Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेतन्याहू ने कहा- ईरान पर जारी रहेगा जोरदार हमला, चीफ कमांडर तंगसिरी के मारे जाने का दावा

Israel Iran War: इजराइल की ओर से एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें प्रधानमंत्री नेतन्याहू नजर आ रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा, हम ईरानी आतंकवादी शासन के लक्ष्यों पर जोरदार हमले करना जारी रखेंगे. उन्होंने बताया- बुधवार रात हमने आईआरजीसी नौसेना के कमांडर को मार गिराया. उस व्यक्ति के हाथ बहुत से लोगों के खून से रंगे हुए थे. होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का नेतृत्व भी उसी ने किया था. हालांकि, ईरान ने अब तक तंगसिरी की मौत की पुष्टि नहीं की है. आईडीएफ ने भी अली रजा तंगसिरी के मारे जाने की पुष्टि की इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पुष्टि की कि वायु सेना ने सैन्य खुफिया और नौसेना की खुफिया शाखा से सटीक जानकारी के बाद बंदर अब्बास में रात भर हमला किया. हमले में ईरान के कमांडर अली रजा तंगसिरी को मार गिराया. #WATCH | West Asia conflict | Prime Minister of Israel, Netanyahu says, “We continue to forcefully strike the targets of the Iranian terrorist regime. Last night, we eliminated the Commander of the IRGC Navy. This man had a great deal of blood on his hands; he was also the one… pic.twitter.com/WRNr8d50V4 — ANI (@ANI) March 26, 2026 तंगसिरी तेल टैंकरों और जहाजों पर हमले के लिए जिम्मेदार था इजराइली सेना ने कहा- तंगसिरी कई सालों से, तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था. उसने होर्मुज जलडमरूमध्य और अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में शिपिंग, व्यापार की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाया. उसने होर्मुज को बंद किया और समुद्री क्षेत्र में आतंकवादी कार्रवाइयों को बढ़ावा दिया. इजराइल का दावा हमले में तंगसिरी के अलावा हनम रेजाई भी मारा गया तंगसिरी के साथ-साथ, आईडीएफ ने नौसेना के खुफिया विभाग के प्रमुख हनम रेजाई के खात्मे की भी पुष्टि की. रेजाई को समुद्री खुफिया जानकारी का केंद्र बताया गया. जो खुफिया जानकारी जुटाने में शामिल था. The post नेतन्याहू ने कहा- ईरान पर जारी रहेगा जोरदार हमला, चीफ कमांडर तंगसिरी के मारे जाने का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए करें अप्लाई, नंबर बढ़ाने का मिलेगा मौका

Bihar Board 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए हैं या जो एक-दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बड़ा मौका लेकर आती है. इस परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं. बोर्ड ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आइए जानते हैं कि कंपार्टमेंट एग्जाम क्या है. साथ ही इसके लिए कैसे अप्लाई (Bihar Board 2026) किया जाता है.  Bihar Board 2026: कंपार्टमेंट एग्जाम क्या है?  कंपार्टमेंट एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए कंडक्ट की जाती है, जो बोर्ड परीक्षा (Bihar Board 2026) में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं. इस एग्जाम के जरिए छात्रों को केवल उन्हीं विषयों में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है, जिनमें वे पास नहीं हो पाए थे. इसका एग्जाम का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स का साल बचाना. साथ ही उन्हें दोबारा मौका देना और जल्दी रिजल्ट देकर आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर देना होता है.  विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-https://t.co/cBJa23ZE8E#Bihar#BSEB#BiharBoard — Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 25, 2026 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई?  बिहार बोर्ड ने 12वीं के उन छात्रों के लिए स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया है जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या किसी विषय में पास नहीं हो पाए हैं. छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com और intermediate.biharboardscrutiny.com पर जाकर फॉर्म भरना होगा. स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करते समय छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने पर अलग से निर्धारित फीस देना होगा. कंपार्टमेंट परीक्षा की फीस से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस या इमेज में देखी जा सकती है. कैसा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.19 प्रतिशत रहा है. इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा, जबकि 84.09 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए. यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस The post बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए करें अप्लाई, नंबर बढ़ाने का मिलेगा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुमला नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासक भिड़े, SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, जानें मामला

Gumla Municipal Council, गुमला (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट) : नगर परिषद गुमला की पहली स्त्री अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने प्रशासक मनीष कुमार पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है. दोनों ने प्रशासक को गुमला से हटाने और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त (DC) से लिखित शिकायत की गयी है. रामनवमी की तैयारी के बीच बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को रामनवमी के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई, जलापूर्ति और गैस आपूर्ति की व्यवस्था पर चर्चा के लिए अध्यक्ष ने प्रशासक को अपने चैंबर में बुलाया था. इसी दौरान बातचीत के बीच माहौल अचानक गरमा गया. बैठक में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा अध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासक बिना किसी औपचारिकता के सीधे कुर्सी पर बैठ गये और शहर के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय उन्हें नियम-कानून समझाने लगे. चेयरमैन का दावा तो यह भी है कि प्रशासक ने गुमला नगर परिषद की अध्यक्ष से कहा, “आप नई हैं, आपको कुछ नहीं आता”. जैसे वाक्यों का प्रयोग किया जिससे विवाद और बढ़ गया. उपाध्यक्ष ने भी उठाये सवाल उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि प्रशासक के बोल जनता विरोधी थे. उन्होंने (प्रशासक ने) स्पष्ट कर दिया है कि वे महीने में सिर्फ एक दिन बोर्ड की बैठक के लिए आयेंगे, बाकी समय प्रशासनी काम करेंगे. उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. Also Read: East Singhbhum: यूसिल प्रबंधन के खिलाफ जादूगोड़ा के विस्थापितों का आक्रोश, एक घंटे तक काम ठप एसटी/एससी थाना में भी शिकायत मामला तूल पकड़ने के बाद अध्यक्ष ने गुमला एसटी/एससी थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही, उपायुक्त को आवेदन देकर प्रशासक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है. प्रशासक ने आरोपों को नकारा इस संबंध में प्रशासक मनीष कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है. उन्होंने सफाई दी कि अध्यक्ष नई हैं, इसलिए उन्हें केवल नियमों की जानकारी दी गयी थी. बिना नियमों के पालन के कोई भी प्रशासनी कार्य नहीं किया जा सकता. 12 दिन में ही आमने-सामने आए अधिकारी गौरतलब है कि 14 मार्च को ही नगर परिषद के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के महज 12 दिन के भीतर ही अध्यक्ष और प्रशासक के बीच शुरू हुए इस टकराव ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिये हैं. Also Read: Ramgarh: महाअष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारों से गूंजा पतरातू, निकाला गया विशाल जुलूस The post गुमला नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासक भिड़े, SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, जानें मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर

Mamata Banerjee Plane News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चार्टर्ड प्लेन बृहस्पतिवार शाम कोलकाता में खराब मौसम की चपेट में आ गया. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुख्यमंत्री के विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा. इस घटना के दौरान हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा कारणों से विमानों का परिचालन भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. अंततः मौसम में सुधार के बाद मुख्यमंत्री का विमान शाम 5:19 बजे सुरक्षित लैंड कर सका. चुनावी रैलियों से लौट रही थीं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद कोलकाता लौट रही थीं. उनके चार्टर्ड विमान ने अंडाल हवाई अड्डे से दोपहर लगभग 3:30 बजे उड़ान भरी थी. सामान्य परिस्थितियों में इस विमान को शाम करीब 4:00 बजे कोलकाता पहुंचना था. अचानक बदला मौसम और बनी ‘इमरजेंसी’ स्थिति अधिकारियों के अनुसार, जब विमान कोलकाता के करीब पहुंचा, तो शहर में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. तेज हवाएं चलने लगीं. खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के कारण एटीसी (ATC) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी. इसकी वजह से कारण विमान को आसमान में ही एक घंटे से अधिक समय तक होल्ड करना पड़ा. मौसम इतना खराब था कि एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन करीब 20 मिनट के लिए पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें घटनाक्रम एक नजर में स्थान : कोलकाता एयरपोर्ट विमान : चार्टर्ड प्लेन देरी का कारण : भारी बारिश और तेज हवाएं विमान की लैंडिंग : शाम 5:19 बजे (निर्धारित समय से 79 मिनट देरी से) सुरक्षित लैंडिंग के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का विमान काफी देर तक हवा में ही उड़ता रहा. शाम को जैसे ही मौसम में थोड़ा सुधार हुआ, पायलट ने 5:19 बजे विमान को सुरक्षित रन-वे पर उतार लिया. मुख्यमंत्री के सुरक्षित उतरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राहत की सांस ली. इसे भी पढ़ें नेपाल से तुर्की जा रहे विमान में आग, कोलकाता में इमर्जेंसी लैंडिंग बीच आसमान में विमान का ईंधन खत्म कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग The post आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किचन की ये 5 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी बीमारी की वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

Kitchen Tips: हमारे किचन को घर के सबसे जरूरी हिस्से के रूप में भी देखा जाता है. इसी जगह पर हम खुद के लिए और अपने परिवार के लिए खाने-पीने की चीजें बनाते हैं. किचन में हम हमेशा सतर्क होकर काम करते हैं ताकि कोई गलती ना हो जाए. लेकिन, लाख ध्यान रखने के बावजूद भी अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से सिर्फ हमारे सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि खाने की चीजों की क्वालिटी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप समय रहते इन गलतियों पर ध्यान दे देते हैं, तो अपने किचन को सिर्फ ज्यादा सुरक्षित ही नहीं बल्कि हेल्दी भी बना सकते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से. सब्जियों को सही तरीके से न धोना किचन में हम सबसे पहली जो गलती करते हैं वह है सब्जियों और फलों को सही तरीके से न धोना. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सब्जियों और फलों को थोड़े से पानी से धोने के बाद ही खाने या पकाने लग जाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो उनमें मौजूद गंदगी और कीटनाशक पूरी तरह से हटते नहीं है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि पकाने से पहले सब्जियों को पानी में भिगोकर कुछ देर रखें और उसके बाद अच्छे से उन्हें धोएं. आप अगर चाहें तो इन्हें साफ करने के लिए नमक या फिर बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: गर्मियों में अब जल्दी नहीं सड़ेंगी सब्जियां, ये आसान स्टोरेज हैक्स आएंगे आपके काम ज्यादा तेल का इस्तेमाल करने की गलती खाना बनाते समय ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना हमारे लिए एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. यह एक ऐसी गलती है जिसे हम अक्सर अनजाने में दोहराते रहते हैं. जब आप ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं तो खाने का स्वाद सिर्फ खराब नहीं होता है बल्कि सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि खाना पकाते समय कम तेल का इस्तेमाल करें और अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो चीजों को उबालकर, ग्रिल करके या फिर स्टीम करके भी खा सकते हैं. किचन की सफाई में लापरवाही किचन की सफाई में लापरवाही करना आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. जब किचन गंदा होता है, तो उसमें कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं जिनकी वजह से खाने की चीजें भी खराब हो सकती हैं. हर दिन गैस, प्लैटफॉर्म और जिन भी चीजों का इस्तेमाल आप किचन में कर रहे हैं उनकी सफाई अच्छी तरह से करें. इसके अलावा आपको हफ्ते में कम से कम एक बार किचन की डीप क्लीनिंग भी जरूर करें. यह भी पढ़ें: किचन में घंटों बिताने के बाद भी काम खत्म नहीं होता? ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी जिंदगी बचे हुए खाने को गलत तरीके से स्टोर करना जब खाना बच जाता है तो उसे सही तरीके से स्टोर ना करना भी हमारी एक बड़ी गलती हो सकती है. कई लोगों की आदत होती है कि वे खाने-पीने की चीजों को खुला छोड़ देते हैं या फिर एक सही कंटेनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से ये चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर खाना बच जाए तो उसे एक एयरटाइट डब्बे रखकर उसे फ्रिज में स्टोर करें. हाथों की सफाई का ख्याल न रखना जब आप खाना पका रहे होते हैं उस समय अपने हाथों की सफाई का ख्याल ना रखना भी आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. जब आप गंदे हाथों से खाना बनाने चले जाते हैं, तो कई तरह के बैक्टीरिया खाने की चीजों में चले जाते हैं. जब आप खाना बनाने जा रहे हैं उस समय और खाना बना लेने के बाद अपने हाथों की सफाई अच्छे से जरूर करें. यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान The post किचन की ये 5 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी बीमारी की वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दक्षिण भारत तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार

Cyber Fraud: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवपुरी इलाके के बी. राय रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 404 में कुछ अवैध काम चल रहा है. जब पुलिस की टीम ने वहां अचानक छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. एक साधारण से दिखने वाले फ्लैट को गिरोह ने अपना हाई-टेक कंट्रोल रूम बना रखा था. यहां से देश भर के लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगा जा रहा था. क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सबूत बरामद किए हैं. जब्त किए गए सामानों में 21 महंगे स्मार्टफोन, 24 एक्टिव सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड, चेक बुक और दो हाई-स्पीड लैपटॉप शामिल हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह दक्षिण हिंदुस्तान के राज्यों को विशेष रूप से निशाना बना रहा था. लुभावने ऑफर्स के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेम में फंसाया जाता और फिर चालाकी से उनके बैंक खाते साफ कर दिए जाते थे. सैलरी पर रखे गए थे हैकर्स छापेमारी में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये औरंगाबाद, गया और रोहतास के रहने वाले हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन लड़कों को सैलरी पर रखा गया था. ठगी के काम के लिए इन्हें हर महीने 15000 से 30000 रुपये तक की सैलरी दी जाती थी. गिरफ्तार आरोपियों में शशांक शेखर, मनीष कुमार, सूर्यदीप राज, रिशु कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें मास्टरमाइंड की तलाश जारी सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि इस पूरे काले कारोबार का सरगना अंकित कुमार है. वह छापेमारी के दौरान चकमा देकर भागने में सफल रहा, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों की कुंडली खंगाल रही है ताकि ठगी की कुल रकम का अंदाजा लगाया जा सके. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई अन्य राज्यों और बड़े गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश The post दक्षिण हिंदुस्तान तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जलकर मरे

Andhra Pradesh Accident: बस-लॉरी की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य कई लोग आग में झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जीवित बचे लोग अंधेरा, धुआं, आग और गर्मी से परेशान हो गए. कई लोग नींद की वजह से हादसे के बाद सीट से गिर गए और घायल हो गए. एक स्थानीय निवासी ने बताया, आज सुबह-सवेरे, 5:45 से 6 बजे के बीच, एक ट्रक और एक यात्री बस की टक्कर हो गई. जब बस में आग लगी, तब उसके अंदर लगभग 40 यात्री सवार थे. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने आग बुझाई और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दुख की बात है कि 13 लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. भयावह था हादसे का मंजर बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. वहां का मंजर काफी भयावह था. शवों को जब एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था तो सड़क पर कई पूरी तरह से झुलसे हुए शव पड़े हुए थे. एक यात्री की पसलियां तक दिखाई दे रही थीं. जो आग की भयावहता को दिखाता है. #WATCH | Markapuram, Andhra Pradesh: A Local says, “… Early this morning, between 5:45 and 6 o’clock, a truck and a travel bus collided. Around 40 passengers were inside when the bus caught fire. Villagers informed the police, and fire trucks arrived quickly. They extinguished… https://t.co/IutjGlOXVt pic.twitter.com/RWgAYptwzj — ANI (@ANI) March 26, 2026 स्त्री यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई अस्पताल में बिस्तर पर लेटी एक स्त्री यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई. कहा- उनके साथ यात्रा कर एक लड़के ने कहा था, पिन्नी (आंटी), हम इस दुर्घटना में मर जाएंगे. हमें सुबह तक उदयगिरि पहुंचना था. हम तीन लोग थे. हम में से दो जीवित हैं, लेकिन लड़के का कोई पता नहीं है. हम सो रहे थे और अपनी सीट से गिर गए. जब ​​तक हमें गिरने का कारण समझ आया, तब तक धुआं ही धुआं भर गया था. दो लोग बगल के दरवाजे से निकलने में कामयाब रहे. स्त्री के अनुसार, बस बहुत तेज गति से चल रही थी और वह पीछे से पांचवीं पंक्ति में बैठी थी. शरीर पर आग की लपटें थीं हादसे में झुलसे एक युवक ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ था. मैं सो रहा था. हादसे के बाद मैं सड़क पर गिर गया. मेरे शरीर पर आग की लपटें थीं. एक अन्य पुरुष यात्री ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हु. उसे और एक अन्य व्यक्ति को खिड़की तोड़कर कूदना पड़ा. जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे यात्री एक यात्री ने बताया- उसने तेलंगाना के निजामाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी और पामुरु जा रहा था कि तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई. उसने बताया कि दुर्घटना के समय यात्री जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे. The post आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जलकर मरे appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर रेल मंडल में महिला दिवस का गरिमामय आयोजन

स्त्री कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल में स्त्री दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 मार्च 2026 को मंडल रेल कार्यालय स्थित मंथन सभागार में एक भव्य एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं कार्यस्थल पर स्त्रीओं की भूमिका, उनके योगदान तथा स्त्री सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्त्री कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि— “यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रत्येक स्त्री कर्मचारी अपने पुरुष समकक्ष की तुलना में कहीं अधिक दायित्वों और दबावों का प्रेशर झेलती हैं। वे घर में बुजुर्ग माता-पिता एवं सास-ससुर की देखभाल, बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, उनके दैनिक जीवन के प्रबंधन तथा संपूर्ण गृह व्यवस्था का कुशल संचालन करती हैं। इन सभी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे कार्यालयीन कार्यों का भी अत्यंत दक्षता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करते हुए निरंतर उच्चतम स्तर का योगदान प्रदान करती हैं।” कार्यक्रम के दौरान स्त्री एवं बाल विकास मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय द्वारा तैयार स्त्री सशक्तिकरण विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित सभी को प्रेरित किया। इसके उपरांत विभिन्न स्त्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों—जैसे श्रीमती रेखा साहू,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्रीमती अनन्या स्मृति, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती कंचन कुमारी, लोको पायलट,गुड्स तथा श्रीमती कंचन कुमारी, वरीय वाणिज्य लिपिक सह टिकट निरीक्षक ने अपने-अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने अपने अनुभवों के माध्यम से कार्यस्थल पर स्त्रीओं की चुनौतियों, उपलब्धियों तथा आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के क्रम में सभी प्रतिभागियों एवं स्त्री कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप एक-एक सम्मान स्मारिका भी प्रदान किया गया। इस पहल ने सभी के बीच उत्साह एवं सम्मान की भावना को और प्रबल किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज का यह आयोजन न केवल स्त्रीओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि समाज एवं कार्यस्थल पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पुनः स्थापित करने में भी सफल रहा। कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की सदस्याओं का भी योगदान रहा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा सहित मंडल की स्त्री कर्मचारियों तथा सभी शाखाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Friday OTT Releases: मार्च के आखिरी शुक्रवार OTT पर फिल्मों-सीरीज का खजाना, घर बैठे करें बिंज-वॉच

Friday OTT Releases (27 March): अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है. 27 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. Netflix से लेकर JioHotstar और Prime Video तक, हर जगह नया कंटेंट देखने को मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या नया आया है और क्या देखना चाहिए. 53 Sundays – Netflix यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें तीन भाई-बहन अपने बुजुर्ग पिता के भविष्य को लेकर मिलते हैं. लेकिन बातचीत धीरे-धीरे झगड़ों और पुराने मुद्दों में बदल जाती है. इसमें फैमिली ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी दोनों देखने को मिलती है. BTS: The Return – Netflix यह डॉक्यूमेंट्री BTS के फैंस के लिए खास है. इसमें बैंड के सभी मेंबर्स चार साल के ब्रेक के बाद फिर से साथ आते हैं और अपनी नई एल्बम पर काम करते दिखते हैं. इसमें उनके पर्सनल और अनदेखे पल भी देखने को मिलते हैं. Mardaani 3 – Netflix रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी के रोल में नजर आ रही हैं. इस बार वह एक बड़े ट्रैफिकिंग नेटवर्क से 93 लड़कियों को बचाने के मिशन पर हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा. Masthishka Maranam – Netflix यह एक अलग तरह की साइबर-पंक थ्रिलर है. कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो दूसरों की यादें देख सकता है. लेकिन एक दिन वह किसी के दिमाग से एक मर्डर होते देख लेता है, जिससे कहानी और भी डरावनी हो जाती है. Muthu Alias Kaattaan – JioHotstar यह एक मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें विजय सेतुपति एक ऐसे आदमी का रोल निभा रहे हैं, जिसकी कई पहचान हैं. जब उसके जैसा दिखने वाला कटा हुआ सिर मिलता है, तो पुलिस उसे ढूंढने में लग जाती है. कहानी में सस्पेंस और ट्विस्ट भरपूर हैं. House of David Season 2 – Prime Video इस सीज़न में डेविड की कहानी आगे बढ़ती है, जहां वह एक साधारण इंसान से एक ताकतवर योद्धा और नेता बनता है. इसमें पावर, नेतृत्व और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. For All Mankind Season 5 – Apple TV यह सीरीज़ एक अलग दुनिया दिखाती है, जहां स्पेस रेस अलग तरीके से आगे बढ़ती है. नए सीजन में मंगल और पृथ्वी के बीच टकराव को दिखाया गया है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है. यह भी पढ़ें: Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील The post Friday OTT Releases: मार्च के आखिरी शुक्रवार OTT पर फिल्मों-सीरीज का खजाना, घर बैठे करें बिंज-वॉच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

INDO-NEPAL Border : बॉर्डर पर सख्ती! दोनों देशों ने मिलकर बनाया प्‍लान, जानिए नई सरकार बनने से पहले क्‍या होने वाला है खास

India Nepal border security : बिहार में नई प्रशासन बनने से पहले हिंदुस्तान-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक्‍शन शुरू होता नजर आ रहा है. मोतिहारी में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सर्वेक्षण और सीमा स्तंभों के रखरखाव को लेकर संयुक्त रणनीति तैयार की गई है. मोतिहारी में आयोजित पहली फील्ड सर्वे टीम की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने भाग लिया. सीमा से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. यह बैठक सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित था. India Nepal joint प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया. सात सीमावर्ती जिलों पर विशेष फोकस बैठक में बिहार के सात सीमावर्ती जिले किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से जुड़ी नीतिगत समस्‍याओं और मुद्दों पर बातचीत की. इन जिलों में सीमा स्तंभों की स्थिति, उनकी पहचान और रखरखाव से जुड़े मुद्दे लंबे समय से प्राथमिकता में रहे हैं, लेकिन इन पर ठीक तरीके से काम नहीं हो पा रहा था. अब इन्‍हें तेजी से सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है. सीमा स्तंभों के रखरखाव और दोबारा बनाने पर सहमति बैठक में मौजूद अधिकारियों ने boundary pillars, रखरखाव, क्षतिग्रस्त या लापता स्तंभों को दोबारा लगाने और उनकी नियमित निगरानी को लेकर द्वीपक्षीय योजना तैयार की है. INDO-NEPAL Border पर कुल 5,312 सीमा स्तंभ लगे हैं. इनकी देखरेख और पुनर्निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच समन्वित प्रयासों को तेज करने पर सहमति बन गई है. दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी ने बढ़ाया महत्व इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सर्वे ऑफ इंडिया, वन विभाग के अधिकारी सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों के डीएम और सर्वे अधिकारी भी शामिल हुए. दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त भागीदारी ने इस पहल को और अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं. समन्वय मजबूत होने से सीमा प्रबंधन होगा बेहतर उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री Vijay Kumar Sinha ने कहा कि हिंदुस्तान-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सर्वेक्षण और सीमा स्तंभों के रखरखाव को लेकर यह पहली बैठक है. उन्होंने भरोसा दिखाया कि इस पहल से हिंदुस्तान और नेपाल के बीच आपसी समन्वय और अधिक मजबूत होंगे, जिससे सीमा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था में सुधार होगा. Also Read : बिहार में इन 4 शहरों में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर The post INDO-NEPAL Border : बॉर्डर पर सख्ती! दोनों देशों ने मिलकर बनाया प्‍लान, जानिए नई प्रशासन बनने से पहले क्‍या होने वाला है खास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top