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक से अधिक बार 50+ स्कोर नहीं बनाया है. ऐसे में बेथ मूनी का यह रिकॉर्ड उनकी महानता को और मजबूत करता है. ऑस्ट्रेलिया की इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने बड़े मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन करके खुद को विश्व क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद मैच विनर्स में शामिल कर लिया है. यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी The post बेथ मूनी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

King100: हीरोइन नहीं, क्या विलेन बनकर नागार्जुन से पंगा लेंगी तब्बू? रिपोर्ट में हुआ ऐसा दावा

King100: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म ‘किंग100’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अब उनके किरदार को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आइए जानते हैं रिपोर्ट में तब्बू के किरदार को लेकर क्या दावा किया गया है. Tabu Role in King100: विलेन बन नागार्जुन से भिड़ेंगी तब्बू तब्बू और नागार्जुन, फोटो- इंस्टाग्राम Variety India की एक रिपोर्ट के अनुसार, तब्बू इस फिल्म में हीरोइन नहीं, बल्कि विलेन के रोल में नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो पर्दे पर उनका सीधा मुकाबला नागार्जुन से देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस समाचार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. Nagarjuna-Tabu Reunion: 28 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे नागार्जुन और तब्बू नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है. दोनों आखिरी बार साल 1998 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘आविदा मा आविडे’ में साथ नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने साल 1996 की सुपरहिट फिल्म ‘निन्ने पेल्लादता’ में भी साथ काम किया था. अब पूरे 28 साल बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. Tabu Negative Roles: विलेन और ग्रे किरदार निभाने में माहिर हैं तब्बू तब्बू हमेशा से अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘अंधाधुन’, ‘हैदर’, ‘मकबूल’ और ‘फितूर’ जैसी कई फिल्मों में ग्रे और नेगेटिव शेड वाले रोल निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा तब्बू हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड की एक बड़ी सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में भी नजर आई हैं. Nagarjuna on Tabu: नागार्जुन ने तब्बू को लेकर क्या कहा था? नागार्जुन और तब्बू, फोटो- इंस्टाग्राम कुछ समय पहले नागार्जुन ने Deccan Chronicle को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और तब्बू की दोस्ती कई साल पुरानी है. उन्होंने कहा कि जब तब्बू को उनकी 100वीं फिल्म के बारे में पता चला, तो उन्होंने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी. यही वजह है कि दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में तब्बू की वापसी पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कुछ देखना बाकी यह भी पढ़ें: तब्बू का बड़ा कमबैक, तीन दशक बाद इस सुपरस्टार के साथ शुरू हुई शूटिंग The post King100: हीरोइन नहीं, क्या विलेन बनकर नागार्जुन से पंगा लेंगी तब्बू? रिपोर्ट में हुआ ऐसा दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी कैबिनेट के अहम फैसले: पदक विजेताओं को अब मिलेगी सीधी सरकारी नौकरी, होमगार्ड्स को 5 लाख तक कैशलेस इलाज

UP Cabinet News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इनमें से 28 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि मदरसे से जुड़ा एक प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया. बैठक में होमगार्ड्स के लिए कैशलेस इलाज, खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, स्टार्टअप को बढ़ावा, पशुधन बीमा और कई नए विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे अहम फैसले लिए गए. होमगार्ड्स को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज कैबिनेट ने होमगार्ड्स और उनके आश्रितों के लिए 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा को मंजूरी दी है. इस योजना पर राज्य प्रशासन हर साल करीब 35.50 करोड़ खर्च करेगी. पदक विजेताओं को मिलेगी सीधी प्रशासनी नौकरी ओलंपिक, एशियाई स्पोर्ट्स, स्त्री ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब लोक सेवा आयोग की प्रक्रिया के बिना सीधे प्रशासनी नौकरी दी जाएगी. इसके तहत क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी और उप क्रीड़ा अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्ति होगी. जलालाबाद का नया नाम होगा परशुरामपुरी कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रशासन का कहना है कि यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है. केंद्र प्रशासन से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद यह फैसला लिया गया. स्टार्टअप और डाटा सेंटर नीति को बढ़ावा प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए नई स्टार्टअप नीति और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के गठन को मंजूरी दी गई. साथ ही समाप्त हो चुकी डाटा सेंटर नीति को भी दोबारा लागू कर दिया गया है. स्टार्टअप को आर्थिक सहायता देने और इन्क्यूबेशन सेंटर को अनुदान देने का भी फैसला हुआ है. पशुधन बीमा योजना को मंजूरी राज्य प्रशासन ने पशुओं के बीमा की नई योजना को मंजूरी दी है. प्राकृतिक आपदा, बीमारी या दुर्घटना से पशु की मृत्यु होने पर बीमा का लाभ मिलेगा. प्रीमियम में केंद्र, राज्य और किसान तीनों का योगदान रहेगा. नए विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बनेंगे कैबिनेट ने कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद में नए विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी दी है. इसके अलावा वाराणसी में ESIC मेडिकल कॉलेज और मुरादाबाद व गोरखपुर में 100-100 बेड के अस्पताल बनाने के लिए जमीन आवंटित करने का भी फैसला लिया गया. होमगार्ड्स की वर्दी भत्ते में भी बदलाव प्रशासन ने होमगार्ड्स की वर्दी और धुलाई भत्ते से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब वर्दी के लिए मिलने वाली राशि सात साल की जगह हर पांच साल में दी जाएगी, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक लाभ मिलेगा. अन्य अहम फैसले बैठक में नगर निगमों के लिए बॉन्ड जारी करने, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने, कृषि और उद्यान विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई. प्रशासन का कहना है कि इन फैसलों से शिक्षा, स्पोर्ट्स, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. – खुशबू कुमारी की रिपोर्ट Read Also: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई The post यूपी कैबिनेट के अहम फैसले: पदक विजेताओं को अब मिलेगी सीधी प्रशासनी नौकरी, होमगार्ड्स को 5 लाख तक कैशलेस इलाज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top