Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला

रांची से प्रणव/प्रियंका की रिपोर्ट RSS Ranchi Office: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर मंगलवार देर रात तौर पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते बाबूलाल मरांडी, सी पी सिंह, संजय सेठ आरएसएस ऑफिस पहुंचे हैं. पुलिस की टीम भी जांच करने पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर पेट्रोल बम आरएसएस ऑफिस पर फेंकने की कोशिश करते नजर आए.  The post रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी…

Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम के फैंस के लिए बुरी समाचार है. सिंगर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिसमें बताया कि वे नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पिछले हफ्ते काफी मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. सोनू ने यह भी कहा कि कई MRI और CT स्कैन भी हो चुके हैं. फिलहाल दवाइयां ले रहे हैं. इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया. सिंगर ने अपने कंधे पर लगा एक पैच दिखाते हुए कहा, “मेरी नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से मेरे MRI और CT स्कैन हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं.” सिंगर ने बताया कि इस हालत की वजह से उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख में रहना पड़ रहा है और रेगुलर फिजियोथेरेपी सेशन भी हो रही है. View this post on Instagram A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) काफी पेन में हैं सोनू निगम इलाज के बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा कि फिजियोथेरेपी का एक्सपीरियंस काफी मुश्किल रहा. उन्होंने कहा, “फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक था. मैं अभी पेनकिलर ले रहा हूं. इसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी हो गया है.” सिंगर ने आगे बताया कि इलाज के दौरान दी गई मसल-रिलैक्सेंट दवाओं का असर उनके गले पर भी पड़ा है. हालांकि तकलीफ के बावजूद, सिंगर ने मुंबई में तय परफॉर्मेंस करने का फैसला किया. सोनू निगम के बारे में सोनू को फर्स्ट ब्रेक 19 साल की उम्र में गुलशन कुमार जी से मिला, जिसके बाद उन्होंने 1995 में ‘सा रे गा मा’ किया. हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू ‘ओ आसमान वाले जमीन पर उतर के देख’ गाने से किया. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने गाए हैं. ‘कल हो ना हो’ (2003) के टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें एक नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. इतने सालों में, सोनू ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं, जिसमें ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस, 1997), ‘सूरज हुआ मद्धम’ (कभी खुशी कभी गम, 2001), ‘कल हो ना हो’ (2003) शामिल है. यह भी पढ़ें- Bandar Lifetime Box Office: फ्लॉप हुई बॉबी देओल की बंदर, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा The post इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

1 लाख रुपये से कम कीमत में एक अच्छी बाइक खरीदना आज भी लाखों ग्राहकों की पहली पसंद है. इस बजट में आपको कम्यूटर से लेकर स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स तक के कई ऑप्शन मिल जाएंगे. खास बात यह है कि ये बाइक्स बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. आपके लिए यहां Honda से लेकर TVS और Bajaj के ऐसे 5 मॉडल ऑपशंस दिए गए हैं, जो आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. Bajaj Platina 110 1 लाख रुपये से कम के बजट में Bajaj Platina 110 एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 115.45cc का इंजन मिलेगा, जो 8.60hp और 9.81Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. माइलेज की बात करें, तो यह बाइक करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. इस बाइक का सस्पेंशन सेटअप खराब रास्तों पर भी आपको आरामदायक राइड ऑफर करेगा. साथ ही, इसका मेंटेनेंस खर्च भी ज्यादा नहीं है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 73,142 रुपये है. TVS Star City Plus TVS Star City Plus एक लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में से एक है. इसमें आपको 109.7cc का इंजन मिलेगा, जो 8.1hp और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक 67kmpl से लेकर 83kmpl तक का बेहतरीन माइलेज देती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, इको इंडिकेटर, LED हेडलाइट और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. यह बाइक भी दो वेरिएंट Drum और Disc में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 74,900 रुपये से 77,800 रुपये तक जाती है. Honda Shine 125 1 लाख रुपये से कम बजट में Honda Shine 125 एक अच्छा और पॉपुलर ऑप्शन है. इसमें आपको 123.9cc का इंजन मिलेगा, जो 10.5hp और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज की बात करें, तो यह बाइक लगभग 55 से 65kmpl तक का माइलेज दे सकती है. बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद इंजन इसकी बड़ी खूबियां हैं. यह दो वेरिएंट Drum और Disc में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 82,142 रुपये से शुरू होकर 86,502 रुपये तक जाती है. Hero Super Splendor Xtec Hero की Super Splendor Xtec बाइक 1 लाख रुपये से कम बजट में एक फीचर-रिच ऑप्शन है. इसमें 124.7cc का इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो रोजाना की राइडिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह बाइक 60 से 65kmpl तक का माइलेज देती है. बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 88,916 रुपये से शुरू होकर 85,275 रुपये के बीच है. Bajaj Pulsar 125 अगर आपको 1 लाख रुपये से कम में स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहिए, तो फिर आपके लिए Bajaj Pulsar 125 एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस बाइक का स्पोर्टी लुक और आकर्षक डिजाइन इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं. 124.4cc इंजन से लैस यह बाइक रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. यह बाइक 50 से 55kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 91,757 रुपये है. नोट: इस आर्टिकल में बताई गई बाइक की कीमत झारखंड रांची के एक्स-शोरूम के अनुसार है. अलग-अलग शहरों में इन बाइक्स की कीमत में अंतर हो सकती है. इसलिए खरीदने से पहले शोरूम जा कर कीमत पता कर लें. यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’ The post रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Lionel Messi hattrick: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच किसी सपने जैसा रहा. अल्जीरिया के खिलाफ उतरी अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि यह मेसी का 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था. इस मौके को यादगार बनाते हुए मेसी ने न सिर्फ वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली हैट्रिक जड़ी, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के सर्वकालिक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. View this post on Instagram A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup) वर्ल्ड कप 2026 में मेसी का धमाका फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने ओपनिंग मैच में लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया. मेसी ने मुकाबले के 17वें मिनट में ही अल्जीरियाई डिफेंस को पूरी तरह छकाते हुए पहला गोल दागा और अर्जेंटीना को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी, जो पहले हाफ की समाप्ति तक कायम रही. दूसरे हाफ में भी मेसी का आक्रामक रूप जारी रहा और उन्होंने 60वें मिनट में एक और सटीक शॉट स्पोर्ट्सकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. लेकिन मैच का असली रोमांच तब देखने को मिला जब मेसी ने अपने अंदाज में अल्जीरिया के पूरे डिफेंस को अकेले भेदते हुए अपना तीसरा जादुई गोल किया. इस अविश्वसनीय गोल के साथ मेसी ने न सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की, बल्कि अर्जेंटीना को एक शानदार जीत दिलाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है. यह उनके इंटरनेशनल करियर की 11वीं हैट्रिक है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के जर्मनी के दिग्गज मिरास्लोव क्लोज के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. 6 वर्ल्ड कप स्पोर्ट्सने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया. वह दुनिया के इकलौते ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है. अपने करियर के इस सबसे ऐतिहासिक मुकाबले को मेसी ने और भी यादगार बना दिया. उन्होंने स्पोर्ट्स पर इस कदर दबदबा बनाया कि अकेले अपने दम पर अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया. इसे भी पढ़े- जब लाइव मैच में आपा खो बैठा यह दिग्गज खिलाड़ी, रेफरी के मुंह पर थूका और फिर जो हुआ… The post मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में ‘हिसाब बताओ या अंडे खाओ’, गुस्सायी महिलाओं को देख भाग गये तृणमूल नेता

मुख्य बातें 9 वर्षों से नहीं दिया गया है कोई हिसाब नहीं खुलेगा कार्यालय का ताला Bengal News: बनारहाट (जलपाईगुड़ी): पश्चिम बंगाल में इस समय अंडा फेंकने का चलन बढ़ गया है. हर विवाद में अंडा फेंकने की बात सामने आ रही है. भ्रष्ट तृणमूल नेताओं के सड़कों पर उतरते ही उन पर अंडे फेंके जा रहे हैं. हालात ऐसे बन गये हैं कि बंगाल में गुस्सयी स्त्रीओं को देखते ही तृणमूल नेता भागने लगते हैं. ऐसा ही कुछ जलपाईगुड़ी जिले के बनारहाट के शालबारी-1 ग्राम पंचायत क्षेत्र में देखने को मिला. स्वयं सहायता समूह से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इलाके में आक्रोश फैल गया है. सौ से अधिक स्त्री सदस्यों ने हाथों में अंडे लेकर अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन किया. 9 वर्षों से नहीं दिया गया है कोई हिसाब जानकारी के अनुसार हाथ में अंडे लेकर स्त्री प्रदर्शनकारियों ने संघ कार्यालय को घेर लिया. आरोप है कि संघ के वित्तीय लेन-देन का पारदर्शी लेखा-जोखा पिछले 9 वर्षों से सदस्यों के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया है. इसके अलावा, यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रशासनी परियोजनाओं से प्राप्त विभिन्न कृषि उपकरणों का निजी उद्देश्यों के लिए उपयोग किया गया है. प्रदर्शनकारियों का दावा था कि अध्यक्ष दीपा रॉय और संघ के अन्य अधिकारी अपने हाथों में अंडे देखकर ‘अंडा चिकित्सा’ के डर से कार्यालय छोड़कर चले गए. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें नहीं खुलेगा कार्यालय का ताला तृणमूल नेताओं के कार्यालय से भाग जाने के बाद हालात इतने उग्र हो गये कि बनारहाट पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हिसाब मिलने तक इमारत का ताला नहीं खोला जाएगा. इस संबंध में राज छेत्री ने कहा-मैं पिछले 9 वर्षों का हिसाब लेने आया हूं. मैंने अध्यक्ष से हिसाब देने को कहा था, लेकिन वह हिसाब देने नहीं आए. उनका कहना है कि वे हिसाब नहीं देंगे. उन्होंने पिछले 9 वर्षों में भ्रष्टाचार किया है. अब उनके लिए एक ही रास्ता है, हिसाब बताओ नहीं तो अंडे खाओ. Also Read: बंगाल में चोरी हो गयी 300 करोड़ की मिट्टी! डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर दर्ज The post बंगाल में ‘हिसाब बताओ या अंडे खाओ’, गुस्सायी स्त्रीओं को देख भाग गये तृणमूल नेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में महंगाई भत्ता संबंधी अधिसूचना निकली फर्जी, मनोज अग्रवाल ने कर्मचारियों को किया आगाह

मुख्य बातें प्रशासन ने की कार्रवाई अधिसूचना पर दर्ज है ‘एआई जनरेटेड’ Manoj Agarwal on DA: कोलकाता: महंगाई भत्ता (डीए) से संबंधित AI से बने एक परिपत्र के वायरल होने पर पश्चिम बंगाल प्रशासन ने संज्ञान लिया है. मुख्य सचिव मनोज पंथ के फर्जी हस्ताक्षरवाले इस परिपत्र पर प्रशासन कार्रवाई की है. इस मामले में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल (मनोज पंथ) ने खुद प्रशासनी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सचेत किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पता चला है कि सोमवार से सोशल मीडिया पर एक परिपत्र वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्य सचिव के नाम और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है. प्रशासन ने की कार्रवाई फर्जी अधिसूचना में दावा किया गया था कि प्रशासनी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जुलाई से 22 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी. इसके बाद इसे मुख्य सचिव के नाम से फेसबुक और व्हाट्सएप समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैला दिया गया. इसके बाद मनोज अग्रवाल ने कार्रवाई की. प्रशासनी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक नई अधिसूचना जारी की गई. इसमें कहा गया कि किसी भी ऐसे निर्देश पर विश्वास न करें जो प्रशासनी आदेश के रूप में वायरल हो रहा हो. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अधिसूचना पर दर्ज है ‘एआई जनरेटेड’ परिपत्र में व्यंग्यपूर्वक यह भी कहा गया है कि मुख्य सचिव के पास महंगाई भत्ते में इतनी बड़ी वृद्धि को मंजूरी देने की ‘अलौकिक शक्तियां’ नहीं हैं. यह भी कहा गया है कि 22 जून को राज्य बजट पेश होने तक महंगाई भत्ते से संबंधित किसी भी घोषणा को प्रशासनी आदेश नहीं माना जाना चाहिए. हालांकि, वायरल हुए दस्तावेज़ पर ‘एआई जनरेटेड’ लिखा हुआ था. इसी वजह से इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं. नतीजतन, इस दस्तावेज़ को प्रशासनी दिशा-निर्देश नहीं, बल्कि व्यंग्यात्मक या कृत्रिम रूप से निर्मित संदेश माना जा रहा है. Also Read: कोलकाता को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, बेहाला में शुरू हुआ सर्वेक्षण The post बंगाल में महंगाई भत्ता संबंधी अधिसूचना निकली फर्जी, मनोज अग्रवाल ने कर्मचारियों को किया आगाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महंगा हुआ या सस्ता? देखें 17 जून की लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट 

Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: 17 जून को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की समाचारों के बाद ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में कमी आई है, जो 79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं. हिंदुस्तान में फ्यूल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और प्रशासनी टैक्स पर निर्भर करती हैं.  क्या आज बदले पेट्रोल के दाम?  पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में यह 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में इसमें 0.03 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 111.21 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, पटना और नोएडा जैसे कुछ शहरों में आज कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. पेट्रोल रेट टेबल: शहर कल का रेट (₹) आज का रेट (₹) बदलाव (₹) पटना 114.24 113.65 -0.59 भागलपुर 114.78 114.78 0.00 दरभंगा 114.16 114.16 0.00 गया 114.43 114.40 -0.03 मुजफ्फरपुर 114.10 114.18 +0.08 देवघर 105.05 104.95 -0.10 धनबाद 105.30 105.30 0.00 जमशेदपुर  105.19 105.22 +0.03 रांची 105.26 105.26 0.00 लखनऊ 101.86 102.04 +0.18 नोएडा 102.12 102.06 -0.06 नई दिल्ली 102.12 102.12 0.00 कोलकाता 113.47 113.47 0.00 मुंबई 111.18 111.21 +0.03 चेन्नई 107.87 108.01 +0.14 बेंगलुरु 110.89 110.89 0.00 हैदराबाद 115.73 115.73 0.00 गुरुग्राम  102.80 103.17 +0.37 भोपाल 114.45 114.45 0.00 डीजल के रेट में क्या हुआ?  डीजल के मामले में स्थिति काफी स्थिर है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. अधिकांश प्रमुख शहरों में इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चेन्नई और गुरुग्राम जैसे कुछ शहरों पर बहुत ही मामूली तेजी देखने को मिली है.  डीजल रेट टेबल: शहर कल का रेट (₹) आज का रेट (₹) बदलाव (₹) पटना 100.20 99.65 -0.55 भागलपुर 100.68 100.68 0.00 दरभंगा 100.11 100.11 0.00 गया 100.38 100.35 -0.03 मुजफ्फरपुर 100.05 100.13 +0.08 देवघर 100.25 100.15 -0.10 धनबाद 100.51 100.51 0.00 जमशेदपुर  100.42 100.42 0.00 रांची 100.49 100.49 0.00 लखनऊ 95.36 95.53 +0.17 नोएडा 95.56 95.54 -0.02 नई दिल्ली 95.20 95.20 0.00 कोलकाता 99.82 99.82 0.00 मुंबई 97.83 97.83 0.00 चेन्नई 99.66 99.78 +0.12 बेंगलुरु 98.80 98.80 0.00 हैदराबाद 103.82 103.82 0.00 गुरुग्राम 95.47 95.83 +0.36 भोपाल 99.55 99.55 0.00 ये भी पढ़ें: ना महंगा हुआ, ना सस्ता, 16 जून को टस से मस नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम  The post महंगा हुआ या सस्ता? देखें 17 जून की लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 48 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून तक अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam Samachar: बिहार में कहीं प्रचंड गर्मी तो कहीं हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. माना जा रहा है कि मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. लेकिन मौसम विभाग की ओर से लगभग 48 घंटे बाद पूरे बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. आज इन 26 जिलों के लिए चेतावनी जारी इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम बिगड़ा रह सकता है. बिहार में 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम? 18 जून- 18 जून को उत्तर और पूर्वी हिस्से के जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. इस दिन मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.19 जून- 19 जून से पूरे बिहार में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज और दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में भयंकर बारिश हो सकती है. बाकी के जिलों में भी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है.20 जून- 20 जून को भी पूरे बिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है और डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरू बिहार के कुछ जिले और दक्षिण बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि मध्य बिहार और पूर्वी बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दिन भागलपुर, बांका और जमुई जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/FbOn7sohwS — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 16, 2026 बिहार में क्यों थमा मॉनसून? मौसम विभाग की माने तो, ऊपरी वायुमंडल की हवाएं के असामान्य पैटर्न की वजह से मॉनसून कहीं ना कहीं कमजोर पड़ गया है. पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर चली गई है, जिसकी वजह से मॉनसून को आगे बढ़ाने वाली हवाएं प्रभावित हो रही हैं. लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके सामान्य होने की संभावना है. बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में प्री-मॉनसून जैसी गतिविधियां जारी हैं. ऐसे में पूरे बिहार में प्री-मॉनसून की गलितिविधियां 48 घंटे बाद दिखने की संभावना है. Also Read: Encounter In Muzaffarpur: पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर The post बिहार में 48 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून तक अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मॉनसून के दो दिनों तक कमजोर रहने के बाद एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को रांची सहित खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़ और बोकारो में दोपहर बाद 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, अन्य जगहों पर आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन तापमान में वृद्धि रहेगी. 18 जून को भी यही स्थिति रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जून तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं. कई जगहों पर बारिश हो सकती है.  19 जून का मौसम  19 जून से रांची सहित 17 जिलों हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में तीन दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मॉनसून कमजोर पड़ते ही बढ़ा तापमान  मॉनसून के कमजोर पड़ने के साथ ही जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 39.2 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को सिर्फ कांके में एक मिमी बारिश हुई.  यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी The post झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

Russian Warship Firing English Channel: इंग्लिश चैनल में तनातनी बढ़ रही है. रूस के ‘शैडो फ्लीट’ को जब्त करने और उसके हिंदुस्तानीय कैप्टन को गिरफ्तार करने के बाद, मंगलवार को यहां एक ऐसी घटना घटी, जिसने कुछ समय के लिए समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी. रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक ब्रिटिश ध्वज वाली यॉट और रूसी युद्धपोत के बीच संभावित टक्कर को टालने के लिए चेतावनी स्वरूप गोलियां चलानी पड़ीं. यह घटना ब्रिटेन के दक्षिणी तट के पास आइल ऑफ वाइट से लगभग 32 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुई. इसमें रूसी फ्रिगेट ‘एडमिरल ग्रिगोरोविच’ और ब्रिटेन की ‘ब्राइट फ्यूचर’ नाम की एक यॉट शामिल थी. हालांकि, राहत की बात है कि घटना के दौरान यॉट पर मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली.  रूस का दावा- यॉट खतरनाक दिशा में बढ़ रही थी रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्धपोत के चालक दल ने देखा कि ‘ब्राइट फ्यूचर’ ऐसी दिशा में आगे बढ़ रही थी, जिससे वह सीधे युद्धपोत के बेहद करीब पहुंच सकती थी. मंत्रालय के मुताबिक, यॉट के चालक दल से रेडियो के जरिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद रूसी नाविकों ने उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए सिग्नल फ्लेयर भी दागे. 150 मीटर की दूरी पर पहुंची यॉट, फिर चली चेतावनी गोली रूस का कहना है कि सभी चेतावनियों के बावजूद यॉट अपनी दिशा में आगे बढ़ती रही. जब दोनों जहाजों के बीच की दूरी घटकर लगभग 150 मीटर रह गई, तब ‘एडमिरल ग्रिगोरोविच’ के कमांडर ने यॉट के संभावित मार्ग के सामने छोटे हथियारों से चेतावनी गोलियां चलाने का आदेश दिया. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘फ्रिगेट एडमिरल ग्रिगोरोविच के चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का पूरी तरह पालन किया और किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए.’ रूस के अनुसार, चेतावनी मिलने के बाद ‘ब्राइट फ्यूचर’ ने अपनी दिशा बदल ली और युद्धपोत से दूर चली गई. Russian warship BLASTS WARNING SHOTS at UK-flagged Bright Future yacht — MoD Yacht on ‘DANGEROUS COURSE’ straight toward Russian ship Yacht IGNORED radio contact attempt even as Russian ship fired flares LAST RESORT: Warship FIRES warning shot, yacht immediately turns away pic.twitter.com/xV4pMmIZBn — RT (@RT_com) June 16, 2026 ब्रिटेन ने भी की घटना की पुष्टि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि की है.  घटना के बाद ब्रिटिश नौसेना के जहाज ‘एचएमएस टाइन’ से एक सीबोट भेजी गई, जिसने यॉट पर मौजूद लोगों की जांच की. हालांकि ब्रिटिश पक्ष ने स्पष्ट किया कि चेतावनी गोलियां सीधे यॉट को निशाना बनाकर नहीं चलाई गई थीं, बल्कि उनका उद्देश्य संभावित टक्कर को रोकना था. इसके बाद यॉट ने अपनी यात्रा जारी रखी. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय रूसी युद्धपोत पर रॉयल नेवी के गश्ती जहाज ‘एचएमएस मर्सी’ की निगरानी बनी हुई थी. प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुई और ब्रिटिश अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी थी. इंग्लिश चैनल दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. रूसी नौसैनिक जहाज नियमित रूप से इस रास्ते से गुजरते हैं. उनकी गतिविधियों पर ब्रिटिश सैन्य एजेंसियां लगातार नजर रखती हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां तनातनी बढ़ रही है. ब्रिटेन ने रोका था रूसी ‘शैडो फ्लीट’ का जहाज यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब रविवार को ब्रिटिश कमांडो बलों ने रूस की कथित ‘शैडो फ्लीट’ से जुड़े तेल टैंकर ‘स्मिर्टोस’ पर कार्रवाई की थी. ब्रिटेन और यूक्रेन ने इस अभियान को रूस की युद्ध क्षमता के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम बताया था. दक्षिणी इंग्लैंड के तट के पास चलाए गए इस अभियान में ब्रिटिश कमांडो हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे रात के अंधेरे में जहाज पर उतरे थे. इस शिप में हिंदुस्तान और जॉर्जिया के 24 नाविक सवार हैं. फिलहाल इन सभी को ब्रिटेन के डॉर्सेट तट पर रोका गया है. ये भी पढ़ें:- सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें:- ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया हिंदुस्तानीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी हिंदुस्तानीय कप्तान अजय पंत पर लगा प्रतिबंध उल्लंघन का आरोप इस मामले में सोमवार को ब्रिटिश अभियोजन अधिकारियों ने ‘स्मिर्टोस’ के हिंदुस्तानीय कप्तान अजय पंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. उन पर रूस पर लगाए गए ब्रिटिश प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. ब्रिटेन ने यूक्रेन पर रूस के 2022 के आक्रमण के बाद कई आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लागू किए थे. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि ‘स्मिर्टोस’ इन प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था. 38 वर्षीय अजय पंत को मंगलवार को साउथैम्प्टन मजिस्ट्रेट अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उन्होंने केवल अपना नाम, जन्मतिथि और हिंदुस्तान स्थित अपना पता बताया. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आरोपों पर किसी प्रकार की दलील नहीं दी. उनके वकील ने अनुरोध किया कि मामले को क्राउन कोर्ट भेजा जाए. अदालत ने अजय पंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब इस मामले में 16 जुलाई को बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में याचिका और मुकदमे की तैयारी से जुड़ी अगली सुनवाई होगी. जी7 बैठक के बीच बढ़ी संवेदनशीलता यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब फ्रांस में जी7 देशों के नेता एकत्रित हुए हैं. सम्मेलन में रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए नए कदमों पर चर्चा हुई है. इंग्लिश चैनल में हुई यह घटना और ‘स्मिर्टोस’ पर ब्रिटेन की कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव पहले से ही उच्च स्तर पर बना हुआ है. जी7 बैठक में नेताओं ने साझा बयान में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा की. The post रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, हिंदुस्तानीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top