Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची

Sarhul 2026, रांची (अमन तिवारी): पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने झारखंड में सरहुल के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार की है और प्रशासनिक तौर पर अलर्ट किया है. रिपोर्ट सभी जिलों के डीसी व एसपी को भेजी गयी है. पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए विभिन्न बिंदु पर निर्देश दिये गये हैं. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार 21 मार्च को सरहुल मनाये जाने हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व भिन्न-भिन्न तिथियों में मनाये जायेंगे. इस दौरान कुछ लोग वातावरण को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इस कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में विवादित स्थानों पर विशेष रूप से पुलिस बल एवं दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की जरूरत है. इन घटनाओं के बारे में अधिकारियों को दी गयी जानकारी सरहुल जुलूस के दौरान दूसरे पर्व त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता और निगरानी की आवश्यकता है. स्पेशल ब्रांच की ओर से सरहुल के दौरान वर्ष 2025 में पिठोरिया थाना क्षेत्र में घटित दो पक्षों के बीच विवाद की घटना के अलावा पूर्व के वर्षों में नामकुम, सदर और बुढ़मू थना में घटित घटना के बारे पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. इसके अलावा वर्ष 2024 में बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में घटित घटना की जानकारी दी गयी है. Also Read: सरायकेला में ‘छऊ महोत्सव’ का शंखनाद, 11 से 13 अप्रैल तक सजेगा राजकीय मंच, पद्मश्री कलाकारों का होगा सम्मान जिलों के एसपी इन बिंदुओं पर दिये गये सतर्कता के निर्देश जुलूस के दौरान पुलिस बल के साथ पुलिस गाड़ियों की उचित और सुदृढ़ व्यवस्था हो, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.सरहुल पर्व के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादीवाले क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी जाये.सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाये. आपात स्थिति से निबटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई हो. Also Read: गुमला में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम प्रीतम का कुएं में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका The post झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट

April 2026 Movie Release: बॉलीवुड के लिए अप्रैल 2026 का महीना काफी खास रहने वाला है. इस महीने अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. कहीं हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा, तो कहीं एक्शन और इमोशनल कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है. ऐसे में फैंस को एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों का मजा मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के लिस्ट. अवारापन 2 ‘अवारापन 2’ फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इमरान हाशमी नजर आएंगे. यह फिल्म अवारापन का सीक्वल है. फिल्म में इमोशन, एक्शन और प्यार से भरी कहानी देखने को मिल सकती है. पुराने पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भूत बंगला ‘भूत बंगला फिल्म’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा तबू, राजपाल यादव और परेश रावल दिखेंगे. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें डर और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी प्यार और बदले के आस -पास घूमती दिखाई दे सकती है. चांद मेरे दिल यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी हैं और फिल्म के मुख्य किरदार में अनन्या पांडे और लक्षय ललवानी नजर आएंगे. फिल्म में प्यार और रिश्तों की इमोशनल कहानी देखने को मिल सकती है. बैटन ऑफ गलवान बैट ऑफ गलवान 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं. फिल्म गलवान घाटी में हिंदुस्तान और चीन के बीच हुए लड़ाई पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें हिंदुस्तानीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी हालांकि कुछ रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट चेंज होने की बात हो रही हैं. लेकिन मकर्स ने अब तक कुछ नहीं कहा है. गिन्नी वेड्स सनी 2 यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है. इस फिल्म में प्यार, कॉमेडी और रिश्तों से जुड़ी मजेदार कहानी देखने को मिल सकती है. फिल्म के मुख्य किरदार में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनमाघरों में होगी रिलीज.  बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है बड़ा मुकाबल एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि इन फिल्मों में से कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती है और किसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है. यह भी पढ़ें: अस्सी: 21वें दिन भी नहीं संभली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरा कलेक्शन The post April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 मार्च की टॉप 20 खबरें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत को ईरान का ग्रीन सिग्नल! इंडिगो ने बढ़ाया किराया

1. ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! हिंदुस्तान के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. हिंदुस्तान में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान हमारा दोस्त है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. 55 लाख की जगह 76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा घबराएं नहीं, सप्लाई जारी है LPG Crisis: प्रशासन ने साफ कहा है कि देश में गैस की उतनी कमी नहीं है जितनी दिखाई जा रही है, बल्कि डर की वजह से बुकिंग अचानक बढ़ गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने फ्लाइट टिकट महंगे करने का ऐलान किया है. 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा. कंपनी के मुताबिक ATF की कीमतें ज्यादा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सस्पेंस, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह में कांटे की टक्कर Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा की 5वीं सीट के लिए खींचतान जारी है. एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और राजद के एडी सिंह के बीच मुकाबला फंस गया है. 41 वोटों के लक्ष्य को पाने के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM के 5 विधायक की भूमिका अहम होगी. इनसे तेजस्वी यादव और एनडीए दोनों संपर्क कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना Bihar News: पटना से बड़ी समाचार आई है. बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सचिवालय को एक ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. बिहार में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 से अधिक जवान, बांका पुलिस लाइन में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार के बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया. दोपहर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक पुलिस जवानों को उल्टी और दस्त होने लगा. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. सहरसा को सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर.. CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर अगले महीने में जारी होने का ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी स्वार्थी नेतृत्व करती है, विभिन्न समुदायों में फूट डालती है और झूठे वादों की दुकान है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बोडोलैंड की पीढ़ियों को झूठे सपनों में उलझाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. किसानों के लिए खुशसमाचारी! पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के तहत केंद्र प्रशासन किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है. यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीद सकें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. झारखंड में एसआईआर की तैयारी तेज, घर-घर जाएंगे बीएलओ Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी तेज हो गई है. बीएलओ घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और जानकारी जुटाएंगे. हर घर पर स्टीकर लगाया जाएगा. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. झारखंड पुलिस को मिलीं नई गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – कानून व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद Ranchi News: झारखंड में पुलिस को नई दोपहिया और चार पहिया वाहन दिए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इससे पुलिस किसी भी घटना स्थल तक तेजी से पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी. कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए और कानून व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बढ़ायेगा ऑब्जर्वरों की संख्या, लायेगा वोटरों का सप्लीमेंटरी लिस्ट Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग इस बार पर्यवेक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. मेरा भाई मेरा दिल है, भाभी सानिया से सारा तेंदुलकर ने कही दिल की बात Sara Tendulkar Message for Saaniya Chandhok: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मुंबई में हुई शादी की तस्वीरें सारा तेंदुलकर ने शेयर की हैं. सारा ने एक वीडियो भी डाला है जिसमें वह स्टेज से अपनी भाभी सानिया को अपनी बहन बता रही हैं. सारा ने सानिया से कहा कि वह उनके भाई का हमेशा ध्यान रखें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका वनडे में सलमान आगा का रन आउट बड़ा विवाद बन गया है. गेंद उठाकर गेंदबाज को देने के चक्कर में आगा आउट हो गए. इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने मैदान पर हेलमेट फेंक दिया, जिसके कारण अब उन पर आईसीसी की सजा का खतरा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका अगर आपने LPG सिलेंडर बुक किया है और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो उसका स्टेटस जानना बेहद आसान है. गैस कंपनियां वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WhatsApp के जरिए कुछ ही स्टेप्स में आप पता लगा सकते हैं. यहां पढ़ें

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम: दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मार्च के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार वाले इलाके) और सिक्किम में 16 मार्च को तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा असम और मेघालय में 14 से 15 मार्च के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 14 मार्च को उत्तराखंड में भी गरज और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना मौसम में बदलाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार (14 मार्च) से आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इससे आगामी एक- दो दिन बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के अलावा शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. राजस्थान मौसम अपडेट 13 मार्च pic.twitter.com/cHpzn5BELE — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 13, 2026 दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. 15 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. 15 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यह भी पढ़ें : मौसम अपडेट: इन राज्यों में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, हीटवेव की चेतावनी pic.twitter.com/wB46cTjx96 — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 13, 2026 झारखंड में बारिश के आसार झारखंड में 14 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 15 मार्च से एक बार फिर रांची सहित राज्य के अन्य 20 जिलों के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 15 से 18 मार्च तक 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 15 मार्च मुख्य रूप से रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम के अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें The post मौसम: दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज वसूलेगी. इंडिगो के इस फैसले के बाद यात्रियों के लिए हवाई किराया महंगा हो जाएगा. कितना बढ़ा है किराया? एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और हिंदुस्तानीय उपमहाद्वीप के भीतर संचालित उड़ानों पर 425 रुपये ईंधन शुल्क लगाया जाएगा. वहीं, पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह किराया 900 रुपये होगा. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य सेक्टरों के लिए फ्यूल चार्ज 1,800 रुपये तय किया गया है, जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यात्रियों को 2,300 रुपये ईंधन शुल्क देना होगा. IndiGo introduces fuel charge on domestic and international routes, effective 14th March, 2026 Starting 14th March 2026, overall prices for all new bookings on IndiGo flights will include the following additional Fuel Charge, per sector- Within Domestic India Rs 425, Indian… pic.twitter.com/llXXdrtsYS — ANI (@ANI) March 13, 2026 एयरलाइन ने क्या बताया? कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ATF की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. एयरलाइन के संचालन खर्च में विमानन ईंधन (ATF) की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत होती है. इसी वजह से एयरलाइन ने यात्रियों पर ईंधन शुल्क लागू करने का फैसला लिया है. एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) इसे जेट ईंधन भी कहा जाता है. यह अत्यधिक शुद्ध केरोसिन आधारित पेट्रोलियम प्रोडक्ट होता है. इंडिगो एयरलाइन ने कहा- अगर ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर टिकट किराए में जोड़ा जाता, तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता. इसलिए यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया है. इससे पहले, 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा कर चुके हैं. (इनपुट भाषा) Also Read: ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! The post हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

Strait of Hormuz: पर्शियन गल्फ क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा की चिंताओं के बीच हिंदुस्तान के लिए ईरान की ओर से राहत भरी समाचार है. ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिए हैं कि हिंदुस्तान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. मीडिया से बातचीत में राजदूत ने कहा कि हिंदुस्तान ईरान का मित्र है, और इसी कारण हिंदुस्तानीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने का सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. ईरान की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. #WATCH | Delhi: On giving safe passage to India, Iran’s Ambassador to India, Mohammad Fathali, says, “… Yes, because India is our friend. You will see it within two or three hours. We believe that Iran and India share common interests in the region…” pic.twitter.com/twTsE1Bjhv — ANI (@ANI) March 13, 2026 हकीम इलाही ने कहा- ईरान ने बंद नहीं किया है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हिंदुस्तान में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं हुआ है. वर्तमान परिस्थितियों के कारण जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान कभी नहीं चाहता था कि यह जलडमरूमध्य बंद हो. उन्होंने कहा कि कुछ जहाज अभी भी वहीं से गुजर रहे हैं. विश्व के नेता डाले अमेरिका पर युद्ध रोकने का दबाव- इलाही अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने यह भी कहा कि इस युद्ध की शुरुआत करने वालों को ही इसे रोकना होगा. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में कई लोग पीड़ित हैं. विश्व नेताओं को एकजुट होकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर दबाव डालना चाहिए और उनसे इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोकने का आग्रह करना चाहिए. #WATCH | Delhi: Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, “…Iran has not closed the Strait. It remains open; however, due to current conditions and circumstances, ships are unable to pass through the Hormuz. Otherwise, Iran never… pic.twitter.com/pfQHGHIjY7 — ANI (@ANI) March 13, 2026 क्यों खास है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यहां से वैश्विक तेल और गैस की बड़ी मात्रा गुजरती है. ऐसे में अगर यह रूट किसी कारण अवरुद्ध होता है तो इसका सीधा असर ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ता है. हिंदुस्तान भी इसी रास्ते से अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा खरीदता है. The post ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

Highlights कैसे हुआ यह अजीब रन आउट?  थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा  मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा  विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम  Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच स्पोर्ट्से गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला. पाकिस्तान टीम के उप कप्तान सलमान अली आगा को अजीब तरीके से रन आउट दिया गया. आउट होने के बाद वह काफी गुस्सा हो गए और मैदान पर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतार कर फेंक दिया. अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण उन पर आईसीसी की कड़ी सजा का खतरा मंडरा रहा है. कैसे हुआ यह अजीब रन आउट?  यह पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 39वे ओवर की है. उस समय मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे और मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को सीधा स्पोर्ट्सा जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पैरो के पास जाकर रुक गई. उस समय सलमान आगा अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे. उन्होंने स्पोर्ट्स भावना दिखाते हुए झुककर गेंद उठाई और गेंदबाज मेहदी हसन को देने लगे. लेकिन मेहदी ने चतुराई दिखाई और गेंद पकड़कर तुरंत स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी. अंपायर ने नियम के अनुसार उन्हें आउट दे दिया. थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा  मैदानी अंपायर ने अंतिम फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए नतीजा उनके खिलाफ रहा. यह देखकर आगा पूरी तरह भड़क गए. उनकी बांग्लादेशी खिलाड़ियो खासकर मेहदी हसन के साथ काफी तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर ही फेंक दिया. आउट होने से पहले आगा 62 गेंदो पर 64 रन बनाकर बहुत अच्छी पारी स्पोर्ट्स रहे थे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026 मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा  क्रिकेट के नियमो के अनुसार अंपायर के फैसले का विरोध करना, अंपायर के खिलाफ जाना और मैदान पर सामान फेंकना एक दंडनीय अपराध माना जाता है. आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सलमान आगा को लेवल 1 या लेवल 2 का दोषी माना जा सकता है. फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर मैच रेफरी से इसकी शिकायत जरूर करेंगे. इसके बाद मैच रेफरी अपराध का लेवल तय करेंगे. आम तौर पर ऐसे मामलो में खिलाड़ी की मैच फीस काटी जाती है और उन पर डिमेरिट अंक भी लगाए जाते है. विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम  सलमान आगा का यह विकेट मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन था और आगा-रिजवान के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी हो चुकी थी. पाकिस्तान एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन आगा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. अगली दो गेंदो के अंदर ही सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अंतिम ओवरो में लगातार विकेट गिरते गए और पूरी पाकिस्तानी टीम केवल 274 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर अफरीदी का खुलासा The post मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना

Chatra Crime News, चतरा (दीनबंधू/मो० तसलीम की रिपोर्ट): चतरा में शुक्रवार शाम अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ पर कुछ अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. बोलेरो वाहन से आये थे हमलार जानकारी के अनुसार युवक प्रेम प्रसंग के मामले में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था, इस दौरान बोलेरो से आये अपराधियों ने उस पर तीन गोली चलाई. पहली गोली युवक की छाती गोली और दूसरी गोली पैर में लगी. इसके बाद एक गोली बाइक के टंकी में गोली लगी. छाती में गोली लगने के कारण उसने ऑन द स्पॉट दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके पाकर फरार हो गये. Also Read: चतरा के पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक बना ‘आग का गोला’: दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान और अन्य डिटेल्स का पता लगाने के लिए पड़ताल जारी है. घटना के सभी पहलुओं की हो रही है जांच थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व जवान घटनास्थल के आसपास छापामारी कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अब तक कोई ठोस लीड नहीं मिल पायी है. Also Read: कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में जमशेदपुर की धमक! बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने कौशल सिंह The post कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361

Brother and Sister Cracked UPSC: आदित्य और आयुषी ऐसे परिवार से आते हैं जहां पढ़ाई और अनुशासन को बहुत महत्व दिया जाता है. उनके पिता सूर्यप्रकाश उपाध्याय लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच में वकील हैं. वहीं उनकी मां प्रतिभा उपाध्याय एक स्कूल में शिक्षिका हैं. लोग दोनों भाई-बहन को बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. आइए दोनों भाई-बहन की जर्नी को करीब से जानते हैं. Brother and Sister Cracked UPSC: पढ़ाई में शुरू से अव्वल दोनों भाई-बहन की पढ़ाई का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है. आदित्य ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. वहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला. दूसरी तरफ आयुषी ने भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और वहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया. आदित्य पहले IRS बने आदित्य की यह पहली सफलता नहीं है. उन्होंने इससे पहले यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास की थी और उन्हें हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा यानी IRS मिला था. वे आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहे. लेकिन उन्होंने यहीं रुकने की बजाय अपनी तैयारी जारी रखी. पिछले अनुभव से सीखते हुए उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इस बार और बेहतर रैंक हासिल की. रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई यूपीएससी की तैयारी के दौरान दोनों भाई-बहन ने काफी अनुशासित दिनचर्या अपनाई. वे रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करते थे. साथ ही नियमित रूप से करंट अफेयर्स, नोट्स और टेस्ट प्रैक्टिस पर ध्यान देते थे. उनका मानना है कि सिविल सेवा जैसी परीक्षा में लगातार मेहनत और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी होता है. यह भी पढ़ें: आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों? The post UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से काम करते वक्त आती है सुस्ती? अपने वर्कस्पेस को रिफ्रेश करने के 5 बजट-फ्रेंडली आइडियाज

Work From Home Hacks: घर से काम करना सुनने में तो बहुत आरामदायक लगता है, लेकिन अक्सर दोपहर होते-होते बिस्तर की याद आने लगती है और सुस्ती घेर लेती है. क्या आप जानते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण आपका काम करने का कोना हो सकता है? अगर आपका वर्कस्पेस बिखरा हुआ और उबाऊ है, तो काम में मन लगना मुश्किल है. अच्छी समाचार यह है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी आप अपनी टेबल को एक पॉवर स्टेशन बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान और सस्ते तरीके, जो आपके काम करने की जगह को नया लुक देंगे और आपकी प्रोडक्टिविटी को तुरंत बढ़ा देंगे. रोशनी का सही तालमेल (Proper Lighting) अंधेरे या कम रोशनी वाले कोने में काम करने से आंखों पर दबाव पड़ता है और नींद आने लगती है. क्या करें: अपनी टेबल को खिड़की के पास रखें ताकि आपको प्राकृतिक रोशनी मिल सके. अगर यह मुमकिन न हो, तो एक सस्ती लेकिन अच्छी ‘वॉर्म व्हाइट’ डेस्क लैंप का इस्तेमाल करें. फायदा: सही रोशनी आपके दिमाग को सतर्क रखती है और थकान कम करती है. मेज पर रखें एक छोटा पौधा (Desk Plants) प्रकृति के करीब रहने से तनाव कम होता है. अपनी टेबल पर एक छोटा सा पौधा रखने से वहां की हवा और माहौल दोनों बदल जाते हैं. क्या करें: स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या जेड प्लांट जैसे कम देखभाल वाले पौधे चुनें. ये सस्ते मिलते हैं और टेबल पर बहुत सुंदर लगते हैं. फायदा: हरा रंग आंखों को सुकून देता है और काम के प्रति उत्साह बढ़ाता है. सामान को सेट करें (Organize with Trays) बिखरी हुई फाइलें, पेन और तार न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि काम में रुकावट भी डालते हैं. क्या करें: पुरानी कार्डबोर्ड की छोटी पेटियों या डिब्बों को रंगीन कागज से सजाकर उन्हें पेन होल्डर या फाइल ऑर्गेनाइजर की तरह इस्तेमाल करें. फायदा: जब सामान अपनी जगह पर होता है, तो आपका दिमाग भी शांत और फोकस्ड रहता है. खुशबू का जादू (Essential Oils or Candles) काम के माहौल को रिफ्रेश करने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका है खुशबू. क्या करें: अपनी टेबल के पास एक सुगंधित मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाएं. नींबू या पुदीने की खुशबू ताजगी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. फायदा: अच्छी खुशबू सीधे आपके मूड को बेहतर करती है और काम में आने वाली सुस्ती को भगा देती है. विजन बोर्ड या मोटिवेशनल कोट्स (Inspiration Board) जब काम का बोझ बढ़ता है, तो मोटिवेशन की कमी होने लगती है. क्या करें: अपनी मेज के ठीक सामने दीवार पर कुछ सुंदर फोटो या मोटिवेशनल कोट्स चिपकाएं. आप अपने लक्ष्यों की एक छोटी लिस्ट भी वहां लगा सकते हैं. फायदा: ये कागज आपको याद दिलाते रहेंगे कि आप यह काम क्यों कर रहे हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे. ये भी पढ़ें: Stress Relief Tips: ऑफिस के काम से बढ़ गया है स्ट्रेस? मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 मिनट का तरीका Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post घर से काम करते वक्त आती है सुस्ती? अपने वर्कस्पेस को रिफ्रेश करने के 5 बजट-फ्रेंडली आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top